एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे माहिम सीट से लड़ेंगे चुनाव

Maharashtra Election 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राज ठाकरे (Raj Thackeray) की पार्टी MNS ने दूसरी लिस्ट में 45 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है.

Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सभी पार्टियां धीरे-धीरें अपने उम्मीदवारों के नामों पर मुहर लगा रही है. इस बीच महाराष्ट्र नव निर्माण सेना (एमएनस) के प्रमुख राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे माहिम विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे. पार्टी की तरफ से जारी लिस्ट में उनके नाम की घोषणा की गई है.

राज ठाकरे (Raj Thackeray) की पार्टी MNS ने दूसरी लिस्ट में 45 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है. कल्याण ग्रामीण से प्रमोद (राजू) रतन पाटिल को उम्मीदवार बनाया गया है. वर्ली सीट से MNS प्रवक्ता और पूर्व नगरसेवक संदीप सुधाकर देशपांडे को टिकट दिया गया है. ठाणे शहर से अविनाश जाधव को मैदान में उतारा गया है.

MNS उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी

इसके साथ ही बोरीवली से कुणाल माईणकर को टिकट दिया गया है. दिंडोशी से भास्कर परब को प्रत्याशी बनाया गया है. वर्सोवा से संदेश देसाई को उम्मीदवार बनाया गया है. गोरेगांव से विरेंद्र जाधव को टिकट दिया गया है. कांदिवली पूर्व से महेश फरकासे को उम्मीदवार बनाया गया है. वहीं, घाटकोपर पश्चिम से गणेश चुक्कल को उम्मीदवार बनाया गया है. 

आदित्य ठाकरे का चुनाव क्षेत्र है वर्ली 

राज ठाकरे ने संदीप देशपांडे को वर्ली से उम्मीदवार घोषित किया है, जो कि आदित्य ठाकरे का चुनाव क्षेत्र है. आदित्य ठाकरे राज्य के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे के बेटे हैं. पार्टी के उम्मीदवारों के नामों पर सहमति के लिए राज ठाकरे ने सोमवार (21 अक्टूबर) को पार्टी निरीक्षकों से मिली रिपोर्ट पर चर्चा की. कहां से MNS उम्मीदवार सीट जीत सकता है? इसकी समीक्षा की गई थी. बैठक में अमित ठाकरे ने इस बात पर जोर दिया था कि उन्हें माहिम से चुनाव लड़ना चाहिए. 

सबको चुनाव लड़ने का अधिकार- संजय राउत

अमित ठाकरे की उम्मीदवारी को लेकर राज ठाकरे ने तो माहिम सीट चुनकर फैसला कर लिया है लेकिन जीत सुनिश्चित करना बड़ी चुनौती है. इस बीच उद्धव ठाकरे गुट के नेता संजय राउत ने अमित ठाकरे के चुनाव लड़ने पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि सबको चुनाव लड़ने का अधिकार है. 

बता दें कि महाराष्ट्र में एक ही चरण में सभी 288 सीटों पर 20 नवंबर को वोटिंग होगी, जबकि 23 नवंबर को वोटों की गिनती की जाएगी. 

ये भी पढ़ें:

मुंबई में लालटेन को उड़ाने और बेचने पर लगा बैन, दिवाली से पहले पुलिस का फैसला

About the author वैभव परब

वैभव परब एबीपी न्यूज़ पर महाराष्ट्र की राजनीति को बारिकी से समझाते हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उद्धव ठाकरे के 'राम रक्षा' आंदोलन पर संजय शिरसाट बोले, 'इससे यह साबित होता है कि...'
उद्धव ठाकरे के 'राम रक्षा' आंदोलन पर संजय शिरसाट बोले, 'इससे यह साबित होता है कि...'
उद्धव ठाकरे के 'राम रक्षा' आंदोलन पर नवनीत राणा बोलीं, 'अमरावती आइए, साथ बैठकर...'
उद्धव ठाकरे के 'राम रक्षा' आंदोलन पर नवनीत राणा बोलीं, 'अमरावती आइए, साथ बैठकर...'
सोनम वांगचुक से जुड़े सवाल पर BJP नेता बोले, 'सरकार सबके साथ खड़ी लेकिन नौटंकी का समर्थन नहीं'
सोनम वांगचुक से जुड़े सवाल पर BJP नेता बोले, 'सरकार सबके साथ खड़ी लेकिन नौटंकी का समर्थन नहीं'
आमिर खान को कांग्रेस की नसीहत, एक्टर ने कहा था, '3 इडियट्स सोनम वांगचुक पर आधारित नहीं'
आमिर खान को कांग्रेस की नसीहत, एक्टर ने कहा था, '3 इडियट्स सोनम वांगचुक पर आधारित नहीं'

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मैक्सिको में 7.4 तीव्रता के भूकंप से दहल उठी धरती, सुनामी की चेतावनी भी जारी
मैक्सिको में 7.4 तीव्रता के भूकंप से दहल उठी धरती, सुनामी की चेतावनी भी जारी
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट भरेगा ऐतिहासिक उड़ान, अंतरिक्ष में ले जाएगा PM मोदी का खास मैसेज
भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट भरेगा ऐतिहासिक उड़ान, अंतरिक्ष में ले जाएगा PM मोदी का खास मैसेज
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget