एक्सप्लोरर

नितेश राणे के 'बाप' वाले बयान आया पिता नारायण राणे का रिएक्शन, कहा- 'सीएम पिता नहीं बल्कि...'

Nites Rane News: नारायण राणे से पहले एकनाथ शिंदे गुट के नेता और नितेश राणे के भाई निलेश राणे ने भी अपने भाई को नसीहत दी थी. उन्होंने कहा था कि नितेश को संभलकर बोलना चाहिए.

Narayan Rane On Nitesh Rane: महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और बीजेपी नेता नितेश राणे के 'बाप' वाले बयान से उपजे विवाद के बीच अब इस पर उनके पिता और पूर्व केंद्रीय मंत्री नारायण राणे का बयान सामने आया है. नारायण राणे ने नितेश के बयान को गलत बताया है. साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि मैंने उन्हें समझा दिया है.

कोंकण क्षेत्र के रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग से लोकसभा सांसद नारायण राणे ने संवाददाताओं से कहा, "मैंने उन्हें बता दिया है कि बाप शब्द का इस्तेमाल करना गलत था. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री किसी के पिता नहीं, बल्कि लोगों के सेवक हैं. अब कोई विवाद नहीं है."

भाई निलेश राणे ने भी दी थी नसीहत
नारायण राणे के अलावा नितेश राणे के भाई और शिंदे गुट के नेता निलेश राणे ने भी अपने भाई को संभलकर बोलने की नसीहत दी थी. उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, "नितेश को संभलकर बोलना चाहिए. जब हम मिले थे तो मैंने कुछ नहीं कहा था, लेकिन हमें हर बात को ध्यान में रखकर बोलना चाहिए. बैठक में बोलना आसान है, लेकिन आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि आपके भाषण से असल में किसको फायदा हो रहा है. हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि हम एक महागठबंधन में हैं."

सीएम फडणवीस ने भी बयान को बताया गलत
इसके अलावा मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी इस बयान को गलत बताया है. उन्होंने कहा कि इस तरह के बयान देने से बचना चाहिए. किसी के बाप के बारे में बोलना गलत है. नितेश राणे के इस बयान से गठबंधन के कई नेताओं में भी नाराजगी देखने को मिली. यहां तक कि ये मुद्दा कैबिनेट बैठक में भी उठाया गया.

नितेश राणे ने क्या कहा था?
बता दें कि हाल ही में मंत्री नितेश राणे ने धाराशिव में एक कार्यक्रम के दौरान कहा, "केंद्र में प्रधानमंत्री बीजेपी से हैं और महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री भी बीजेपी से हैं. इसलिए कोई भी ताकत दिखाए, महाराष्ट्र में सबके बाप देवेंद्र फडणवीस ही हैं.

सैयद ज़हीन रज़ा तकवी 2019 से ABP News के डिजिटल विंग में सेवाएं दे रहे हैं. इस दौरान टेक-ऑटो सेक्शन की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. राजनीति और खेल की खबरों में गहरी दिलचस्पी है. वर्तमान में स्टेट डेस्क पर कार्यरत हैं. साथ ही टीम लीड की भी जिम्मेदारी निभाते हैं. एबीपी न्यूज से पहले ज़हीन ईटीवी भारत और जनटीवी न्यूज में काम कर चुके हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
सौरव-रांका को जेल भेजे जाने पर वारिस पठान बोले, 'कुछ भी कर लो, ये लोग...'
सौरव-रांका को जेल भेजे जाने पर वारिस पठान बोले, 'कुछ भी कर लो, ये लोग...'
महाराष्ट्र कैबिनेट का बड़ा फैसला, PM मोदी के 25 साल पूरे होने पर अभिनंदन प्रस्ताव मंजूर
महाराष्ट्र कैबिनेट का बड़ा फैसला, PM मोदी के 25 साल पूरे होने पर अभिनंदन प्रस्ताव मंजूर
CJP फाउंडर अभिजीत दीपके से जुड़े सवाल पर छगन भुजबल बोले, 'मैं कोई...'
CJP फाउंडर अभिजीत दीपके से जुड़े सवाल पर छगन भुजबल बोले, 'मैं कोई...'

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget