एक्सप्लोरर

ऑपरेशन सिंदूर: जुमे पर पाकिस्तान को लेकर मुस्लिम समुदाय का बड़ा बयान, 'अगर ये 10 दिन और चला तो...'

Operation Sindoor: जुमे के दिन ठाणे में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर जश्न मनाया. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को भारत की सेना ने करारा जवाब दिया है.

ठाणे के मुस्लिम समाज के लोगों ने शुक्रवार (9 मई) को ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर जश्न मनाया. उन्होंने पाकिस्तान को खरी-खोटी सुनाते हुए कहा कि एड़ियां उचकाने से कुछ नहीं होता है. किरदार में दम होना चाहिए. हमारी शेरनी भारत की बेटी कर्नल सोफिया कुरैशी ने जाकर उनकी छाती पर मारा है, ऐसी और भी बेटियां हैं.

'अभी तो दो बेटियों ने मारा है'

मीडिया से बातचीत में एक शख्स ने कहा, "अभी तो दो बेटियों ने मारा है. अभी तो कितनी बेटियां बाकी हैं. पाकिस्तान का तो नामों निशान नहीं रहेगा." एक और युवक ने कहा, "पाकिस्तान में अभी हमारी सोफिया कुरैशी ने घुसकर मारा. ये तो एक ट्रेलर था, पिक्चर अभी पूरी बाकी है. सारे हिंदुस्तान में खुशी है कि पाकिस्तान में घुसकर मारा है. इसलिए हम आज जश्न मना रहे हैं."

'पाकिस्तान बेबस और लाचार हो गया'

मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एक दूसरे के बीच मिठाइयां बांटी. एक और शख्स ने कहा कि पाकिस्तान बेबस और लाचार हो गया है. इनको लगा कि ये आसानी से पहलगाम में घुसकर हमारे लोगों को मारकर निकल जाएंगे. लोगों ने एक साथ इकट्ठा होकर पाकिस्तान मुर्दाबाद और हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए. 

'भारत ने जो किया वो बहुत अच्छा किया'

एक शख्स ने कहा, "एक व्यक्ति को मारना पूरी इंसानियत को मारने जैसा है. एक जिंदगी को बचाना पूरी इंसानियत को बचाने के बराबर है. उन्होंने जो किया वो बर्दाश्त के लायक नहीं है. उन्होंने निर्दोष लोगों को धर्म के आधार पर मारा ये निंदनीय है. भारत ने जो किया वो बहुत अच्छा किया. कोई भी सभ्य देश यही करता जो भारत ने किया." 

'...तो पाकिस्ता का नक्शा खत्म हो जाएगा'

एक मुस्लिम युवक ने कहा, "इन लोगों ने हमारे मासूम लोगों को मारा तो इनको ऐसा लगा कि हर जगह सक्षम हैं. लेकिन ये इनकी बहुत बड़ी बुजदिली थी. हिंदुस्तान ने इसको जो जवाब दिया है, मैं आपको वादे के साथ कह सकता हूं कि अगर 10 दिन ये लगातार चला तो पाकिस्तान का नक्शा ही खत्म हो जाएगा. सोफिया कुरैशी और एक मैडम (व्योमिका सिंह), ये लेडीज लोग ही इन पर भारी हैं. अभी तो बाकी लोग उतरे ही नहीं हैं. मिशन सिंदूर से पाकिस्तान को मालूम चल जाएगा कि अगर अगली बार जरा भी ऐसा कुछ करने की कोशिश करेंगे तो इनको करारा जवाब मिलेगा."

सनातन कुमार 10 सालों से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. साल 2016 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हुए हैं और मौजूदा वक्त में एसोसिएट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. अपने एक दशक के अनुभव में उन्हें टीम लीड और डिजिटल मीडिया की बारीक समझ है. राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय डेस्क की भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय के रामलाल आनंद कॉलेज से 2015 में हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक की डिग्री हासिल की. राजनीति, चुनाव, सामाजिक विषयों और साहित्य में रुचि है. तथ्यों की गहराई और भाषा की संवेदनशीलता पर जोर देते हैं. राजनीति से जुड़ी खबरों पर लगातार लिख रहे हैं. संपर्क करें: Email: sanatank@abpnetwork.com 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई पुलिस में 6.4 करोड़ का पेरोल स्कैम, 10 घोस्ट एम्प्लॉई का खुलासा
मुंबई पुलिस में 6.4 करोड़ का पेरोल स्कैम, 10 घोस्ट एम्प्लॉई का खुलासा
मुंबई मेयर बंगले का 2.9 करोड़ का टेंडर, विपक्ष ने खड़े किए सवाल
मुंबई मेयर बंगले का 2.9 करोड़ का टेंडर, विपक्ष ने खड़े किए सवाल
NCP शरद पवार ने सस्पेंड किए सभी प्रवक्ता, पद पर बने रहेंगे महेश तापसे
NCP शरद पवार ने सस्पेंड किए सभी प्रवक्ता, पद पर बने रहेंगे महेश तापसे
'ये इंदिरा गांधी को गूंगी गुड़िया कहते थे लेकिन असल में...', संजय राउत का अमित शाह पर निशाना
'ये इंदिरा गांधी को गूंगी गुड़िया कहते थे लेकिन असल में...', संजय राउत का अमित शाह पर निशाना

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ताबड़तोड़ हमलों के बीच सीजफायर के लिए गिड़गिड़ा रहा था पाक, ऑपरेशन Sindoor पर खुलासा
ताबड़तोड़ हमलों के बीच सीजफायर के लिए गिड़गिड़ा रहा था पाक, ऑपरेशन Sindoor पर खुलासा
बंगाल: उगाही के आरोप में BJP के 22 कार्यकर्ता सस्पेंड, 250 को शो कॉज नोटिस
बंगाल: उगाही के आरोप में BJP के 22 कार्यकर्ता सस्पेंड, 250 को शो कॉज नोटिस
अखिलेश ने अयोध्या से घोषित किया प्रत्याशी, पवन पांडेय के नाम का ऐलान
अखिलेश ने अयोध्या से घोषित किया प्रत्याशी, पवन पांडेय के नाम का ऐलान
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
'एक्टिंग को मिस नहीं किया', 'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, सेट पर 'टॉर्चर' को लेकर कहा ये
'एक्टिंग को मिस नहीं किया', 'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, सेट पर 'टॉर्चर' को लेकर कहा ये
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
Embed widget