एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र चुनाव: राज ठाकरे की MNS ने उतारे 2 और उम्मीदवार, ठाणे से इन्हें मिला टिकट

Maharashtra Election 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए राज ठाकरे की मनसे ने दो और उम्मीदवारों का ऐलान किया है. ठाणे और कल्याण ग्रामीण से प्रत्याशियों को टिकट दिया गया है.

Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के लिए राज ठाकरे की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) ने दो और उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है. कल्याण ग्रामीण से राजू रतन पाटील और ठाणे शहर से अविनाश जाधव को टिकट दिया गया है. इससे पहले भी राज ठाकरे उम्मीदवारों की घोषणा कर चुके हैं. अगस्त 2024 में मनसे ने लातूर ग्रामीण से संतोष नागरगोजे को उम्मीदवार बनाया. इसके पहले शिवडी और पंढरपुर के उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया था.

राज ठाकरे ने कहा कि वह आगामी 24 अक्टूबर अविनाश जाधव और राजू रतन पाटील के नामांकन पत्र दाखिल करने की निगरानी करेंगे. मनसे ने इस बार महाराष्ट्र की 288 में से करीब 250 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने का फैसला लिया है. इसका ऐलान ऐलान राज ठाकरे पहले ही कर चुके हैं.

एक चरण में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव
महाराष्ट्र में 20 नवंबर को सभी विधानसभा सीटों पर वोटिंग है. इसके बाद 23 नवंबर को चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे और यह तय हो जाएगा कि महाराष्ट्र में इस बार किसकी सरकार बनेगी. महायुति और महा विकास अघाड़ी गठबंधन के बीच मुख्य मुकाबला है. महायुति में बीजेपी, एकनाथ शिंदे की शिव सेना और अजित पवार की एनसीपी शामिल हैं. वहीं, महा विकास अघाड़ी (MVA) में कांग्रेस, उद्धव ठाकरे की शिवसेना यूबीटी और शरद पवार की एनसीपी (शरदचंद्र पवार) शामिल हैं.

2019 विधानसभा चुनाव में मनसे का रिकॉर्ड 
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019 में राज ठाकरे की मनसे ने एक सीट पर जीत दर्ज की थी. राज ठाकरे ने खुद चुनाव नहीं लड़ा था. वहीं, उनकी पार्टी ने 2.25 फीसदी वोट शेयर पाया था. महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2014 में भी राज ठाकरे की पार्टी को एक ही सीट मिली थी. इस बार मनसे प्रुमख की कोशिश रहेगी कि ज्यादा सीटों पर जीत की कोशिश करें.

यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र चुनाव: पिता BJP उम्मीदवार, बेटा देगा शरद पवार का साथ, इस दिग्गज नेता ने दिया पार्टी को झटका

नम्रता अरविंद दुबे 10 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न मुद्दों को कवर कर रही हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर संवाददाता कार्यरत हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
सौरव-रांका को जेल भेजे जाने पर वारिस पठान बोले, 'कुछ भी कर लो, ये लोग...'
सौरव-रांका को जेल भेजे जाने पर वारिस पठान बोले, 'कुछ भी कर लो, ये लोग...'
महाराष्ट्र कैबिनेट का बड़ा फैसला, PM मोदी के 25 साल पूरे होने पर अभिनंदन प्रस्ताव मंजूर
महाराष्ट्र कैबिनेट का बड़ा फैसला, PM मोदी के 25 साल पूरे होने पर अभिनंदन प्रस्ताव मंजूर
CJP फाउंडर अभिजीत दीपके से जुड़े सवाल पर छगन भुजबल बोले, 'मैं कोई...'
CJP फाउंडर अभिजीत दीपके से जुड़े सवाल पर छगन भुजबल बोले, 'मैं कोई...'

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget