एक्सप्लोरर

Maharashtra: जितेंद्र आव्हाड का सनातन धर्म पर प्रहार, कहा- 'शिवाजी का राज्याभिषेक रोका, फुले को...'

Maharashtra News: एनसीपी (शरद पवार गुट) विधायक जितेंद्र आव्हाड ने शिवाजी महाराज से लेकर डॉ. आंबेडकर तक के बहाने सनातन धर्म पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि 'हमें अब सच बोलने से डरना नहीं चाहिए'

एनसीपी-शरद पवार गुट के विधायक जितेंद्र आव्हाड ने शनिवार को सनातन धर्म को लेकर बड़ा और विवादास्पद बयान दिया. उन्होंने कहा कि सनातन धर्म नाम की कोई चीज कभी थी ही नहीं और यह विचारधारा भारत के पतन की एक बड़ी वजह रही है.

'सनातन धर्म ने भारत को बर्बाद कर दिया'- आव्हाड

आव्हाड ने कहा, 'सनातन धर्म ने भारत को बर्बाद कर दिया है. ऐसा कोई धर्म कभी था ही नहीं जिसे सनातन धर्म कहा जाए. हम हिंदू धर्म के अनुयायी हैं. यही तथाकथित सनातन धर्म था जिसने हमारे छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक को रोक दिया था. इसी सनातन धर्म ने हमारे छत्रपति संभाजी महाराज को बदनाम किया था.'

फुले दंपति पर अत्याचार के लगाए आरोप

उन्होंने आगे कहा कि इस धर्म के नाम पर समाज के कई महान सुधारकों के साथ अत्याचार किए गए. 'सनातन धर्म के अनुयायियों ने ज्योतिराव फुले की हत्या की कोशिश की थी. उन्होंने सावित्रीबाई फुले पर गोबर और गंदगी फेंकी थी. यही सनातन धर्म शाहू महाराज की हत्या की साजिश रच रहा था.'

डॉ. भीमराव आंबेडकर का जिक्र करते हुए आव्हाड बोले, 'इसने तो डॉक्टर भीमराव आंबेडकर को पानी पीने और स्कूल में पढ़ने तक की इजाजत नहीं दी. बाबासाहेब आंबेडकर ने बाद में इसी सनातन धर्म के खिलाफ आवाज उठाई, मनुस्मृति को जलाया और इसके दमनकारी परंपराओं को ठुकरा दिया. मनुस्मृति का रचयिता भी इसी सनातनी परंपरा से निकला था.'

'सच कहने से डरने की जरूरत नहीं'- आव्हाड 

उन्होंने साफ कहा कि आज के समय में इन बातों को खुलकर कहना चाहिए. उन्होंने कहा, 'हमें यह बात खुलकर कहने में डरना नहीं चाहिए कि सनातन धर्म और उसकी सनातनी विचारधारा विकृत है.'

आव्हाड के इस बयान के बाद राजनीतिक और धार्मिक हलकों में हड़कंप मच गया है. बयान को लेकर विरोध और समर्थन दोनों ही स्वर सोशल मीडिया पर सामने आ रहे हैं. अब देखना होगा कि इस बयान पर भाजपा और संघ परिवार की तरफ से क्या प्रतिक्रिया आती है.

About the author पंकज यादव

मेरा नाम पंकज यादव है. मैं उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ का रहने वाला हूं. मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और बीबीएयू यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. मुझे पत्रकारिता में लगभग 8 साल का अनुभव है. मैंने इस दौरान अलग-अलग मीडिया संस्थानों लाइव टुडे न्यूज चैनल, इनशॉर्ट्स न्यूज ऐप और दैनिक भास्कर डिजिटल के लिए काम किया है. मुझे पॉलिटिकल, खेल और फीचर से जुड़े लेख लिखना पसंद है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Thane Crane Accident: ठाणे में निर्माणाधीन साइट पर गिरी क्रेन, युवक की मौत, कई गाड़ियों को नुकसान
ठाणे में निर्माणाधीन साइट पर गिरी क्रेन, युवक की मौत, कई गाड़ियों को नुकसान
जौहर यूनिवर्सिटी: सपा चीफ पर भड़के AIMIM नेता वारिस पठान, 'अगर किसी यादव का होता तो अखिलेश...'
जौहर यूनिवर्सिटी: सपा चीफ पर भड़के AIMIM नेता वारिस पठान, 'अगर किसी यादव का होता तो अखिलेश...'
मुंबई लोकल: सीट और दरवाजे के लिए मौत को दावत! हैरान कर देंगे 'लाइफलाइन' में खूनी संघर्ष ये 4 मामले
मुंबई लोकल: सीट और दरवाजे के लिए मौत को दावत! हैरान कर देंगे 'लाइफलाइन' में खूनी संघर्ष ये 4 मामले
NCP में सबकुछ ठीक नहीं? सुनेत्रा पवार को बिना बताए CM से मिले प्रफुल पटेल और सुनील तटकरे, उठे सवाल
NCP में सबकुछ ठीक नहीं? सुनेत्रा पवार को बिना बताए CM से मिले प्रफुल पटेल और सुनील तटकरे, उठे सवाल

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget