एक्सप्लोरर

Maharashtra News: अजान को लेकर दिए राज ठाकरे के बयान पर संजय राउत का निशाना, कहा- BJP ने लिख कर दिया था भाषण

Maharashtra: शिवसेना सांसद संजय राउत ने मस्जिदों में लगे लाउडस्पीकर को बंद करने की राज ठाकरे की मांग को लेकर उन पर निशाना साधा.उन्होंने कहा कि मनसे प्रमुख का भाषण भाजपा द्वारा ‘लिखित और प्रायोजित’ था.

Maharashtra News: शिवसेना सांसद संजय राउत ने मस्जिदों में लगे लाउडस्पीकर को बंद करने की राज ठाकरे की मांग को लेकर उन पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि मनसे प्रमुख का भाषण भाजपा द्वारा ‘लिखित और प्रायोजित’ था. राज ठाकरे की ओर इशारा करते हुए संजय राउत ने कहा, “यह स्पष्ट है कि शिवाजी पार्क में लाउडस्पीकर को लेकर दिए गए भाषण की पटकथा भाजपा ने लिखी और प्रायोजित की थी.”

राउत ने राज ठाकरे की उस टिप्पणी के लिए उनकी आलोचना की, जिसमें उन्होंने कहा था कि शिवसेना को बारी-बारी से मुख्यमंत्री पद संभालने का आश्वासन 2019 के चुनावी नतीजों की घोषणा के बाद ही याद आया, जो शिवसेना-भाजपा गठबंधन की सरकार के लिए जनादेश था, न कि महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार के लिए.

शिवसेना नेता ने कहा, “मैं सोचता हूं कि कुछ लोगों की अक्ल दाढ़ इतनी देर से क्यों निकलती है. विधानसभा में बहुमत के आधार पर सरकारें बनती हैं. जरूरी संख्या एमवीए के पास थी. झूठे लोगों को सबक सिखाने और राज्य को स्थिरता प्रदान करने के लिए एमवीए सरकार का गठन किया गया था.

बीजेपी शासित राज्यों में अजान बंद हो गई?

उन्होंने कहा कि 2019 में एमवीए सरकार के गठन से पहले शिवसेना और भाजपा के बीच जो कुछ भी हुआ, उसमें किसी तीसरे व्यक्ति को दखल देने की जरूरत नहीं है. राउत ने सवाल किया कि क्या भाजपा शासित राज्यों में लाउडस्पीकर पर ‘अजान’ बजाना बंद कर दिया गया है? उन्होंने कहा, “महाराष्ट्र में कानून का शासन चलता है.”

Nashik Train Accident : नासिक के पास बड़ा ट्रेन हादसा, पवन एक्सप्रेस ट्रेन के 10 डिब्बे पटरी से उतरे, दो यात्री घायल

शिवसेना प्रवक्ता ने राज ठाकरे पर उनकी उस टिप्पणी को लेकर भी निशाना साधा, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि राकांपा प्रमुख शरद पवार ‘जाति कार्ड’ खेलते हैं और ‘समाज को बांटते हैं.’ उन्होंने कहा, “आप हाल-फिलहाल तक पवार के चरणों में बैठकर उनका मार्गदर्शन लेते थे. आपको पवार जैसी महान शख्सियतों के बारे में ऐसा क्यों बोलना चाहिए?”

वहीं, राकांपा के प्रवक्ता महेश तापसे ने रविवार को आरोप लगाया कि मनसे आगामी निकाय चुनावों में मतों के विभाजन के लिए भाजपा की नयी ‘बी टीम’ है. उन्होंने राज ठाकरे को एक अच्छा मिमिक्री कलाकार बताया. तापसे ने दावा किया कि पिछले दो वर्षों में एमवीए सरकार कोरोना वायरस महामारी सहित अन्य सभी चुनौतियों से बाखूबी निपटी है.

