एक्सप्लोरर

Nagpur Violence: नागपुर में आज हिंसा का कितना है असर, जानें- किन इलाकों से नहीं हटा कर्फ्यू?

Nagpur Violence News: नागपुर हिंसा के बाद शहर के नौ थाना क्षेत्रों में छठे दिन भी कर्फ्यू जारी है, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है. पुलिस ने अब तक 105 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें 10 नाबालिग हैं.

Nagpur Violence Update: महाराष्ट्र के नागपुर में हाल ही में हुई हिंसा का असर आज (22 मार्च) छठे दिन भी देखा जा रहा है. हिंसा की घटना के बाद आज भी नागपुर के नौ थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है. बीते सोमवार (17 मार्च) रात भड़के दंगों के बाद 11 पुलिस थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लागू किया गया था. हालांकि, नागपुर पुलिस कमिश्नर ने गुरुवार (20 मार्च) को आदेश जारी कर दो थाना क्षेत्रों से कर्फ्यू हटा लिया, लेकिन शेष नौ थाना क्षेत्रों में अब भी कर्फ्यू बरकरार है. इनमें गणेशपेठ, कोतवाली, तहसील, लकड़गंज, पचपावली, शांतिनगर, सक्करदरा, इमामवाड़ा और यशोधरानगर पुलिस थाना क्षेत्र शामिल हैं.

जनजीवन पर प्रभाव
संचार पर रोक लगाए जाने के कारण इन इलाकों में सामान्य जनजीवन प्रभावित हो रहा है. स्थानीय प्रशासन और पुलिस स्थिति पर कड़ी निगरानी बनाए हुए हैं. नागपुर हिंसा मामले में अब तक 10 अलग-अलग अपराध दर्ज किए गए हैं और 105 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें 10 नाबालिग भी शामिल हैं. पुलिस के अनुसार, 49 आरोपियों को न्यायिक हिरासत में, 10 को किशोर सुधार गृह में और 21 को पुलिस हिरासत में भेजा गया है.

हमीद इंजीनियर भी हुआ गिरफ्तार
महाराष्ट्र में नागपुर हिंसा मामले में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए आज माइनॉरिटी डेमोक्रेटिक पार्टी (Minorities Democratic Party) के कार्याध्यक्ष हमीद इंजीनियर को गिरफ्तार किया है. हमीद इंजीनियर पर सोशल मीडिया के माध्यम से हिंसा का षड्यंत्र रचने का आरोप लगाया गया है. नागपुर पुलिस के साइबर सेल की जांच में यह खुलासा हुआ है कि हिंसा के दिन उन्होंने यूट्यूब चैनल के माध्यम से भड़काऊ बयान दिए थे, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया था.

साइबर सेल की जांच में यह भी सामने आया कि हमीद इंजीनियर ने हिंसा वाले दिन सुबह सोशल मीडिया के जरिए लोगों में डर और अशांति का माहौल पैदा करने की कोशिश की थी. इसके अलावा, वह कथित रूप से मुजाहिदीन के लिए चंदा मांग रहे थे और गाजा सहायता के नाम पर भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर चंदे की अपील कर रहे थे. फिलहाल, पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है और कानून-व्यवस्था को बहाल करने के लिए प्रयासरत है। नागपुर में शांति बनाए रखने के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है.

एबीपी लाइव में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं. झारखंड राइटर्स एसोसिएशन की पूर्व कवयित्री हैं. विषयों को सरलता में पिरोने का हुनर रखती हैं. खाली समय में आध्यात्म, समाजिक और संवेदनाओं की गहराइयों में डूबने का शौक है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई: पुलिस की बड़ी चूक, 'गिरफ्तारी का आधार' न बताने पर आरोपी सौतेले पिता को मिली जमानत
मुंबई: पुलिस की बड़ी चूक, 'गिरफ्तारी का आधार' न बताने पर आरोपी सौतेले पिता को मिली जमानत
उद्धव ठाकरे के 'राम रक्षा' आंदोलन पर संजय शिरसाट बोले, 'इससे यह साबित होता है कि...'
उद्धव ठाकरे के 'राम रक्षा' आंदोलन पर संजय शिरसाट बोले, 'इससे यह साबित होता है कि...'
उद्धव ठाकरे के 'राम रक्षा' आंदोलन पर नवनीत राणा बोलीं, 'अमरावती आइए, साथ बैठकर...'
उद्धव ठाकरे के 'राम रक्षा' आंदोलन पर नवनीत राणा बोलीं, 'अमरावती आइए, साथ बैठकर...'
सोनम वांगचुक से जुड़े सवाल पर BJP नेता बोले, 'सरकार सबके साथ खड़ी लेकिन नौटंकी का समर्थन नहीं'
सोनम वांगचुक से जुड़े सवाल पर BJP नेता बोले, 'सरकार सबके साथ खड़ी लेकिन नौटंकी का समर्थन नहीं'

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget