एक्सप्लोरर

Sanjay Nirupam: कांग्रेस से निष्कासित होने के बाद संजय निरुपम ने 'X' पर बदला प्रोफाइल, जानें- अब क्या लिखा?

Sanjay Nirupam Expelled: कांग्रेस और संजय निरुपम के बीच कई दिनों से सब कुछ ठीक नहीं चल रहा था. मुंबई पश्चिम की सीट पर अमोल कीर्तिकार को टिकट दिए जाने के बाद से संजय निरुपम कांग्रेस पर ही हमलावर थे.

Sanjay Nirupam News: महाराष्ट्र कांग्रेस (Congress) के वरिष्ठ नेता संजय निरुपम को कांग्रेस अध्यक्ष ने छह साल तक के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है. उन पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है. साथ ही पिछले काफी दिनों से वह लगातार पार्टी विरोधी बयानबाजी भी कर रहे थे. इस बीच कांग्रेस से निष्कासित किए जाने के बाद संजय निरुपम ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर अपना बायो बदलकर कर अपनी कवर फोटो भी हटा दी है. इसके अलावा निरुपम ने नई प्रोफाइल पिक भी अपलोड कर दी है.

अभी तक संजय निरुपम अपनी कवर फोटो और प्रोफाइल पिक में राहुल गांधी के साथ नजर आ रहे थे. संजय निरुपम ने पहले अपने प्रोफाइल में खुद को ‘ए कांग्रेस मैन’ लिखा था और अब उन्होंने यह भी हटा लिया है. दरअसल कांग्रेस और संजय निरुपम के बीच पिछले कई दिनों से सब कुछ ठीक नहीं चल रहा था. खास तौर से मुंबई पश्चिम की सीट पर उद्धव ठाकरे की ओर से अमोल कीर्तिकार को टिकट दिए जाने के बाद से संजय कांग्रेस पर बरस रहे थे. साथ ही लगातार पार्टी के विरोध में बयानबाजी कर रहे थे. 
Sanjay Nirupam: कांग्रेस से निष्कासित होने के बाद संजय निरुपम ने 'X' पर बदला प्रोफाइल, जानें- अब क्या लिखा?
संजय निरुपम ने क्या कहा?
इसके अलावा वह अमोल पर भी लगातार निशाना साध रहे थे. इसके बाद से ही माना जा रहा था कि या तो निरुपम कांग्रेस को छोड़ सकते हैं या फिर कांग्रेस उन पर कोई कार्रवाई कर सकती है. बुधवार दोपहर कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों की सूची से निरुपम को बाहर कर इसके संकेत भी दिए. बता दें निरुपम उत्तर-पश्चिम सीट से चुनाव लड़ना चाहते हैं. मुंबई उत्तर से सांसद रह चुके निरुपम ने कहा था कि 'कांग्रेस नेतृत्व को शिवसेना (यूबीटी) के आगे दबाव में झुकना नहीं चाहिए.'

संजय निरुपम ने यह भी कहा कि मुंबई में एकतरफा उम्मीदवार उतारने के शिवसेना (यूबीटी) के फैसले को स्वीकार करना कांग्रेस को बर्बाद करने की अनुमति देने के समान है. शिवसेना (अविभाजित) से अपनी राजनीतिक करियर की शुरुआत करने वाले संजय निरुपम ने साल 2009 में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीता था. महाराष्ट्र कांग्रेस ने बुधवार को ही उन्हें पार्टी से निकालने का प्रस्ताव पास किया.

ये भी पढ़ें: शिवसेना UBT ने जारी की 4 उम्मीदवारों की एक और लिस्ट, जलगांव और पालघर से किसे मिला टिकट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तानाशाही चरम पर', दिल्ली में प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई से भड़के राज ठाकरे
'तानाशाही चरम पर', दिल्ली में प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई से भड़के राज ठाकरे
संजय राउत का मोदी सरकार पर बड़ा दावा, 'मार्च-अप्रैल तक...', CJP प्रोटेस्ट पर क्या बोले?
संजय राउत का मोदी सरकार पर बड़ा दावा, 'मार्च-अप्रैल तक...', CJP प्रोटेस्ट पर क्या बोले?
महाराष्ट्र: तुषार गांधी की गिरफ्तारी पर थाने में अड़े आदित्य ठाकरे, बोले- 'जब तक...'
महाराष्ट्र: तुषार गांधी की गिरफ्तारी पर थाने में अड़े आदित्य ठाकरे, बोले- 'जब तक...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने पर मां की प्रतिक्रिया, 'मेरा बेटा देश के लिए...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने पर मां की प्रतिक्रिया, 'मेरा बेटा देश के लिए...'

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
1 साल तक नहीं..., अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को इस शर्त पर किया रिहा
1 साल तक नहीं..., अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को इस शर्त पर किया रिहा
टीम इंडिया को मिल गया अगला वीरेंदर सहवाग, दिग्गज ने खुद बताया नाम
टीम इंडिया को मिल गया अगला वीरेंदर सहवाग, दिग्गज ने खुद बताया नाम
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
संजय दत्त ने की ‘हनुमान अंश’ की तारीफ, प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर को हर प्रोजेक्ट में साथ देने का किया वादा
संजय दत्त ने की 'हनुमान अंश' की तारीफ, प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर के काम को बताया काबिल-ए-तारीफ
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
Embed widget