एक्सप्लोरर

Maharashtra: महाराष्ट्र में रामदास अठावले BJP-शिंदे गुट के साथ मिलकर लड़ेंगे चुनाव, सामने रखी ये मांग

Maharashtra News: महाराष्ट्र में रामदास अठावले ने बड़ा एलान करते हुए कहा कि, आरपीआई (ए) महाराष्ट्र में सभी आगामी चुनाव बीजेपी और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के साथ मिलकर लड़ेगी.

Maharashtra Politics: केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा कि उन्होंने महाराष्ट्र में अगले मंत्रिमंडल विस्तार में अपनी पार्टी रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया-अठावले (आरपीआई-ए) के लिए मंत्री पद की मांग की है. अठावले ने बुधवार रात मुंबई के बाहरी इलाके वसई में आरपीआई (ए) कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को संबोधित करने के दौरान यह जानकारी दी. 63 वर्षीय दलित नेता ने कहा कि उपयुक्त मंच पर वह मंत्री पद के लिए अपनी मांग पहले ही रख चुके हैं.

रामदास अठावले ने की ये मांग
अठावले ने कहा कि वह यह सुनिश्चित करने की कोशिश करेंगे कि आरपीआई (ए) को अगले साल महाराष्ट्र में कम से कम दो से तीन लोकसभा सीटों और 10 से 15 विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव लड़ने के लिए टिकट मिले. महाराष्ट्र में कुल 48 लोकसभा और 288 विधानसभा सीटें हैं. अठावले ने कहा कि आरपीआई (ए) महाराष्ट्र में नगर निकायों और जिला परिषदों के सभी आगामी चुनाव बीजेपी और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के साथ मिलकर लड़ेगी.

बीजेपी के साथ मिलकर तय करेंगे उम्मीदवार
वसई विरार नगर निगम चुनाव के मद्देनजर बीते दिनों वसई में आरपीआई अठावले समूह की बैठक संपन्न हुई है. बैठक आरपीआई आठवले समूह के जिलाध्यक्ष ईश्वर धुले के नेतृत्व में वसई मानिकपुर के वाईएमसी हॉल में राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय सामाजिक न्याय राज्य मंत्री रामदास आठवले की उपस्थिति में हुई है. इस बीच, रामदास अठावले ने विश्वास जताया है कि हम आगामी वसई विरार नगरपालिका चुनाव में भाजपा की मदद से अपना उम्मीदवार उतारेंगे.

बता दें, महाराष्ट्र में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए एक तरफ जहां महाविकास अघाड़ी के नेताओं ने अपनी कमर कस ली है तो वहीं बीजेपी और शिंदे गुट ने भी दावे करने शुरू कर दिए हैं. अठावले के इस एलान पर बीजेपी और शिंदे गुट की प्रतिक्रिया अभी नहीं आई है. 

ये भी पढ़ें: Maharashtra: एकनाथ शिंदे से दूरी बना रहे फडणवीस? CM के कार्यक्रम में नहीं दिखने पर गर्म हुआ अटकलों का बाजार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भिवंडी बिल्डिंग हादसा: कल गिराई जाएगी इमारत, 10 की हो चुकी है मौत
भिवंडी बिल्डिंग हादसा: कल गिराई जाएगी इमारत, 10 की हो चुकी है मौत
मुंबई लोकल में महिला से बदसलूकी का आरोप, पुलिस ने बचाया
मुंबई लोकल में महिला से बदसलूकी का आरोप, पुलिस ने बचाया
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
JPNIC को लेकर बोले अखिलेश यादव, 'पूरी सरकार ठेके पर...'
JPNIC को लेकर बोले अखिलेश यादव, 'पूरी सरकार ठेके पर...'
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
केरल में बारिश से बुरे हालात, CPIM सांसद ने CM सतीशन पर साधा निशाना
केरल में बारिश से बुरे हालात, CPIM सांसद ने CM सतीशन पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
Embed widget