एक्सप्लोरर

पुणे 'रेव' पार्टी में एकनाथ खडसे के दामाद गिरफ्तार, CM देवेंद्र फडणवीस ने क्या कहा?

Pune Rave Party Bust: पुणे में एक रेव पार्टी पर पुलिस ने छापा मारा. एकनाथ खडसे के दामाद सहित सात लोग गिरफ्तार हुए. रविवार तड़के करीब 3:30 बजे कार्रवाई की गई.

पुणे रेव पार्टी में एकनाथ खडसे के दामाद प्रांजल सहित सात लोगों को गिरफ्तार किए जाने पर राज्य की सियासत गरमा गई है. इस घटनाक्रम को लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा कि मुझे इस मामले की जानकारी मीडिया के माध्यम से मिली है.

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, "मुझे इस मामले की जानकारी मीडिया के माध्यम से मिली है. मैं सुबह से विभिन्न कार्यक्रमों में व्यस्त था और मुझे अभी तक इसकी वास्तविक जानकारी नहीं मिली है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पुणे पुलिस ने एक रेव पार्टी का भंडाफोड़ किया है, जिसमें कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है और कुछ मात्रा में नशीले पदार्थ भी बरामद किए गए हैं."

पुणे रेव पार्टी पर महाराष्ट्र के गृह राज्य मंत्री योगेश कदम ने कहा, "रेव पार्टी में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. जिसने भी कानून तोड़ा है, उसे परिणाम भुगतने होंगे."

'पुलिस कार्रवाई होनी चाहिए'

एनसीपी (एसपी) विधायक रोहित पवार ने पुणे में हुई कार्रवाई को राजनीति से प्रेरित बताया. उन्होंने कहा, "एकनाथ खडसे पिछले चार-पांच दिनों से बीजेपी के एक बड़े नेता के खिलाफ बोल रहे थे. रविवार (27 जुलाई) को सुबह जो कार्रवाई की गई है, ऐसा लगता है कि इसके पीछे राजनीतिक प्रतिशोध है. विधायक रोहित पवार ने कहा कि मैं मांग करता हूं कि जो भी जिम्मेदार है, उसके खिलाफ पुलिस कार्रवाई होनी चाहिए."

शराब, गांजा सहित कई नशीली सामग्री जब्त

महाराष्ट्र के पुणे शहर की पुलिस ने रेव पार्टी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की थी. पुणे में हुई इस रेव पार्टी में एक बड़ी राजनीतिक पार्टी का रिश्तेदार भी शामिल है. पुणे के आलिशान खराड़ी इलाके के एक अपार्टमेंट में रेव पार्टी चल रही थी. पुलिस की ओर से रविवार तड़के करीब 3:30 बजे कार्रवाई की गई. इस रेड में शराब, गांजा सहित कई नशीली सामग्री जब्त की गई थी. पुणे पुलिस ने आईएएनएस से बताया कि पुणे रेव पार्टी में एक बड़ी राजनीतिक पार्टी के वरिष्ठ नेता का रिश्तेदार भी गिरफ्तार किया गया है. उसे इस रेव पार्टी का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'रोशनी की चार किरणों की उम्मीद...' सचिन अहिर के बागी होने पर संजय राउत का छलका दर्द
'रोशनी की चार किरणों की उम्मीद...' सचिन अहिर के बागी होने पर संजय राउत का छलका दर्द
मुंबई के चेंबूर इलाके में स्कूल वैन पर गिरा पेड़, हादसे में कई बच्चे जख्मी
मुंबई के चेंबूर इलाके में स्कूल वैन पर गिरा पेड़, हादसे में कई बच्चे जख्मी
महाराष्ट्र में HSRP नंबर प्लेट की आज लास्ट डेट, 1 जुलाई से लगेगा इतने हजार का जुर्माना
महाराष्ट्र में HSRP नंबर प्लेट की आज लास्ट डेट, 1 जुलाई से लगेगा इतने हजार का जुर्माना
शरद पवार की NCP-SP का कांग्रेस में होगा विलय? पार्टी के बड़े नेता ने कर दिया खुलासा
शरद पवार की NCP-SP का कांग्रेस में होगा विलय? पार्टी के बड़े नेता ने कर दिया खुलासा

वीडियोज

Akhilesh Yadav का 53वां जन्मदिन आज, SP कार्यकर्ताओं ने ऐसे मनाया जश्न
POK में नेता की गिरफ्तारी से भड़का गुस्सा
क्या Champat Rai होंगे आरोपी नंबर 9?
India's fastest SUV is here at just Rs.18.17 lakh. Tata Sierra EV Full Review
Sairaab: Ishan ने लौटाया Nayanika का खोया मुस्कुराना, 'Sairaab' में शुरू हुई नई कहानी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में पाकिस्तान के खूनी खेल के बाद अब गिरफ्तारियां, अवामी एक्शन कमेटी के नेता गिरफ्तार, 60 हजार लोग अब भी डटे
PoK में पाकिस्तान के खूनी खेल के बाद अब गिरफ्तारियां, अवामी एक्शन कमेटी के नेता गिरफ्तार, 60 हजार लोग अब भी डटे
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, दौसा में स्लीपर बस और ट्रेलर की टक्कर में 8 लोगों की मौत
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, दौसा में स्लीपर बस और ट्रेलर की टक्कर में 8 लोगों की मौत
जून छोड़िए अब जुलाई भी जलाएगी...गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, बारिश होगी कम, मौसम विभाग की डरावनी भविष्यवाणी
जून छोड़िए अब जुलाई भी जलाएगी...गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, बारिश होगी कम, मौसम विभाग की डरावनी भविष्यवाणी
'इंग्लैंड में मुश्किल होगी लेकिन...', वैभव सूर्यवंशी के कोच ने दिया बड़ा बयान, सचिन से भी की तुलना
'इंग्लैंड में मुश्किल होगी लेकिन...', वैभव सूर्यवंशी के कोच ने दिया बड़ा बयान, सचिन से भी की तुलना
Cocktail 2 BO Collection Day 12: 'कॉकटेल 2' ने 12वें दिन फिर किया हैरान, कमाई में दिखाई तेजी, अब 100 करोड़ दूर नहीं
'कॉकटेल 2' ने 12वें दिन फिर किया हैरान, कमाई में दिखाई तेजी, अब 100 करोड़ दूर नहीं
'हम भला क्या दे सकते हैं आपको...' अखिलेश यादव के जन्मदिन पर ओपी राजभर ने कसा तंज
'हम भला क्या दे सकते हैं आपको...' अखिलेश यादव के जन्मदिन पर ओपी राजभर ने कसा तंज
हरी सब्जियां खाने के हैं शौकीन, जानें छत पर कैसे उगा सकते हैं केमिकल फ्री लौकी?
हरी सब्जियां खाने के हैं शौकीन, जानें छत पर कैसे उगा सकते हैं केमिकल फ्री लौकी?
गर्मी में आग का गोला न बन जाए AC, सेफ रहने के लिए कर लें ये काम
गर्मी में आग का गोला न बन जाए AC, सेफ रहने के लिए कर लें ये काम
Embed widget