एक्सप्लोरर

बीड सरपंच की हत्या का मामला, संजय राउत बोले, 'यहां जितना खून बहा है उतना बिहार ने भी...'

Sanjay Raut News: शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत कहा कि बीड में सरपंच संतोष देशमुख की हत्या का खुलासा हुआ, इससे पहले वहां 100 से ज्यादा हत्याएं हो चुकी हैं. उन्होंने CM फडणवीस पर भी सवाल उठाए.

Sarpanch Santosh Deshmukh Murder Case: महाराष्ट्र के बीड में सरपंच संतोष देशमुख मर्डर केस को लेकर राजनीति जारी है.  उद्धव ठाकरे गुट के नेता संजय राउत ने संतोष देशमुख हत्याकांड पर एसआईटी के गठन को लेकर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि जिस तरह से बीड के सरपंच रहे संतोष देशमुख की भरे बाजार में हत्या कर दी गई, उसके तार सीधे तौर पर महाराष्ट्र कैबिनेट के एक वरिष्ठ मंत्री से जुड़े हैं.

उन्होंने कहा कि एक के बाद एक गिरफ्तारी हो चुकी है लेकिन अब एसआईटी का गठन हुआ है. बीड जिले में चालीस साल तक कोई प्रशासन नहीं था, कोई कानून व्यवस्था नहीं थी, ऐसा क्यों हुआ? अब तक ये कैसे हुआ? 

देवेंद्र फडणवीस ने पहले किसे संरक्षण दिया- संजय राउत

शिवसेना (यूबीटी) नेता ने आगे कहा, ''संतोष देशमुख की हत्या का खुलासा हुआ, इससे पहले वहां 100 से ज्यादा हत्याएं हो चुकी हैं, बीड की धरती पर जितना खून बहा है उतना तो बिहार ने भी नहीं देखा है. गृह मंत्री रहते हुए देवेंद्र फडणवीस ने पहले किसे संरक्षण दिया, इसके लिए भी केंद्र को एसआईटी का गठन करना चाहिए.''

बता दें कि महाराष्ट्र के बीड जिले के मासाजोग सरपंच संतोष देशमुख की पिछले साल दिसंबर में हत्या कर दी गई थी. इस मामले की जांच के लिए बुधवार को आईपीएस अधिकारी बसवराज तेली की अध्यक्षता में एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया है.

मुंबई हमले के आरोपी तहव्वुर राणा पर क्या बोले संजय राउत?

संजय राउत ने 26/11 मुंबई हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को भारत लाने को लेकर पूछे गए सवाल पर भी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा, ''यह अच्छी बात है, उसे लाने दीजिए, बहुत सी बातें सामने आ जाएंगी.'' इसके साथ ही उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा, ''नीरव मोदी, मेहुल चौकसी को कब लाया जाएगा? इस पर भी चर्चा होनी चाहिए कि दाऊद को कब लाया जाएगा. 

संजय राउत ने अजित पवार की मां आशा पवार पर कहा, 'उनका लाडला बेटा डर के मारे बीजेपी में भाग गया है. उन्हें सबसे पहले भगवान से प्रार्थना करनी चाहिए कि उनके बेटे को लड़ने की हिम्मत दें.''

ये भी पढ़ें:

लालू यादव ने नीतीश कुमार को दिया साथ आने का ऑफर, CM फडणवीस बोले, 'चाहे कितने भी...'

नम्रता अरविंद दुबे 10 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न मुद्दों को कवर कर रही हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर संवाददाता कार्यरत हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिद्धिविनायक मंदिर के कथित दान घोटाले की होगी जांच, CM फडणवीस ने दिए आदेश
सिद्धिविनायक मंदिर के कथित दान घोटाले की होगी जांच, CM फडणवीस ने दिए आदेश
पुणे: प्यार, धोखा और कत्ल! हिंजवड़ी PG में दिल दहला देने वाले मर्डर की कहानी
पुणे: प्यार, धोखा और कत्ल! हिंजवड़ी PG में दिल दहला देने वाले मर्डर की कहानी
छात्र आंदोलन पर राज ठाकरे का बड़ा दावा, 'BJP की अंदरूनी लड़ाई...'
छात्र आंदोलन पर राज ठाकरे का बड़ा दावा, 'BJP की अंदरूनी लड़ाई...'
CJP का हिस्सा रहे युवकों ने अभिजीत दीपके के घर के बाहर दिया धरना, बोले- 'जब तक...'
CJP का हिस्सा रहे युवकों ने अभिजीत दीपके के घर के बाहर दिया धरना, बोले- 'जब तक...'

वीडियोज

Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
MP ESB Recruitment 2026: 5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
Embed widget