एक्सप्लोरर

देवेंद्र फडणवीस सरकार पर भड़के राज ठाकरे, 'सरकार में इतने सारे...'

पुणे के मावल तहसील में पुल हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई. इसमें 38 लोगों को बचाया गया है, जिनमें से 18 गंभीर रूप से घायल हैं. इस घटना को लेकर राज ठाकरे ने देवेंद्र फडणवीस सरकार को निशाने पर लिया है.

Pune Bridge Collapse: महाराष्ट्र के पुणे के मावल तहसील में इंद्रायणी नदी पर बना लोहे का एक पुल ढह गया. इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई. वहीं 18 अन्य जख्मी हैं. इस घटना को लेकर महाराष्ट्र की देवेंद्र फडणवीस सरकार निशाने पर आ गई है.

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के प्रमुख राज ठाकरे ने कहा कि यह घटना क्यों होती है? सरकार में इतने सारे विभाग हैं, वे आखिर करते क्या हैं? 

उन्होंने कहा, ''मावल तालुका के कुंडमाला गांव के पास इंद्रायणी नदी पर बना एक पुराना लोहे का पुल ढह गया. कई लोग बह गए और कुछ की मौत हो गई. नुकसान का सही आकलन नहीं किया जा सका है. इस दुर्घटना में मारे गए नागरिकों को महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना की ओर से भावभीनी श्रद्धांजलि.''

'पुल पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों नहीं लगाया गया?'

राज ठाकरे ने कहा, ''अगर यह पुल खतरनाक था, तो वहां प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों नहीं लगाया गया? अगर पुल खतरनाक था, तो उसे तोड़कर नया पुल क्यों नहीं बनाया गया? हर घटना के बाद सरकार में बैठे लोगों की ओर से एक खास प्रतिक्रिया आती है कि 'बचाव कार्य तेजी से चल रहा है और सरकार प्रभावित नागरिकों के साथ मजबूती से खड़ी है.''

एमएनएस प्रमुख ने कहा, ''...लेकिन यह घटना क्यों होती है? सरकार में इतने सारे विभाग हैं, वे आखिर करते क्या हैं? अगर उन्हें हर कुछ महीनों में या सिर्फ इसी कारण से इस घटना के बारे में बात करनी है, तो क्या वे मानसून से पहले खतरनाक पुलों का निरीक्षण, मरम्मत या बंद करने की योजना नहीं बना सकते? खैर, अगर प्रशासन ऐसा नहीं कर रहा है, तो जो लोग इतने सालों से सत्ता में हैं, वे प्रशासन से काम करवाने की योजना क्यों नहीं बना सकते?''

लोगों को भी सचेत रहना चाहिए- राज ठाकरे

राज ठाकरे ने कहा कि लोगों को भी अपने उत्साह पर थोड़ा लगाम लगानी चाहिए. उन्हें ऐसे खतरनाक स्थानों पर जाते समय, अपने परिवार को लेकर जाते समय थोड़ा और सचेत रहना चाहिए. बेशक, इसका मतलब यह नहीं है कि सरकार की जिम्मेदारी कम हो जाती है. लेकिन अगर सरकार लापरवाही दिखाने जा रही है, तो हमें सतर्क रहना चाहिए.

उन्होंने कहा, ''अब जब मानसून की बारिश शुरू हो गई है, तो राज्य के कई शहरों में जलभराव, सड़कें बह जाना, पुल टूट जाना जैसी घटनाएं शुरू हो गई हैं. इन सबमें सरकार को युद्ध स्तर पर काम करना चाहिए और देखना चाहिए कि नागरिकों को कम से कम परेशानी हो.''

इंद्रायणी नदी पर बना पुल पैदल यात्रियों के लिए था. एक मंत्री ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि यह घटना पर्यटकों की भीड़ के कारण हुई, जिन्होंने वहां पर लगे चेतावनी बोर्ड को नजरअंदाज कर दिया था.

जीवन प्रकाश, एबीपी न्यूज़ में नेशनल टीम लीड हैं. राजनीतिक खबरों में दिलचस्पी है और लगातार लिखते रहे हैं. नई और बड़ी खबरों की तलाश रहती है. ब्रेकिंग न्यूज़ पर खास फोकस रखते हैं. 8 सालों से अधिक समय से एबीपी में कार्यरत है. 2019 के लोकसभा चुनाव में कवरेज के लिए एबीपी न्यूज ने श्रेष्ठ सम्मान से नवाजा. पत्रकारिता जगत में करीब 11 सालों का अनुभव है. एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ नेशन में बतौर सब एडिटर कार्यरत रहे. 2015 में जिया न्यूज से इंटर्नशिप शुरू करने के बाद एनएनआईएस न्यूज एजेंसी, न्यूजरूम पोस्ट वेबसाइट में काम किया. माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से मास कम्युनिकेशन में 2015 में मास्टर की डिग्री ली. पत्रकारिता में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव को समझने की कोशिश कर रहे हैं. फैक्ट चेक और सोशल मीडिया को लेकर कई वर्कशॉप किए हैं.

Mail Id- jeevanp@abpnetwork.com
Linkdin: https://in.linkedin.com/in/jeevan-prakash-1bab03164
Facebook- https://www.facebook.com/share/1LjCA2q3w1/

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर प्रोटेस्ट से पहले प्रकाश आंबेडकर ने CJP पर लगाया बड़ा आरोप, क्या बोले?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट से पहले प्रकाश आंबेडकर ने CJP पर लगाया बड़ा आरोप, क्या बोले?
राष्ट्रपति से मुलाकात में शामिल नहीं होगा उद्धव गुट, चिट्ठी में कहा, 'पहले से...'
राष्ट्रपति से मुलाकात में शामिल नहीं होगा उद्धव गुट, चिट्ठी में कहा, 'पहले से...'
‘सुविधा के अनुसार रंग बदलना...’, महाराष्ट्र BJP अध्यक्ष का कांग्रेस पर निशाना
‘सुविधा के अनुसार रंग बदलना...’, महाराष्ट्र BJP अध्यक्ष का कांग्रेस पर निशाना
अखिलेश से बनी, अब उद्धव से बिगड़ी! शिवसेना UBT से क्यों नाराज हुई कांग्रेस?
अखिलेश से बनी, अब उद्धव से बिगड़ी! शिवसेना UBT से क्यों नाराज हुई कांग्रेस?

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget