Sanjay Raut: शिंदे गुट के विधायकों की सुरक्षा में कटौती पर संजय राउत बोले, 'अगर वो शेर हैं तो...'
Sanjay Raut News: शिव सेना यूबीट सांसद संजय राउत ने सीईसी राजीव कुमार को लेकर कहा कि उन्होंने EC का तमाशा बना दिया. उन्होंने जो देश का नुकसान किया, उसके लिए उन्हें इतिहास कभी माफ नहीं करेगा.

Sanjay Raut On Eknath Shinde: महाराष्ट्र में शिव सेना यूबीटी और शिंदे गुट के बीच सांसदों और विधायकों की अदला-बदली को लेकर पिछले कुछ दिनों से तकरार चरम पर है. इस बीच शिव सेना यूबीटी सांसद संजय राउत ने शिव सेना विधायकों की सुरक्षा घटाने को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि शिंदे गुट वाले कहते हैं कि हम टाइगर हैं. हम किसी से डरते नहीं. तो विधायकों की सुरक्षा घटाने को लेकर आपके मन डर क्यों है?
संजय राउत ने कहा, "शिंदे ग्रुप वाले हमेशा दावा करते हैं कि हम शेर हैं, हमें किसी से डर नहीं लगता. उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना खत्म हो गई. अगर ऐसा है तो वे क्यों डर रहे हैं? वे अपने आसपास 4-4 गाड़ियां लेकर क्यों घूम रहे हैं? उनके मन में डर है कि कभी भी बगावत हो सकती है और उन्हें परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं. उन पर पत्थर फेंके जा सकते हैं."
Mumbai: Regarding the reduction of security for Shiv Sena MLAs, Shiv Sena (UBT) leader Sanjay Raut says, "These people, the Shinde Group, always claim, 'We are tigers, we don’t fear anyone.' And the Shiv Sena led by Uddhav Thackeray is finished. So why are they afraid? Why are… pic.twitter.com/RWYH6xwUHh
— IANS (@ians_india) February 18, 2025
सांसद संजय राउत के मुताबिक, "ये पागलों की सरकार है. आप मंत्रालय में जाकर जाकर देखो. किसी भी सरकारी विभागों के बीच कोई तालमेल नहीं है. सरकारी अधिकारी लाखों देकर पोस्टिंग ले रहे हैं. आम जनता के छोटे कामों को करने के बदले लाखों वसूल कर मंत्रियों के चरणों में अर्पित कर रहे हैं."
शिव सेना यूबीटी सांसद संजय राउत ने सांसदों और विधायकों के पार्टी छोड़ने को लेकर किए जा रहे दावों पर बताया कि जो जा रहे हैं, उन्हें जाने दो. सत्ता और पैसे का दबाव है. कुछ लोगों के पुराने मामले निकाले जा रहे हैं. जिनमें लड़ने की इच्छा नहीं है, वे जा रहे हैं. मुर्दा लोगों को पार्टी में रखकर क्या करना?
उन्होंने कहा, "मेरे पास इनके भ्रष्टाचार के सबूत हैं. मैं, भ्रष्टाचार को उजागर करूंगा. सभी को बताऊंगा कि किन-किन प्रोजेक्ट में कितने का भ्रष्टाचार हुआ है?"
कुंभ स्नान से पाप नहीं धुलेंगे
शिव सेना यूबीटी सांसद संजय राउत ने एकनाथ शिंदे और उनके विधायकों द्वारा कुम्भ स्नान पर कहा, "इन सभी को पवित्र साबुन देना चाहिए. सीएम देवेंद्र फडणवीस को भी. ये लोग कितने भी पाप धो लें, इनका पाप नहीं धुलेगा, क्योंकि भ्रष्टाचारियों के पाप नहीं धुलते. शिंदे के 40 विधायक गद्दार हैं. कुम्भ नहाने से इनका पाप नहीं धुलेगा."
राजीव कुमार ने ईसी को बना दिया तमाशा- संजय राउत
संजय राउत ने मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार को लेकर कहा, "उन्होंने चुनाव आयोग का तमाशा बना दिया. अब वो चले गए, लेकिन उन्होंने जो देश का नुकसान किया है. इन लोगों को इतिहास कभी माफ नहीं करेगा. महाराष्ट्र में जो शिव सेना का चुनाव चिन्ह हटाया, वो गलत था. इसके लिए महाराष्ट्र की जनता भी उन्हें माफ नहीं करेगी. आखिर शिंदे सेना को डर किसका है?"
देवेंद्र फडणवीस सरकार का बड़ा ऐलान, EOW की SIT करेगी मुंबई कीचड़ घोटाले की जांच
टॉप हेडलाइंस
Source: IOCL
























