एक्सप्लोरर

Maratha Reservation: BJP नेता पंकजा मुंडे ने की मराठा आरक्षण आंदोलन के दौरान हिंसा की निंदा, कहा- 'युवाओं को...'

Maratha Reservation Protest: महाराष्ट्र में कुछ दिन पहले मराठा आरक्षण को लेकर हुई हिंसा की बीजेपी नेता पंकजा मुंडे ने निंदा की है. उन्होंने कहा, किसी भी आंदोलन को धमकी में नहीं बदलना चाहिए.

Pankaja Munde Statement on Maratha Reservation: बीजेपी नेता पंकजा मुंडे ने पिछले सप्ताह मराठा आरक्षण आंदोलन के दौरान बीड और महाराष्ट्र के अन्य शहरों में हुई हिंसा की बुधवार को निंदा की और कहा कि युवाओं को हिंसा के लिए नहीं उकसाया जाना चाहिए. भविष्य में किसी भी तरह की हिंसा न करने की अपील करते हुए महाराष्ट्र की पूर्व मंत्री ने कहा, ‍‘‘किसी भी आंदोलन को धमकी में नहीं बदलना चाहिए. अगर किसी की राय आपसे थोड़ी अलग है तो उसे भयभीत नहीं करना चाहिए.’’

पंकजा मुंडे ने कही ये बात
उन्होंने कहा, ‘‘अगर युवाओं को ऐसे रास्ते (हिंसा के रास्ते) की ओर धकेला जाएगा तो आरक्षण मिलने के बाद भी उनका भविष्य सुरक्षित नहीं रहेगा.’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह घटना खुफिया तंत्र की विफलता थी. एक विशेष जांच दल द्वारा समयबद्ध जांच की जानी चाहिए.’’

पंकजा मुंडे ने की ये मांग
बीजेपी नेता पंकजा मुंडे ने मराठा आरक्षण आंदोलन के दौरान अपने गृह जिले बीड में हुई हिंसा पर निराशा व्यक्त की और कहा कि समुदाय और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के बीच दरार पैदा करने के सभी प्रयास बंद होने चाहिए. हिंसा की जांच की मांग करते हुए उन्होंने कहा, “जिस हिंसा के कारण विधायकों के घरों में आग लगा दी गई और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर हमले हुए, उसकी गहन जांच की जानी चाहिए. अगर कोई दुश्मनी पैदा करने और मराठों और ओबीसी को आपस में लड़ाने की कोशिश करेगा तो यह काम नहीं करेगा. ऐसे प्रयासों को तुरंत रोका जाना चाहिए. मंत्री छगन भुजबल के जिले के दौरे के बाद राज्य के पूर्व मंत्री ने बीड में उन जगहों का भी दौरा किया जहां हिंसा हुई थी. बता दें, मराठा आरक्षण को लेकर मनोज जरांगे ने समाधान के लिए महाराष्ट्र सरकार को दो महीने का वक्त दिया है.

ये भी पढ़ें: Mumbai Court Verdict: मुंबई में 2017 के डबल मर्डर मामले में आया बड़ा फैसला, कोर्ट ने एक व्यक्ति को सुनाई मौत की सजा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र BJP चीफ ने की CM की तारीफ, 'किसानों के विश्वास का सबसे बड़ा आधार हैं देवेंद्र फडणवीस'
महाराष्ट्र BJP चीफ ने की CM की तारीफ, 'किसानों के विश्वास का सबसे बड़ा आधार हैं देवेंद्र फडणवीस'
महाराष्ट्र में बड़ी हलचल, शिंदे से मिले शरद पवार गुट के जयंत पाटिल-जितेंद्र आव्हाड
महाराष्ट्र में बड़ी हलचल, शिंदे से मिले शरद पवार गुट के जयंत पाटिल-जितेंद्र आव्हाड
Thane Crane Accident: ठाणे में निर्माणाधीन साइट पर गिरी क्रेन, युवक की मौत, कई गाड़ियों को नुकसान
ठाणे में निर्माणाधीन साइट पर गिरी क्रेन, युवक की मौत, कई गाड़ियों को नुकसान
जौहर यूनिवर्सिटी: सपा चीफ पर भड़के AIMIM नेता वारिस पठान, 'अगर किसी यादव का होता तो अखिलेश...'
जौहर यूनिवर्सिटी: सपा चीफ पर भड़के AIMIM नेता वारिस पठान, 'अगर किसी यादव का होता तो अखिलेश...'

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget