एक्सप्लोरर

मुंबई: बोरी में बंद मिली महिला की लाश की गुत्थी सुलझी, पति-देवर ने मिलकर उतारा था मौत के घाट

Mumbai News: मुंबई के ट्रॉम्बे थाना इलाके में महिला के शव मिलने की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है. पुलिस ने मृतक महिला के पति, देवर, ननद और अन्य रिश्तेदारों को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है.

Mumbai Crime News: मुंबई के ट्रॉम्बे थाना इलाके में शुक्रवार को बोरी से एक महिला का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ था, जिसकी गुत्थी पुलिस ने 24 घंटे के अंदर सुलझा ली है. हत्या के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस को जांच में पता चला है कि यह घरेलू हिंसा का मामला हो सकता है. ऐसे में अब आरोपियों से पूछताछ जारी है. 

घरेलू विवाद के चलते महिला की हत्या
डीसीपी हेमराज सिंह राजपूत ने जानकारी दी है कि 23 अगस्त को ट्रॉम्बे पुलिस स्टेशन के अंतर्गत महाराजनगर इलाके में एक महिला का अज्ञात शव मिला था. शव को बोरी में पैक करके फेंका गया था, जिसको लेकर ट्रॉम्बे पुलिस स्टेशन में हत्या का अपराध दर्ज किया गया था. हत्या के मामले की जांच में 10 टीमें लगाई गई थीं. इसके बाद शव की शिनाख्त कर 5 लोगों को हिरासत में लिया गया.

पुलिस ने बताया कि आरोपियों में तीन पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं. ये पांचों आरोपी मृतक महिला के परिजन हैं, जिनमें महिला का पति, उसका देवर, नन्द-नन्दोई और सास शामिल हैं. जांच में सामने आया है कि घरेलू विवाद के चलते महिला की हत्या की गई और उसके शव को बोरी में भरकर सड़क किनारे फेंक दिया गया. 

पुलिस के अनुसार, मृतक महिला का नाम रेश्मा कन्हैयालाल जायसवाल है. वहीं, गिरफ्तार आरोपियों के नाम कन्हैयालाल भाईलाल जायसवाल उर्फ लाला (मृतक का पति), अशोक भाईलाल जायसवाल उर्फ चिंटू, रवि उर्फ प्रेमकुमार रमय्यालाल श्रीवास्तव, मुन्नी रमय्यालाल श्रीवास्तव और रेशमा रमय्यालाल श्रीवास्तव है.

मुंबई में घर से मिला था महिला का शव
इससे पहले मई के महीने में भी कुछ ऐसा ही मामला मुंबई के गोरेगांव इलाके से सामने आया था जहां एक घर से प्लास्टिक शीट में लिपटा हुआ महिला का क्षत-विक्षत शव बरामद किया गया था. महिला बीते एक साल से अपने पति जयराम लाकड़ा के साथ उस घर में किराए पर रह रही थी. घटना के बाद से महिला का पति लापता था.

मृतक महिला की पहचान दिव्या टोप्पो के रूप में हुई थी. पुलिस के अनुसार, मकान मालिक को जब बंद कमरे से दुर्गंध आने लगी तो उसने कमरे का ताला तोड़कर देखा. वहां महिला का शव पड़ा हुआ था, जिसके गले में नायलॉन की रस्सी बंधी हुई थी और उसके पैर भी बंधे थे. 

यह भी पढ़ें: MVA की बैठक में मुंबई की विधानसभा सीटों पर हुई चर्चा, उद्धव ठाकरे की क्या है डिमांड?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

असम में कांग्रेस सांसद ने छोड़ी पार्टी, शिवसेना UBT की प्रियंका चतुर्वेदी को सताई चिंता, कहा- यह शर्मनाक है
असम में कांग्रेस MP ने छोड़ी पार्टी, शिवसेना UBT की प्रियंका चतुर्वेदी को सताई चिंता, कहा- यह शर्मनाक है
महाराष्ट्र के सोलापुर में बेमौसम बारिश का कहर, अक्कलकोट में गिरे ओले, येलो अलर्ट जारी
महाराष्ट्र के सोलापुर में बेमौसम बारिश का कहर, अक्कलकोट में गिरे ओले, येलो अलर्ट जारी
Maratha Movement: फिर शुरू होगा मराठा आंदोलन, मनोज जरांगे की चेतावनी- 'अगर सरकार ने अपना वादा तोड़ा तो...'
फिर शुरू होगा मराठा आंदोलन, मनोज जरांगे की चेतावनी- 'अगर सरकार ने अपना वादा तोड़ा तो...'
LPG Crisis News Highlights: LPG शिप शिवालिक गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पहुंची, 20 हजार मैट्रिक टन गैस होगी डिस्चार्ज
Highlights: LPG शिप शिवालिक गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पहुंची, 20 हजार मैट्रिक टन गैस होगी डिस्चार्ज

