एक्सप्लोरर

फाइटर जेट पर CDS के बयान पर शिंदे गुट के संजय निरुपम बोले, 'किसने किसके कितने लड़ाकू विमान गिराए, यह...'

Sanjay Nirupam News: शिवसेना नेता संजय निरूपम ने सीडीएस के बयान पर कहा कि युद्ध होता है तो दोनों तरफ़ नुक़सान होता है. सेना के जवानों का भी और सामरिक उपकरणों का भी नुकसान होता है.

Sanjay Nirupam On CDS Statement: सीडीएस अनिल चौहान ने पाकिस्तान के साथ हालिया सैन्य टकराव में फाइटर जेट के नुकसान की बात स्वीकार की है. अब इसे लेकर एकनाथ शिंदे गुट के नेता संजय निरूपम की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने कहा है कि ऑपरेशन सिंदूर में किसने किसके कितने लड़ाकू विमान गिराए हैं, यह बहस का मसला नहीं होना चाहिए.

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर आगे लिखा, ''युद्ध होता है तो दोनों तरफ़ नुक़सान होता है. सेना के जवानों का भी और सामरिक उपकरणों का भी. मुद्दे की बात यह है कि अंतत: किसको क्या हासिल हुआ ? हमारी वायु सेना ने पाकिस्तान में घुसकर उनके नौ आतंकवादी ठिकाने नष्ट कर दिए. 100 से ज़्यादा आतंकवादियों को ढेर कर दिए.''

'खुद पाकिस्तानी PM ने एयर बेस बर्बाद होने की बात मानी'
 
शिवसेना नेता निरूपम ने ये भी कहा, ''खुद पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने स्वीकार किया है कि भारत ने उनके एयर बेस बर्बाद कर दिए, इसलिए वे जवाबी कार्रवाई नहीं कर पाए. शायद उसके न्यूक्लियर हथियार भी हमने नष्ट कर दिए हैं.

पाकिस्तान को अब उबरने में कई बरस लगेंगे- निरूपम

उन्होंने सवाल उठाते हुए आगे कहा, ''पाकिस्तान ने हमारा क्या नुक़सान पहुंचाया? हां, हमारे कुछ सिविलियन मारे गए और कुछ जवान शहीद हुए.
इसका हमें अत्यंत दुख है, पर पाकिस्तान की तबाही इतनी बड़ी हुई है कि उसे उबरने में कई बरस लगेंगे. मुझे लगता है तमाम भारतवासियों को इस बात की ख़ुशी मनानी चाहिए.''

सीडीएस अनिल चौहान ने क्या कहा?

सीडीएस जनरल चौहान से पूछा गया था कि क्या सैन्य टकराव के दौरान भारत ने फाइटर जेट गंवाए थे. इस सवाल पर उन्होंने कहा, ''अच्छी बात यह है कि हम अपनी सामरिक गलतियों को समझ पाए, उन्हें सुधारा और दो दिन बाद फिर से लागू किया. हमने अपने सभी लड़ाकू विमानों को फिर से लंबी दूरी पर लक्ष्य करके उड़ाया.''

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान 6 भारतीय विमानों को मार गिराने के पाकिस्तान के दावे का उन्होंने खंडन किया. सीडीएस ने कहा, ''यह पूरी तरह से गलत है. 7 मई 2025 को शुरुआती दौर में हमें कुछ नुकसान हुआ लेकिन यहां संख्या महत्वपूर्ण नहीं है.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई के मशहूर 'के रुस्तम' आइसक्रीम पार्लर पर बड़ा एक्शन, FDA ने सस्पेंड किया लाइसेंस
मुंबई के मशहूर 'के रुस्तम' आइसक्रीम पार्लर पर बड़ा एक्शन, FDA ने सस्पेंड किया लाइसेंस
ठाणे में मानसून का कहर, एक हफ्ते में 3 की मौत; 800 लोगों को सुरक्षित निकाला गया
ठाणे में मानसून का कहर, एक हफ्ते में 3 की मौत; 800 लोगों को सुरक्षित निकाला गया
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, 'अगर CDR निकाली जाए तो सबसे ज्यादा फोन...'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, 'अगर CDR निकाली जाए तो सबसे ज्यादा फोन...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर राज ठाकरे का बड़ा बयान, 'अगर किसी दूसरे दल की सरकार होती तो...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर राज ठाकरे का बड़ा बयान, 'अगर किसी दूसरे दल की सरकार होती तो...'

वीडियोज

Nissan Tekton आखिरकार हुई Unveil, शुरुआती कीमत सिर्फ ₹10.49 लाख! #autolive
E20 Petrol का पूरा सच! Manish Kashyap से Supreme C. तक,क्या Ethanol Fuel सच में इंजन खराब कर रहा है?
Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी कूटनीतिक जीत?
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी जीत?
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
Embed widget