Maharashtra News: MNS चीफ राज ठाकरे के घर पहुंचे नितिन गडकरी, जानें- मुलाकात के बाद क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'रोशनी की चार किरणों की उम्मीद...' सचिन अहिर के बागी होने पर संजय राउत का छलका दर्द
'रोशनी की चार किरणों की उम्मीद...' सचिन अहिर के बागी होने पर संजय राउत का छलका दर्द
मुंबई के चेंबूर इलाके में स्कूल वैन पर गिरा पेड़, हादसे में कई बच्चे जख्मी
मुंबई के चेंबूर इलाके में स्कूल वैन पर गिरा पेड़, हादसे में कई बच्चे जख्मी
महाराष्ट्र में HSRP नंबर प्लेट की आज लास्ट डेट, 1 जुलाई से लगेगा इतने हजार का जुर्माना
महाराष्ट्र में HSRP नंबर प्लेट की आज लास्ट डेट, 1 जुलाई से लगेगा इतने हजार का जुर्माना
शरद पवार की NCP-SP का कांग्रेस में होगा विलय? पार्टी के बड़े नेता ने कर दिया खुलासा
शरद पवार की NCP-SP का कांग्रेस में होगा विलय? पार्टी के बड़े नेता ने कर दिया खुलासा

वीडियोज

India's fastest SUV is here at just Rs.18.17 lakh. Tata Sierra EV Full Review
Sairaab: Ishan ने लौटाया Nayanika का खोया मुस्कुराना, 'Sairaab' में शुरू हुई नई कहानी!
Skoda Kodiaq RS 2026 India review | #skoda #skodakodiaqrs #autolive
Tata Sierra EV vs Mahindra BE6 | Auto Live #tatasierraev #mahindrabe6 #sierra
Delhi की नई EV Policy 2026 लागू! अब Petrol Bike और Auto होंगे बंद? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जून छोड़िए अब जुलाई भी जलाएगी...गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, बारिश होगी कम, मौसम विभाग की डरावनी भविष्यवाणी
जून छोड़िए अब जुलाई भी जलाएगी...गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, बारिश होगी कम, मौसम विभाग की डरावनी भविष्यवाणी
'हम भला क्या दे सकते हैं आपको...' अखिलेश यादव के जन्मदिन पर ओपी राजभर ने कसा तंज
'हम भला क्या दे सकते हैं आपको...' अखिलेश यादव के जन्मदिन पर ओपी राजभर ने कसा तंज
‘सुप्रीम कोर्ट में ऐसा कुछ नहीं कहा’, E20 को एक्सपेरिमेंट बताने वाले दावे पर सरकार का बड़ा बयान
‘सुप्रीम कोर्ट में ऐसा कुछ नहीं कहा’, E20 को एक्सपेरिमेंट बताने वाले दावे पर सरकार का बड़ा बयान
Cocktail 2 BO Collection Day 12: 'कॉकटेल 2' ने 12वें दिन फिर किया हैरान, कमाई में दिखाई तेजी, अब 100 करोड़ दूर नहीं
'कॉकटेल 2' ने 12वें दिन फिर किया हैरान, कमाई में दिखाई तेजी, अब 100 करोड़ दूर नहीं
हार्दिक पंड्या ने अचानक छोड़ा मुंबई, यहां लिया किराए का घर! आखिर स्टार क्रिकेटर ने ऐसा क्यों किया जानिए
हार्दिक पंड्या ने अचानक छोड़ा मुंबई, यहां लिया किराए का घर! आखिर स्टार क्रिकेटर ने ऐसा क्यों किया जानिए
सत्ता संभालने के बाद पहली बार भारत दौरे पर आएंगी ताकाइची साने, जापानी PM का दौरा चर्चा में क्यों?
पहली बार भारत दौरे पर आएंगी ताकाइची साने, जापानी PM का दौरा चर्चा में क्यों?
2 सेकंड पहले कमरे से निकला कुत्ता, फिर ढह गई पूरी सीलिंग- कैमरे में कैद हुआ हैरान करने वाला पल
2 सेकंड पहले कमरे से निकला कुत्ता, फिर ढह गई पूरी सीलिंग- कैमरे में कैद हुआ हैरान करने वाला पल
Skoda अगस्त महीने में लॉन्च करेगी Slavia का नया मॉडल, जानिए पावर और कैसे होंगे फीचर्स?
Skoda अगस्त महीने में लॉन्च करेगी Slavia का नया मॉडल, जानिए पावर और कैसे होंगे फीचर्स?
Embed widget