एक्सप्लोरर

शरद पवार को बड़ा झटका, इस बड़े नेता ने छोड़ी पार्टी, अजित पवार की NCP में होंगे शामिल

Maharashtra Politics: सतीश चव्हाण महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले अजित पवार का साथ छोड़कर शरद पवार के साथ आ गए थे. उस वक्त विधायक चव्हाण को 6 साल के लिए निलंबित कर दिया गया था.

Satish Chavan Will Join Ajit Pawar NCP: महाराष्ट्र में शरद पवार की एनसीपी (SP) को बड़ा झटका लगा है. पार्टी के एक और बड़े नेता उनका साथ छोड़ने जा रहे हैं. विधायक सतीश चव्हाण ने एनसीपी (एसपी) को अपना इस्तीफा दे दिया है. एबीपी माझा की रिपोर्ट के मुताबिक सतीश चव्हाण शनिवार (18 जनवरी) को अजित पवार की पार्टी NCP में शामिल होंगे. 

सतीश चव्हाण विधानसभा चुनाव से पहले अजित पवार का साथ छोड़कर शरद पवार के साथ आ गए थे. उस वक्त विधायक सतीश चव्हाण को छह साल के लिए निलंबित कर दिया गया था. यह निलंबन एनसीपी ने वापस ले लिया है और शनिवार को फिर से अजित पवार की पार्टी में एंट्री हो जाएगी.

सुनील तटकरे ने सतीश चव्हाण का स्वागत किया

NCP के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे ने कहा, ''एनसीपी और महायुति सरकार की छवि खराब करने के इरादे से पार्टी विरोधी रुख अपनाने के लिए सतीश चव्हाण को 15 अक्टूबर 2024 को 6 साल के लिए पार्टी से निलंबित कर दिया गया था. सतीश चव्हाण ने 13 जनवरी 2025 को एनसीपी (SP) की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने अजित पवार के नेतृत्व वाली पार्टी के मिशन और नीति पर भरोसा जताते हुए ईमादारी से काम करने की बात कही है. ऐसे में उनका 6 साल का निलंबन वापस लिया जा रहा है.''

कौन हैं सतीश चव्हाण?

सतीश भानुदासराव चव्हाण मैकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक हैं. 1977 से उन्होंने स्वर्गीय ए वसंतराव काले के साथ अलग-अलग आंदोलनों में काम किया था. वह 1984 से राजनीतिक क्षेत्र में काम कर रहे हैं. 2008 से वह एनसीपी से मराठवाड़ा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद के सदस्य के रूप में काम कर रहे हैं. उन्होंने सरकार की विभिन्न समितियों में सदस्य के रूप में भी काम किया है.

उन्होंने डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर मराठवाड़ा यूनिवर्सिटी के मैनेजमेंट काउंसिल के सीनेट के सदस्य के रूप में भी काम किया है. वर्तमान में वह विधान परिषद की अदज समिति के सदस्य, सार्वजनिक उपक्रम समिति के सदस्य, महाराष्ट्र राज्य उच्च शिक्षा और विकास आयोग के सदस्य, परभणी में वसंतराव नाइक मराठवाड़ा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के कार्यकारी सदस्य हैं. साथ ही औरंगाबाद में मराठवाड़ा शिक्षण प्रसारक मंडल संगठन के महासचिव हैं.

ये भी पढ़ें:

Saif Ali Khan Attacked: महाराष्ट्र के मंत्री संजय शिरसाट बोले, 'सैफ अली खान के बहाने...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP आंदोलन: मुंबई में 20 FIR, आरोपियों को पेश होने का नोटिस
CJP आंदोलन: मुंबई में 20 FIR, आरोपियों को पेश होने का नोटिस
CJP आंदोलन के समय 500+ फेक नैरेटिव वाले अकाउंट्स ट्रेस
CJP आंदोलन के समय 500+ फेक नैरेटिव वाले अकाउंट्स ट्रेस
उद्धव गुट ने क्यों कहा, 'कॉकरोच जैसी नकारात्मक शक्तियां...'
उद्धव गुट ने क्यों कहा, 'कॉकरोच जैसी नकारात्मक शक्तियां...'
महाराष्ट्र: शक में महिला साथी की हत्या, शव को कार में घुमाता रहा आरोपी
महाराष्ट्र: शक में महिला साथी की हत्या, शव को कार में घुमाता रहा आरोपी

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
यूपी में राशन लेने वालों को झटका! अगस्त में नहीं आएगा कोटा?
यूपी में राशन लेने वालों को झटका! अगस्त में नहीं आएगा कोटा?
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PoK में बर्बरता पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा, कहा - 'पूरा J&K...'
PoK में बर्बरता पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा, कहा - 'पूरा J&K...'
पहली बारिश से एक्सप्रेसवे फेल, क्यों बिगड़ रहा खेल?
पहली बारिश से एक्सप्रेसवे फेल, क्यों बिगड़ रहा खेल?
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
Embed widget