एक्सप्लोरर

Bhagyashree Sudhe Case: 'कर्ज में डूबे थे आरोपी, और जल्दी...', पुणे में छात्रा की मर्डर मिस्ट्री को पुलिस ने सुलझाया

Pune Murder News: पुणे में इंजीनियरिंग की छात्रा भाग्यश्री सूदे (Bhagyashree Sudhe) का पहले अपहरण हुआ फिर उसके बाद उसकी हत्या कर दी है. पुलिस ने इस केस से जुड़ी अहम जानकारी दी है.

Pune Police: पुणे में पिछले महीने इंजीनियरिंग की एक छात्रा की कथित तौर पर हत्या करने और उसके परिवार से नौ लाख रुपये की फिरौती मांगने वाले तीनों आरोपी कर्ज में डूबे थे और किसी भी तरह जल्द पैसा कमाना चाहते थे, इसलिए उन्होंने छात्रा की हत्या की थी. पुलिस ने यह जानकारी दी.

भाग्यश्री सूदे का अपहरण और मर्डर केस
उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र के पुणे शहर के विमान नगर इलाके से 30 मार्च को 22 वर्षीय इंजीनियरिंग छात्रा भाग्यश्री सूदे का शिवम फुलावले, उसके कॉलेज के मित्र सुरेश इंदुरे और सागर जाधव ने कथित तौर पर अपहरण कर लिया था.

आरोपियों ने अपहरण के बाद कर दी थी हत्या
विमान नगर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि छात्रा का अपहरण करने के बाद तीनों आरोपियों ने कथित तौर पर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी और शव को पड़ोसी अहमदनगर शहर के बाहरी इलाके में दफना दिया. हत्या करने के बाद आरोपियों ने मृत छात्रा के माता-पिता से नौ लाख रुपये फिरौती की भी मांग की. छात्रा का शव रविवार को अहमदनगर में मिला था.  

अधिकारी ने बताया, ''जांच के दौरान यह बात सामने आई है कि आरोपी आर्थिक तंगी का सामना कर रहे थे और कर्ज में डूबे हुए थे. वे जल्दी पैसा कमाना चाहते थे इसलिए उन्होंने सूदे का अपहरण किया था.  पीड़िता के माता-पिता द्वारा गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस ने तीनों के खिलाफ जांच शुरू की और उन्हें गिरफ्तार कर लिया.

अधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने छात्रा की हत्या करने का गुनाह कबूल किया और वह जगह भी दिखाई जहां उन्होंने उसके शव को दफनाया था. उन्होंने बताया कि तीनों आरोपियों को सोमवार को पुणे की एक अदालत में पेश किया गया. अदालत ने 15 अप्रैल तक उन्हें पुलिस हिरासत में भेज दिया है.

ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र में राज ठाकरे को बड़ा झटका, इस नेता ने MNS से दिया इस्तीफा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'यह अंत नहीं हो सकता, जवाबदेही...', शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं सुप्रिया सुले
'यह अंत नहीं हो सकता, जवाबदेही...', शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं सुप्रिया सुले
'भारत के नौजवानों को बधाइयां', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर शिंदे गुट की प्रतिक्रिया 
'भारत के नौजवानों को बधाइयां', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर शिंदे गुट की प्रतिक्रिया 
'एक मच्छऱ आदमी को...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर उद्धव ठाकरे का चौंकाने वाला बयान
'एक मच्छऱ आदमी को...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर उद्धव ठाकरे का चौंकाने वाला बयान
'ये अहंकारी सरकार जो अपने...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर प्रियंका चतुर्वेदी का बड़ा बयान
'ये अहंकारी सरकार जो अपने...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर प्रियंका चतुर्वेदी का बड़ा बयान

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की क्यों हुई हार? प्रशांत का बड़ा बयान, कहा- 'क्योंकि दीदी को...'
पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की क्यों हुई हार? प्रशांत का बड़ा बयान, कहा- 'क्योंकि दीदी को...'
'नौल' का कहर: चीन में रेड अलर्ट, तूफान से पहले थमी रफ्तार; 410 उड़ानें और 150 ट्रेनें रद्द
'नौल' का कहर: चीन में रेड अलर्ट, तूफान से पहले थमी रफ्तार; 410 उड़ानें और 150 ट्रेनें रद्द
IND vs ZIM 3rd T20 Playing 11: बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, ZIM के खिलाफ तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
देश में बढ़ीं MBBS सीटें, लेकिन 778 लोगों पर एक ही डॉक्टर
देश में बढ़ीं MBBS सीटें, लेकिन 778 लोगों पर एक ही डॉक्टर
सेकेंड हैंड कार खरीदने से पहले ये चीजें चेक करना बेहद जरूरी
सेकेंड हैंड कार खरीदने से पहले ये चीजें चेक करना बेहद जरूरी
Embed widget