एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र में शिंदे बनाम ठाकरे की लड़ाई, नासिक में उलझे समर्थक, फायरिंग से तनाव का माहौल

Nashik News: महाराष्ट्र में शिंदे बनाम ठाकरे की लड़ाई एक बार फिर सड़क पर आ गई है. नासिक से समर्थकों में झगड़े का मामला सामने आया है. इस दौरान फायरिंग भी हुई, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई.

Maharashtra News:  महाराष्ट्र में शिंदे बनाम ठाकरे की लड़ाई एक बार फिर सड़क पर आ गई है. गुरुवार देर शाम नासिक के देवलाली गांव में सीएम एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) और उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) के समर्थक आपस में भिड़ गए. मामूली कहासुनी के बाद हुई बहस लड़ाई में बदल गई, जिसके बाद  शिंदे गुट के पूर्व नगरसेवक के बेटे ने हवा में फायरिंग कर दी. गोली चलने की आवाज सुनते ही वहां मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई जिससे पूरे इलाके में तनाव फैल गया. 

चल रही थी राजनीतिक दलों की बैठक
बताया जा रहा है कि नासिक जिले के देवलाली गांव में अगले महीने होने वाली छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती मनाने की तैयारियों के लिए ये बैठक बुलाई गई थी. इसमें अलग- अलग राजनीतिक दलों को बुलाया गया था. बैठक में चर्चा के दौरान शिंदे गुट और उद्धव ठाकरे गुट के कार्यकर्ताओं के बीच शिव जयंती समारोह से संबंधित किसी मुद्दे पर बहस हो गई. इस बहस ने लड़ाई का रूप ले लिया. 

समर्थकों में कई बार पहले भी हुए हैं झगड़े
उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे दोनों ‘शिवसेना’ पर लगातार अपना-अपना दावा ठोक रहे थे. जिसके बाद ही दोनों के गुटों के समर्थकों के आपस में झगड़े की खबरें आती रही हैं. इसके अलावा एकनाथ शिंदे और उद्धव ठाकरे गुट में समर्थकों की सेंधमारी की खबरें भी खूब आती हैं. कभी शिंदे समर्थक ने ठाकरे की पार्टी ज्वाइन कर ली, तो कभी ठाकरे के समर्थकों ने शिंदे गुट में एंट्री की. बीते दिसंबर माह में नाशिक महानगर पालिका के उद्धव गुट के 11 पूर्व नगरसेवकों ने शिंदे के नेतृत्व वाली ‘शिवसेना बालासाहेब’ जॉइन कर ली थी. वहीं आपको बता दें कि करीब 4-5 माह पहले भी मुंबई के प्रभादेवी इलाके में एकनाथ शिंदे और उद्धव ठाकरे के समर्थकों के बीच झड़प हुई थी. मामले में उद्धव ठाकरे गुट के पांच कार्यकर्त्ताओं को गिरफ्तार भी किया गया था.

यह भी पढ़ें: PM Modi Mumbai Visit: 'लक्जमबर्ग के प्रधानमंत्री ने मुझसे कहा था कि वह मोदी भक्त हैं', मुंबई के कार्यक्रम में बोले CM शिंदे

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रियंका चतुर्वेदी को मिली प्रेमानंद महाराज पर लिखी किताब, 'मैं इसे...'
प्रियंका चतुर्वेदी को मिली प्रेमानंद महाराज पर लिखी किताब, 'मैं इसे...'
ज्ञानेश कुमार के साथ पूर्व CEC राजीव कुमार भी निशाने पर, सांसद बोले, 'दोनों...'
ज्ञानेश कुमार के साथ पूर्व CEC राजीव कुमार भी निशाने पर, सांसद बोले, 'दोनों...'
सातारा में टीवी बंद करने पर पिता से विवाद, क्रिकेट बैट लगने से बेटी की मौत
सातारा में टीवी बंद करने पर पिता से विवाद, क्रिकेट बैट लगने से बेटी की मौत
मीरा रोड हमले की 2500 पन्नों की चार्जशीट दाखिल, ATS ने बताई पूरी कहानी
मीरा रोड हमले की 2500 पन्नों की चार्जशीट दाखिल, ATS ने बताई पूरी कहानी

वीडियोज

Scout OP को Love Gill के लिए Feelings? Yung DSA की बात से बढ़ा सवाल, Team ने दिया Clarification
Salman Khan ने ‘I Love You Bhai’ पर दी प्यारी Smile, Paparazzi के साथ Moment हुआ Viral
Rhiti Tiwari ने Qazi Touqeer से रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, Salman Khan की सलाह का किया खुलासा
Kapil Sharma के ‘Jail’ Joke से मचा Buzz, क्या Samay Raina पर था इशारा?
Avinash Mishra ने जीती Khatron Ke Khiladi 15 की Trophy, 10 साल बाद पूरा हुआ सपना

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिथुन चक्रवर्ती को CM शुभेंदु ने दी ये बड़ी जिम्मेदारी, मिला कैबिनेट मंत्री का दर्जा
मिथुन चक्रवर्ती को CM शुभेंदु ने दी ये बड़ी जिम्मेदारी, मिला कैबिनेट मंत्री का दर्जा
प्रियंका चतुर्वेदी को मिली प्रेमानंद महाराज पर लिखी किताब, 'मैं इसे...'
प्रियंका चतुर्वेदी को मिली प्रेमानंद महाराज पर लिखी किताब, 'मैं इसे...'
श्रेयस अय्यर के शतक पर गदगद हुए सुनील गावस्कर, बोले- 'सबको को चुप कर दिया'
श्रेयस अय्यर के शतक पर गदगद हुए सुनील गावस्कर, बोले- 'सबको को चुप कर दिया'
राहुल गांधी को ले जा रही पुलिस की गाड़ी पंक्चर, कांग्रेस बोली- 'बब्बर शेरों ने...'
राहुल गांधी को ले जा रही पुलिस की गाड़ी पंक्चर, कांग्रेस बोली- 'बब्बर शेरों ने...'
'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
5G से जल्दी खत्म होती है बैटरी? बंद करने पर कितना फर्क पड़ेगा
5G से जल्दी खत्म होती है बैटरी? बंद करने पर कितना फर्क पड़ेगा
BPSC 72वीं PT परीक्षा फिर स्थगित, अब 25 अक्टूबर को नहीं होगा एग्जाम
BPSC 72वीं PT परीक्षा फिर स्थगित, अब 25 अक्टूबर को नहीं होगा एग्जाम
डेंगू में गिरे प्लेटलेट्स तो इन तरीकों से तुरंत बढ़ाएं, बड़े काम की है खबर
डेंगू में गिरे प्लेटलेट्स तो इन तरीकों से तुरंत बढ़ाएं, बड़े काम की है खबर
Embed widget