एक्सप्लोरर

कब आएगी उद्धव ठाकरे गुट के प्रत्याशियों की लिस्ट? शिवसेना यूबीटी नेता ने दिया ये बड़ा अपडेट

Maharashtra Assembly Election 2024: महाविकास अघाड़ी में सीट शेयरिंग फॉर्मूले पर अंतिम मुहर लगना बाकी है, लेकिन इससे पहले शिवसेना-यूबीटी की पहली लिस्ट को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है.

Maharashtra Election 2024: उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) की पार्टी शिवसेना-यूबीटी नवरात्रि (Navratri) के दौरान प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर सकती है. यह जानकारी शनिवार को महाराष्ट्र विधान परिषद में विपक्ष के नेता अंबादास दानवे (Ambadas Danve) ने दी. एबीपी माझा से बातचीत में दानवे ने कहा कि महाविकास अघाड़ी में सीट शेयरिंग फाइनल होने पर हमारी प्रत्याशियों की पहली लिस्ट आ जाएगी. 

दानवे ने कहा, ''2019 में हमने 60 सीटें जीती थी. इस बार हम उससे ज्यादा सीटें जीतेंगे. एकबार महाविकास अघाड़ी के सहयोगियों में सीट शेयरिंग फॉर्मूला फाइनल हो जाए, फिर हमारी पार्टी पहली लिस्ट जारी करेगी." महाराष्ट्र के 288 सदस्यीय विधानसभा के लिए नवंबर में चुनाव कराए जा सकते हैं. इसको लेकर निर्वाचन आयोग ने भी तैयारी शुरू कर दी है. मुख्य निर्वाचन आयुक्त की टीम ने दो दिन का मुंबई दौरा भी इसी संबंध में किया था.

पार्टी के भीतर टिकट बंटवारे पर यह बोले दानवे
दानवे ने कहा, ''हमें वास्तव में किसी को आधिकारिक रूप से यह बताने की जरूरत नहीं है कि वे चुनाव लड़ने वाले हैं. यह आपसी समझ का सवाल है. उसी के अनुसार हमारे कई नेताओं ने तैयारी शुरू कर दी है.'' 2019 की तुलना में 2024 का विधानसभा चुनाव कई मायनों में अलग है. 2019 के बाद शिवसेना और एनसीपी दोनों का विभाजन हो चुका है. शिवसेना और एनसीपी का एक गुट महाविकास अघाड़ी का हिस्सा है और दूसरा महायुति का हिस्सा बनकर सरकार में है. 

मराठवाड़ा में 30 सीट पर भी नहीं लड़ेगी बीजेपी- दानवे
अंबादास दानवे उद्धव ठाकरे गुट के नेता हैं. दानवे ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस सप्ताह की शुरुआत में छत्रपति सांभाजीनगर का दौरा किया था और मराठवाड़ा क्षेत्र की 46 में से 30 सीटों की जीतने का दावा किया. मुझे नहीं लगता कि वे लोग मराठवाड़ा क्षेत्र में 30 सीट पर भी चुनाव लड़ेंगे.

दानवे ने दावा किया कि बीजेपी के काडर दूसरे कैम्प के कार्यकर्ताओं को अपनी पार्टी में शामिल होने के लिए मना रहे हैं लेकिन उनके ही नेता दूसरी पार्टी में शामिल हो रहे हैं. दानवे ने कहा कि वैजपुर में बीजेपी की पूरी इकाई ने हमारी पार्टी को ज्वाइन कर लिया. बीजेपी के छत्रपति सांभाजीनगर (पश्चिम) यूनिट के सदस्य भी हमसे जुड़ गए हैं. 

ये भी पढ़ें- क्या रोहित पवार होंगे महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री चेहरा? शरद पवार के बयान के बाद सियासी हलचल तेज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर भड़के आदित्य ठाकरे, कहा- 'लोकतंत्र तोड़ा जा रहा है'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर भड़के आदित्य ठाकरे, कहा- 'लोकतंत्र तोड़ा जा रहा है'
महाराष्ट्र सरकार का इच्छा मृत्यु पर बड़ा फैसला, सरकारी-निजी अस्पतालों में बनेगी मेडिकल कमेटी
महाराष्ट्र सरकार का इच्छा मृत्यु पर बड़ा फैसला, सरकारी-निजी अस्पतालों में बनेगी मेडिकल कमेटी
मुंबई: चेंबूर में केमिकल टैंकर में विस्फोट, मरम्मत के दौरान हुआ धमाका; एक की मौत और दो घायल
मुंबई: चेंबूर में केमिकल टैंकर में विस्फोट, मरम्मत के दौरान हुआ धमाका; एक की मौत और दो घायल
मुंबई: पुलिस की बड़ी चूक, 'गिरफ्तारी का आधार' न बताने पर आरोपी सौतेले पिता को मिली जमानत
मुंबई: पुलिस की बड़ी चूक, 'गिरफ्तारी का आधार' न बताने पर आरोपी सौतेले पिता को मिली जमानत

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
Embed widget