एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र में राज ठाकरे को बड़ा झटका, इस नेता ने MNS से दिया इस्तीफा

Kirtikumar Shinde Resignation: राज ठाकरे ने लोकसभा चुनाव में पीएम मोदी के समर्थन का एलान किया है. इस बीच MNS अध्यक्ष के इस फैसले के कारण एमएनएस महासचिव कीर्तिकुमार शिंदे ने इस्तीफा दे दिया है.

Raj Thackeray Support PM Modi: मुंबई के शिवाजी मैदान से राज ठाकरे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बिना शर्त समर्थन दिया है. इस फैसले के बाद राज ठाकरे को बड़ा झटका लगा है. एमएनएस महासचिव कीर्तिकुमार शिंदे ने मनसे (MNS) छोड़ने का एलान कर दिया है. महासचिव कीर्तिकुमार शिंदे ने मनसे से महासचिव पद और सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है.

राज ठाकरे की पार्टी को बड़ा झटका
एमएनएस पार्टी से इस्तीफा देते हुए कीर्तिकुमार शिंदे ने कहा कि, "पांच साल पहले 2019 के लोकसभा चुनाव की आहट में राजसाहेब ठाकरे ने बीजेपी-मोदी शाह के खिलाफ बिगुल फूंका था और आज बेहद अहम मौके पर राजसाहेब ने अपना रुख बदल लिया."

मनसे महासचिव ने दिया इस्तीफा
कीर्तिकुमार शिंदे ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपनी भावनाएं व्यक्त कीं. उन्होंने फेसबुक पर पोस्ट कर पार्टी से इस्तीफा देने का एलान किया. उनके इस्तीफे को राज ठाकरे के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है. राज ठाकरे के मोदी और महायुति के समर्थन से नाखुश कीर्तिकुमार ने इस्तीफा देने का बड़ा फैसला लिया है. कीर्तिकुमार शिंदे ने फेसबुक पर इस बारे में एक पोस्ट लिखा है.

पोस्ट में शिंदे ने कहा, "पांच साल पहले मेरे लिए वह बहुत महत्वपूर्ण समय था (राजनीतिक रूप से) जब राज साहब ठाकरे ने 2019 के लोकसभा चुनाव की गहमागहमी में बीजेपी-मोदी शाह के खिलाफ बिगुल फूंक दिया था. उन दिनों मैं सभी सार्वजनिक बैठकों में भाग लेता था और बैठकों में बीजेपी-मोदी-शाह के खिलाफ जो तथ्य और विचार प्रस्तुत कर रहे थे, उनके बारे में विस्तृत लेख लिखता था और ईमानदारी से अपना रुख अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने की कोशिश करता था."

कीर्तिकुमार शिंदे ने आगे कहा, "आज, पांच साल बाद, देश के इतिहास के एक बहुत ही महत्वपूर्ण क्षण में, राज साहब ने अपना राजनीतिक रुख बदल दिया है. यह कितना गलत है, कितना सही है, यह राजनीतिक विश्लेषक बताएंगे. आजकल राजनीतिक नेता जब चाहें कोई भी राजनीतिक रुख अपना सकते हैं. लेकिन जिन्होंने अपने विचारों पर विश्वास किया और संघर्ष किया उनकी हार हुई."

कीर्तिकुमार ने पोस्ट में लिखा, "मैं विनम्रतापूर्वक कहता हूं कि मेरे जैसा व्यक्ति, जो अनुपलब्ध पुस्तकें प्रकाशित करके प्रबुद्ध लोगों की वैचारिक विरासत को संरक्षित करने का प्रयास करता है, वह 'भामोसा' - 'हिंदुत्व' की वास्तविक राष्ट्रीयता को स्वीकार नहीं कर सकता."

ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र में NDA ने अब तक 9 सीटों पर नहीं उतारे उम्मीदवार, किसकी किस सीट पर है दावेदारी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र के वाशिम में दुर्गा विसर्जन जुलूस के दौरान पथराव, पुलिस बल तैनात
महाराष्ट्र के वाशिम में दुर्गा विसर्जन जुलूस के दौरान पथराव, पुलिस बल तैनात
'जेल से बाहर निकालकर पीटना चाहिए', लॉरेंस बिश्नोई को लेकर बोले राज ठाकरे
'जेल से बाहर निकालकर पीटना चाहिए', लॉरेंस बिश्नोई को लेकर बोले राज ठाकरे
'अगर एकनाथ शिंदे को CM बनना है तो BJP से...', रामदास अठावले का बड़ा बयान
'अगर एकनाथ शिंदे को CM बनना है तो BJP से...', रामदास अठावले का बड़ा बयान
राहुल गांधी के पोस्ट पर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं- 'महिलाओं के सम्मान और...'
राहुल गांधी के पोस्ट पर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं- 'महिलाओं के सम्मान और...'

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
Embed widget