वीडियोज

Iran- Israel War: जंग का 18वां दिन... युद्ध की आग।में जल रही है दुनिया | World War 3 | Israel
West Bengal Election 2026: Suvendu Adhikari के खिलाफ..Mamata Banerjee का 'पबित्रा' दांव! | Breaking
Chitra Tripathi: युद्ध से बढ़ेगा महंगाई का महासंकट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Israe Iran War
Pakistan Attack on Kabul: काबुल दहला, अब इस्लामाबाद की बारी? मुनीर को सीधी चुनौती | Taliban
Iran-Israel-US War: महायुद्ध के 18 दिन हमले और तबाही 'अंतहीन' | Trump | World War 3 | Abp News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हवाई यात्रियों को बड़ी राहत, 60 फीसदी सीटों पर नहीं देना होगा एक्स्ट्रा चार्ज, सरकार के एयरलाइंस को सख्त निर्देश
हवाई यात्रियों को बड़ी राहत, 60 फीसदी सीटों पर नहीं देना होगा एक्स्ट्रा चार्ज, सरकार के एयरलाइंस को सख्त निर्देश
Indore News: 'मैं भी सोचता हूं EV खरीदना है, लेकिन...', इंदौर में हुए दर्दनाक हादसे पर बोले मंत्री कैलाश विजयवर्गीय
'मैं भी सोचता हूं EV खरीदना है, लेकिन...', इंदौर में हुए दर्दनाक हादसे पर बोले मंत्री कैलाश विजयवर्गीय
BJP के हो जाएंगे प्रद्योत बोरदोलोई, बेटे की भी पार्टी में एंट्री, जानें कहां से मिलेगा टिकट?
BJP के हो जाएंगे प्रद्योत बोरदोलोई, बेटे की भी पार्टी में एंट्री, जानें कहां से मिलेगा टिकट?
किसी को फिक्सिंग तो किसी को सेलेक्टर्स से पंगा पड़ा भारी, विवादों के कारण खत्म हुआ इन 5 क्रिकेटरों का करियर
किसी को फिक्सिंग तो किसी को सेलेक्टर्स से पंगा पड़ा भारी, विवादों के कारण खत्म हुआ इन 5 क्रिकेटरों का करियर
Dhurandhar 2: 'धुरंधर 2' के कई सीन्स पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची, जानें कांट-छांट के बाद कितना हुआ रनटाइम?
'धुरंधर 2' के कई सीन्स पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची, जानें कांट-छांट के बाद कितना हुआ रनटाइम?
मिडिल ईस्ट में जंग रुकवाने को बेकरार पाकिस्तान... अताउल्लाह तरार बोले- 'ईरान को समझाएंगे, मुझे लगता है हम...'
मिडिल ईस्ट में जंग रुकवाने को बेकरार पाकिस्तान... अताउल्लाह तरार बोले- 'ईरान को समझाएंगे, मुझे लगता है हम...'
EPFO पेंशन क्लेम रिजेक्ट होने से बचना है? अप्लाई करने से पहले जान लें ये जरूरी बातें
EPFO पेंशन क्लेम रिजेक्ट होने से बचना है? अप्लाई करने से पहले जान लें ये जरूरी बातें
सोने से पहले पीना शुरू कर दें ये 5 आयुर्वेदिक कूलिंग ड्रिंक, कसम से रात भर आएगी चैन की नींद
सोने से पहले पीना शुरू कर दें ये 5 आयुर्वेदिक कूलिंग ड्रिंक, कसम से रात भर आएगी चैन की नींद
Embed widget