एक्सप्लोरर

'भाई को बर्बाद करना चाहते हैं उद्धव ठाकरे', राज ठाकरे से गठबंधन की चर्चा के बीच संजय निरुपम का दावा

Sanjay Nirupam News: संजय निरुपम का मानना है कि उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे का गठबंधन संभव नहीं है. उन्होंने कहा कि उद्धव, जिनके साथ भी गठबंधन करते हैं, वह पार्टी कमजोर हो जाती है.

Sanjay Nirupam on Uddhav-Raj Thackeray Alliance: महाराष्ट्र में ठाकरे बंधुओं के बीच सुलह की चर्चा पर एक बार फिर पूर्णविराम लगता दिख रहा है. ऐसा इसलिए क्योंकि हाल ही में राज ठाकरे ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से लंबी और गुप्त चर्चा की और कयास लगने लगे कि मनसे-बीजेपी का गठबंधन भी संभव है. ऐसे में एकनाथ शिंदे के नेता संजय निरुपम का बड़ा बयान आया है.

संजय निरुपम ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा, "मैं तो शुरू से कह रहा हूं कि दोनों भाई एकसाथ नहीं आ सकते, क्योंकि उद्धव ठाकरे की पार्टी अब बहुत कमजोर हो गई है. उनका अपना जनाधार बिखर चुका है."

संजय निरुपम ने दावा किया कि उद्धव ठाकरे जिस पार्टी के साथ भी गठबंधन करते हैं, वह पार्टी बर्बाद हो जाती है. इसको लेकर शिवसेना नेता ने बयान दिया, "अपना जनाधार बचाने के लिए उद्धव ठाकरे ने सोचा कि कांग्रेस के साथ गठबंधन कर अपने आप को बचा लें. इसी चक्कर में कांग्रेस बर्बाद हो गई और 16 सीट पर आ गई."

'भाई राज ठाकरे को निपटाने में लगे हैं उद्धव'- संजय निरुपम
उन्होंने आगे कहा, "फिर उद्धव ठाकरे ने सोचा कि शरद पवार के साथ अलायंस कर लेंगे तो बच जाएंगे. शरद पवार भी 10 सीट पर आ गए. तो अब वह अपने भाई के साथ गठबंधन कर उन्हें भी निपटाने में लगे हुए हैं."

ऐसे में संजय निरुपम ने स्पष्ट तौर पर कहा कि कुल मिलाकर उन्हें नहीं लगता कि कोई अलायंस होने वाला है. केवल खबरों में बने रहने के लिए और एक राजनीतिक चर्चा का हिस्सा रहने के उद्देश्य से यह गठबंधन का मुद्दा उठाया गया है. 

निमिषा श्रीवास्तव एसोसिएट प्रोड्यूसर हैं, जिनकी विशेषज्ञता राजनीति, राज्य, सरकार की नीतियों, अपराध और प्रशासन से जुड़े विषयों की कवरेज में है. उन्होंने उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड, पंजाब, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान समेत हिंदी पट्टी के विभिन्न राज्यों के चुनावी विश्लेषण पर काम किया है. निमिषा श्रीवास्तव ने साल 2020 से पत्रकारिता जगत में आधिकारिक रूप से कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत ज़ी न्यूज़ से की. पिछले चार वर्षों से वह एबीपी न्यूज़ के साथ जुड़ी हुई हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से जनसंचार में स्नातकोत्तर की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की शुरुआत से पहले उन्होंने प्रिंट, टीवी, रेडियो और एनजीओ क्षेत्रों में इंटर्नशिप के जरिए अनुभव प्राप्त किया. निमिषा को चुनाव, राजनीति और साहित्य से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में विशेष रुचि है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके को मिली जमानत तो मां बोलीं, 'जब बच्चे को डिटेन कर लिया जाए तो...'
अभिजीत दीपके को मिली जमानत तो मां बोलीं, 'जब बच्चे को डिटेन कर लिया जाए तो...'
महिलाओं को 33% आरक्षण कब मिलेगा? प्रियंका चतुर्वेदी ने उठाए सवाल
महिलाओं को 33% आरक्षण कब मिलेगा? प्रियंका चतुर्वेदी ने उठाए सवाल

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
दीपावली से पहले योगी सरकार का तोहफा, कर्मचारियों का बढ़ेगा बोनस और DA!
दीपावली से पहले योगी सरकार का तोहफा, कर्मचारियों का बढ़ेगा बोनस और DA!
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं...', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा
'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
Embed widget