एक्सप्लोरर

उद्धव-राज ठाकरे के साथ आने पर रामदास अठावले की बड़ी भविष्यवाणी, 'हमारी महायुति को...'

Raj Thackeray and Uddhav Thackeray: केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने दावा किया अब महाविकास अघाड़ी में फूट पड़ जाएगी. उद्धव ठाकरे को वहां से बाहर आना होगा.

उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे के मंच साझा करने पर केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने कहा कि दोनों मराठी के मुद्दे पर एक साथ आए हैं, ये अच्छी बात है. मराठी का हमें भी अभिमान है. मराठी हर लोगों को बोलने आना चाहिए ये बात भी सही है. 

महाविकास अघाड़ी में फूट हो जाएगी- अठावले

रामदास अठावले ने दावा किया कि दोनों भाइयों के साथ आने से हमारी महायुति (एनडीए) को और भी ज्यादा फायदा है. उन्होंने दावा किया कि महाविकास अघाड़ी (MVA) में फूट हो जाएगी. कांग्रेस और एनसीपी (एसपी) अलग रहेगी. उद्धव ठाकरे को वहां से बाहर आना पड़ेगा. क्योंकि राज ठाकरे का ये कहना है कि अगर हम दोनों को साथ चलना है तो और किसी की जरूरत नहीं है.

'देखते हैं कितनी देर साथ रहते हैं'

न्यूज़ एजेंसी IANS से बातचीत में केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा, "दोनों एक साथ आए हैं. देखते हैं कि कितनी देर एक साथ रहते हैं. जिस मराठी भाषा के मुद्दे पर इन्होंने रैली रखी थी उसकी हवा निकालने का काम सीएम देवेंद्र फडणवीस ने किया है. रैली के पहले ही देवेंद्र फडणवीस ने स्कूलों में हिंदी पढ़ाने का जो सरकारी आदेश निकला था उसे रद्द कर दिया."

'उद्धव ठाकरे के पास शिवसेना नहीं रही'

रामदास अठावले ने ये भी कहा, "विजयी रैली तो हमें करनी चाहिए थी. इनकी विजय रैली का कोई अर्थ नहीं है. इनको लग रहा है कि हमारी रैली की वजह से ऐसा किया गया लेकिन ये बात नहीं है. सभी मराठी लोगों की भावनाओं को ध्यान में रखकर हमारी सरकार ने निर्णय लिया. दोनों भाई के एक साथ आने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा. उद्धव ठाकरे के पास अब शिवसेना नहीं रही. असली शिवसेना एकनाथ शिंदे की है. इसलिए बहुत सारे लोग एकनाथ शिंदे के साथ हैं. 40 विधायक एकनाथ शिंदे के साथ आए."

'राज ठाकरे के पास अभी एक भी विधायक नहीं'

इसके साथ ही उन्होंने कहा, "राज ठाकरे की बहुत बड़ी बड़ी सभाएं होती हैं. बहुत अच्छी बात है. एक वक्ता के रूप में राज ठाकरे मजबूत नेता हैं. लेकिन उनको वोट नहीं मिलता. अभी तो उनका एक भी विधायक नहीं है. एक बार तो 13 एमएलए चुनकर आए थे. दोनों के एक साथ आने से महाराष्ट्र की राजनीति में कोई फर्क नहीं पड़ेगा. फर्क पड़ेगा तो महाविकास अघाड़ी पर पड़ेगा." 

सनातन कुमार 10 सालों से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. साल 2016 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हुए हैं और मौजूदा वक्त में एसोसिएट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. अपने एक दशक के अनुभव में उन्हें टीम लीड और डिजिटल मीडिया की बारीक समझ है. राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय डेस्क की भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय के रामलाल आनंद कॉलेज से 2015 में हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक की डिग्री हासिल की. राजनीति, चुनाव, सामाजिक विषयों और साहित्य में रुचि है. तथ्यों की गहराई और भाषा की संवेदनशीलता पर जोर देते हैं. राजनीति से जुड़ी खबरों पर लगातार लिख रहे हैं. संपर्क करें: Email: sanatank@abpnetwork.com 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Maharashtra News: सदन में CM फडणवीस के ऐलान, किसानों की कर्जमाफी, पुलिस आवास और साइबर सुरक्षा पर घोषणाएं
सदन में CM फडणवीस के ऐलान, किसानों की कर्जमाफी, पुलिस आवास और साइबर सुरक्षा पर घोषणाएं
Maharashtra: सावरकर को 'भारत रत्न' देने के प्रस्ताव पर चर्चा, BJP विधायक ने अपनी ही सरकार को घेरा
महाराष्ट्र: सावरकर को 'भारत रत्न' देने के प्रस्ताव पर चर्चा, BJP विधायक ने अपनी ही सरकार को घेरा
Mumbai News: मुंबई बारिश हादसों में जान गंवाने वालों के परिजनों को 4-4 लाख की मदद, MLA ने सौंपे चेक
मुंबई बारिश हादसों में जान गंवाने वालों के परिजनों को 4-4 लाख की मदद, MLA ने सौंपे चेक
Mumbai News: चेंबूर हादसे में बड़ा खुलासा, सीसी सड़क और कंक्रीटीकरण के चलते गई मासूम की जान
मुंबई: चेंबूर हादसे में बड़ा खुलासा, सीसी सड़क और कंक्रीटीकरण के चलते गई मासूम की जान

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीजफायर खत्म होने से बढ़ा वर्ल्ड वार का खतरा! जानें कौन सा देश अमेरिका-ईरान के बीच सुलह कराने फिर कूदा?
सीजफायर खत्म होने से बढ़ा वर्ल्ड वार का खतरा! कौन सा देश यूएस-ईरान के बीच सुलह कराने फिर कूदा?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
Embed widget