एक्सप्लोरर

औरंगजेब पर बयान देकर बुरे फंसे अबू आजमी ने कहा, '...तो डरना पड़ता है'

औरंगजेब पर बयान देकर फंसे समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक अबू आजमी ने कहा कि मुझे आतंकवादी कहा जा रहा है, मैंने कौन सा आतंक फैलाया है? मुझे विधानसभा से पूरे सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया.

Abu Azmi on Aurangzeb: मुगल बादशाह औरंगजेब की तारीफ में बयान देकर बुरे फंसे सपा विधायक अबू आजमी बुधवार (12 मार्च) को मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन पहुंचे. थाने में हाजिरी लगाने के बाद आजमी ने कहा कि डरना पड़ता है.

उन्होंने कहा, ''हमें बयान दर्ज करने की जरूरत नहीं है. पुलिस भेज कर अरेस्ट न कर लें, इसके लिए मैं कोर्ट गया था और जमानत ली. कोर्ट ने तीन दिन थाने जाकर हाजिरी लगाने के लिए कहा.''

अबू आजमी ने कहा, ''बिना कुछ किए हुए ही केस हो जाता है, डरना पड़ता है. आतंकवादी कहते हैं, मैंने कौन सा आतंक फैलाया है? मुझे विधानसभा से पूरे सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया. सरकार जब ऐसे करेगी तो मुझे संभल कर चलना पड़ेगा.''

छत्रपति शिवाजी महाराज पर क्या बोले आजमी?

उन्होंने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज की तारीफ मैंने पहली बार नहीं की है. मैंने विधानसभा में भी तारीफ की है. मैं अल्लाह के अलावा किसी और से नहीं डरता हूं. 

सपा विधायक अबू आजमी को औरंगजेब की प्रशंसा में की गई टिप्पणी के कारण 26 मार्च को महाराष्ट्र विधानसभा के मौजूदा सत्र से निलंबित कर दिया गया था. बीजेपी और शिवसेना का कहना था कि औरंगजेब की प्रशंसा छत्रपति शिवाजी महाराज और उनके योद्धा पुत्र छत्रपति संभाजी महाराज का अपमान है, क्योंकि दोनों महाराष्ट्र में पूजनीय व्यक्ति हैं. 

अबू आजमी ने क्या कहा था?

इन आरोपों पर अबू आजमी ने कहा था कि मैंने बस इतिहासकारों को कोट किया. दरअसल सपा नेता ने कहा था, ''औरंगजेब के शासनकाल में भारत की सीमा अफगानिस्तान और बर्मा (म्यांमा) तक थी.''

उन्होंने कहा था, ‘‘हमारा जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) (विश्व जीडीपी का) 24 प्रतिशत था और भारत को (औरंगजेब के शासनकाल के दौरान) सोने की चिड़िया कहा जाता था.’’

Maharashtra: '...देश जल जाएगा', संजय राउत ने मल्हार सर्टिफिकेट और BJP नेताओं के विवादित बयान पर कह दी बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हमारी कोशिश है कि...', टाइगर श्रॉफ पर हमले पर बोले रामदास अठावले
'हमारी कोशिश है कि...', टाइगर श्रॉफ पर हमले पर बोले रामदास अठावले
'महाराष्ट्र में कानून...', टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर बोले हुसैन दलवई
'महाराष्ट्र में कानून...', टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर बोले हुसैन दलवई
'सरकार मुसलमानों को बेइज्जत करने में लगी है और...', टाइगर श्रॉफ मामले पर भड़के अबू आजमी
'सरकार मुसलमानों को बेइज्जत करने में लगी है और...', टाइगर श्रॉफ मामले पर भड़के अबू आजमी
Explained: क्या मुंबई में डॉन का दौर लौट आया? सलमान के घर फायरिंग, सिद्दीकी का मर्डर और टाइगर श्रॉफ तक बना पैटर्न
मुंबई में डॉन का दौर लौट आया? सलमान से सिद्दीकी और टाइगर तक बना पैटर्न

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
'लॉरेंस बिश्नोई साहब', DCP के वीडियो पर अभिजीत दीपके को आया गुस्सा, बोले- 'जो...'
'लॉरेंस बिश्नोई साहब', DCP के वीडियो पर अभिजीत दीपके को आया गुस्सा, बोले- 'जो...'
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
Embed widget