एक्सप्लोरर

उद्धव ठाकरे के भाषण को CM ने बताया 'रूदाली' तो संजय राउत बोले, 'मिस्टर फडणवीस, अब आपकी...'

Sanjay Raut News: उद्धव गुट के सांसद संजय राउत ने सीएम देवेंद्र फडणवीस पर पलटवार करते हुए कहा कि अब आपकी रूदाली शुरू हो गई है.

सीएम देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार (5 जुलाई) को उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे की रैली पर प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री के भाषण को 'रूदाली' करार दिया था. इस पर अब शिवसेना यूबीटी के सांसद संजय राउत ने पलटवार किया है.

'दोनों ठाकरे ब्रदर्स से आप डर गए हो'

संजय राउत ने रविवार (6 जुलाई) को मीडिया से बातचीत में कहा, "पब्लिक सब जानती है इसलिए कल आई थी. पब्लिक सब जानती है कि आप कितने झूठे लोग हैं. इसलिए तो कल लाखों की संख्या में पब्लिक आ गई मिस्टर फडणवीस! और मराठी के मुद्दे पर आ गई. आप बौखला गए हो. दोनों ठाकरे ब्रदर्स से आप डर गए हो, ये अब साफ हो गया है. रूदाली क्या होती है, अब आपकी रूदाली शुरू होने वाली है, शुरू हो गई है."

'हम राजनीति के लिए ही साथ आए हैं'

इसके आगे उन्होंने कहा, "एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस एक साथ क्यों आ गए? ऐसा कौन सा महान विचार लेकर आप एक साथ आए हैं. जी हां, अगर आप कहते हैं कि दोनों भाई राजनीति के लिए आए हैं तो समझ लीजिए हम राजनीति के लिए ही साथ आए हैं. ये राजनीति महाराष्ट्र में मराठी हित के लिए हैं." 

भाषा विवाद पर उन्होंने कहा, "दक्षिण के राज्य सालों साल से इस विषय पर लड़ रहे हैं. उनकी भूमिका आज की नहीं है कि हमारे ऊपर हिंदी को मत थोपिए. लेकिन इसका मतलब है कि हिंदी हम बोलेंगे ही नहीं. हम हिंदी बोलेंगे नहीं और हमारे राज्य में हिंदी किसी को बोलने नहीं देंगे. हमारी ये भूमिका नहीं है."

शिवसेना यूबीटी सांसद ने कहा कि हमारी भूमिका है कि प्राथमिक स्कूलों में हिंदी की जो सख्ती हो रही है, वो हम होने नहीं देंगे. हमने इस संघर्ष में एक जीत हासिल की है और तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन ने हमारी जीत का अभिनंदन किया है. जरूर हम उनको शुभकामनाएं देंगे.

'महाराष्ट्र में हमने हिंदी बोलने पर रोक नहीं लगाई'

संजय राउत ने कहा कि महाराष्ट्र में हमने हिंदी बोलने पर किसी को रोक नहीं लगाई है. हिंदी फिल्में यहां चलती हैं. गानें , संगीत, हिंदी के प्रोग्राम चलते हैं. हिंदी की किताबें और अखबार यहां चलती हैं. 

सनातन कुमार 10 सालों से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. साल 2016 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हुए हैं और मौजूदा वक्त में एसोसिएट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. अपने एक दशक के अनुभव में उन्हें टीम लीड और डिजिटल मीडिया की बारीक समझ है. राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय डेस्क की भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय के रामलाल आनंद कॉलेज से 2015 में हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक की डिग्री हासिल की. राजनीति, चुनाव, सामाजिक विषयों और साहित्य में रुचि है. तथ्यों की गहराई और भाषा की संवेदनशीलता पर जोर देते हैं. राजनीति से जुड़ी खबरों पर लगातार लिख रहे हैं. संपर्क करें: Email: sanatank@abpnetwork.com 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र: मानव तस्करी रोकने के लिए पुलिस को मिलेगी स्पेशल ट्रेनिंग
महाराष्ट्र: मानव तस्करी रोकने के लिए पुलिस को मिलेगी स्पेशल ट्रेनिंग
'कैसा हराया...', AIMIM पार्षद सहर शेख के पिता शिंदे गुट में शामिल, सियासी चर्चा तेज
'कैसा हराया...', AIMIM पार्षद सहर शेख के पिता शिंदे गुट में शामिल, सियासी चर्चा तेज
'अमेरिकी BJP को...' इमरान खान को नोटिस पर अभिजीत दीपके ने किया मुंबई पुलिस को 'सैल्यूट'
'अमेरिकी BJP को...' इमरान खान को नोटिस पर अभिजीत दीपके ने किया मुंबई पुलिस को 'सैल्यूट'
इमरान खान का बचाव करते ध्रुव राठी को विदेशी बता गए संजय राउत? कहा- शेख हसीना को...
इमरान खान का बचाव करते ध्रुव राठी को विदेशी बता गए संजय राउत? कहा- शेख हसीना को...

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'दुष्यंत गौतम को...' अंकिता भंडारी के परिजनों ने सरकार को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम
'दुष्यंत गौतम को...' अंकिता भंडारी के परिजनों ने सरकार को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
इस फ्राइडे रोमांस, थ्रिलर और हॉरर का मिलेगा फुल डोज, OTT पर रिलीज हो रहीं 7 नई फिल्में
रोमांस से थ्रिलर-हॉरर तक, इस वीकेंड ओटीटी पर नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
'बांग्लादेश जैसा भारत में करना चाहते हैं आंदोलन', BJP बोली- राहुल लोकतंत्र के लिए खतरा
'बांग्लादेश जैसा भारत में करना चाहते हैं आंदोलन', BJP बोली- राहुल लोकतंत्र के लिए खतरा
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
Embed widget