एक्सप्लोरर

Maharashtra: एकनाथ शिंदे से दूरी बना रहे फडणवीस? CM के कार्यक्रम में नहीं दिखने पर गर्म हुआ अटकलों का बाजार

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में शिवसेना के विज्ञापन के बाद बीजेपी में नाराजगी देखी जा रही है. सीएम एकनाथ शिंदे के कार्यक्रम में देवेंद्र फडणवीस की अनुपस्थिति ने अटकलों का बाजार गर्म कर दिया है.

Shiv Sena Ad: महाराष्ट्र की राजनीति में शिवसेना के विज्ञापन के बाद से बीजेपी में खासी नाराजगी देखी जा रही है. आलोचनाओं के बाद शिंदे की शिवसेना डैमेज कंट्रोल में जुट गई है. मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उनकी पार्टी बुधवार को पिछले चूक को "सही" करने के लिए एक और पूरे पेज का विज्ञापन जारी करके डैमेज-कंट्रोल में जुट गई है. जबकि उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नाराज होने की बात भी सामने आ रही है. अब खबर है कि, फडणवीस लगातार दूसरे दिन शिंदे के साथ सार्वजनिक उपस्थिति से दूर रहे.

नए विज्ञापन में क्या है?
अब एक नया विज्ञापन भी सामने आया है. हालांकि पिछली गलतियों को सुधारने की कोशिश में विज्ञापन के सबसे नीचे शिवसेना के कई मंत्रियों की तस्वीरें लगाई गई है. इनमें खराब प्रदर्शन वाले मंत्री भी शामिल हैं जिन्हें बीजेपी कैबिनेट से हटाना चाहती है.

विपक्ष के इन नेताओं ने जमकर बोला हमला
मंत्रियों में से एक शंभुराज देसाई ने कहा, "पार्टी के कुछ 'अज्ञात शुभचिंतकों' ने विज्ञापन दिया होगा." एनसीपी की राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और सांसद सुप्रिया सुले ने कहा, ''मैं उस शुभचिंतक की तलाश में हूं जिसने करोड़ों रुपये के विज्ञापन दिए. मुझे लगता है कि आज का डिजाइन दिल्ली से आया है. यह पूछे जाने पर कि नए विज्ञापन का क्या कारण हो सकता है, तो उसपर सुप्रिया सुले ने चुटकी ली और दिल्ली की ओर इशारा किया.

विपक्ष के नेता अजित पवार ने कहा कि अगर उन्हें जनता का समर्थन मिलने का इतना ही भरोसा है तो बीजेपी और शिंदे की अगुआई वाली शिवसेना को तुरंत चुनाव कराना चाहिए. शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने कहा कि ताजा विज्ञापन फडणवीस की जल्दबाजी का परिणाम है.

इस गर्म हुआ अटकलों का बाजार
इस बीच, देवेंद्र फडणवीस, जिन्होंने मंगलवार को कोल्हापुर में अपने निर्धारित कार्यक्रमों को छोड़ दिया था, ने बुधवार को उस कार्यक्रम से परहेज किया जहां उन्हें सीएम शिंदे के साथ एक ही मंच पर उपस्थित होना था. कहा जा रहा है कि, देवेंद्र फडणवीस ने किसी मेडिकल कंडीशन की वजह से अगले कुछ दिनों के लिए मुंबई से बाहर सभी अपॉइनमेंट्स (appointments) को रद्द कर दिया है जिसके कारण उन्हें हवाई यात्रा से बचने की सलाह दी गई है.

हालांकि, बुधवार को उन्हें एमएसआरटीसी (MSRTC) के प्लेटिनम जुबली समारोह में सीएम एकनाथ शिंदे के साथ मंच शेयर करना था, जिसमें वह शामिल नहीं हुए. इसके बाद अटकलों का बाजार गर्म हो गया कि गठबंधन के भीतर सब सही नहीं है.

ये भी पढ़ें: Tomato Price Hike: आम आदमी पर महंगाई की मार, सब्जियों के बढ़े दाम ने बिगाड़ा खाने का जायका, टमाटर हुआ 60 रुपए किलो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोरेगांव में बच्चे की मौत, 12 साल की नाबालिग पर छत से फेंकने का आरोप
गोरेगांव में बच्चे की मौत, 12 साल की नाबालिग पर छत से फेंकने का आरोप
एकनाथ शिंदे का ऐलान, सूखाग्रस्त किसानों को समर्पित होगी दशहरा रैली
एकनाथ शिंदे का ऐलान, सूखाग्रस्त किसानों को समर्पित होगी दशहरा रैली
इन्फ्लुएंसर सानिया मिस्त्री की AI तस्वीरों पर महाराष्ट्र साइबर सख्त, वेबसाइट को नोटिस
इन्फ्लुएंसर सानिया मिस्त्री की AI तस्वीरों पर महाराष्ट्र साइबर सख्त, वेबसाइट को नोटिस
SIR विवाद के बीच संजय राउत ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी माफी, बोले- अब लग रहा है कि...
SIR विवाद के बीच संजय राउत ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी माफी, बोले- अब लग रहा है कि...

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!
Yami Gautam ने किए Ayodhya में रामलला के दर्शन, Ramayana में Sita बनने की उठी मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा...रिजीम चेंज वाले बयान राजनाथ सिंह का पलटवार, क्या है पूरा विवाद?
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा...रिजीम चेंज वाले बयान राजनाथ सिंह का पलटवार, क्या है पूरा विवाद?
मेरठ: अमित कश्यप मामले में सजा का ऐलान, पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की सजा
मेरठ: अमित कश्यप मामले में सजा का ऐलान, पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की सजा
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
South OTT Release: 'डीसी' से 'द ट्रेटर्स' तक, फ्राइडे को OTT पर साउथ की 7 फिल्मों-सीरीज की धूम, वीकेंड पर करें एंजॉय
फ्राइडे को OTT पर आईं साउथ की 7 फिल्में-सीरीज, वीकेंड पर करें एंजॉय
सहवाग के बेटे आर्यवीर ने काटा बवाल, 19 चौके, 8 छक्के; 173 रन की खेली पारी
सहवाग के बेटे आर्यवीर ने काटा बवाल, 19 चौके, 8 छक्के; 173 रन की खेली पारी
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'रिजीम चेंज' वाले बयान पर नितिन नवीन का पलटवार, कहा- 'यह अर्बन नक्सल के...'
'रिजीम चेंज' वाले बयान पर नितिन नवीन का पलटवार, कहा- 'यह अर्बन नक्सल के...'
गांव पहुंचा जर्मन डिप्लोमेट, किसान ने उठवाया गोबर; देखें वीडियो
गांव पहुंचा जर्मन डिप्लोमेट, किसान ने उठवाया गोबर; देखें वीडियो
Embed widget