एक्सप्लोरर

मुंबई के ट्रैफिक वार्डन की टेंपो का पीछा करते समय अरब सागर में गिरा, मौके पर ही मौत

Mumbai News: मुंबई के कोस्टल रोड पर एक टेम्पो का पीछा करते हुए ट्रैफिक वार्डन रफीक शेख अरब सागर में गिर गए, जिससे उनकी मृत्यु हो गई. रेत से फिसलने के कारण उनका स्कूटर सीमेंट की रेलिंग से टकरा गया.

Mumbai Road Accident: मुंबई के दक्षिण मुंबई में भाग में स्थित कोस्टल रोड पर हुए एक दर्दनाक हादसे में 38 वर्षीय ट्रैफिक वार्डन रफीक वज़ीर शेख की मौत हो गई. यह घटना शनिवार शाम की है, जब ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले एक टेम्पो का पीछा करते हुए वार्डन का संतुलन बिगड़ गया और वह अरब सागर में गिर गया.

मुंबई पुलिस के अनुसार, टेम्पो टाटा गार्डन से वर्ली की ओर जा रहा था और उसने कोस्टल रोड में प्रवेश कर लिया था, जहां भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक है. नियम तोड़ने की जानकारी मिलते ही ट्रैफिक वार्डन रफीक शेख ने अपने स्कूटर से टेम्पो का पीछा करना शुरू किया.

कोस्टल रोड पर एक मोड़ पर सड़क पर रेत होने के कारण रफीक का स्कूटर फिसल गया. इसके बाद वह एक सीमेंट की रेलिंग से टकराया और संतुलन खोकर सीधे अरब सागर में जा गिरा .

डॉक्टरों ने रफीक को कर दिया मृत घोषित 
एक राहगीर ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और शेख को पानी से बाहर निकाला गया. उन्हें तत्काल नायर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने रफीक को मृत घोषित कर दिया. गमदेवी पुलिस थाने में इस मामले में आकस्मिक मृत्यु का केस दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है.

गामदेवी पुलिस (Gamdevi Police) ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर लिया है और मामले की आगे जांच कर रही है. कोस्टल रोड मरीन ड्राइव से वर्ली तक फैला है. पुलिस सीसीटीवी कैमरों की भी जांच कर रही है ताकि शेख जिस टेंपो का पीछा कर रहा था, उसके बारे में पता लगाया जा सके. टेंपो चालक पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने का आरोप है और उसके खिलाफ पुलिस कार्रवाई की बात कह रही है.

कोस्टल रोड मुंबई के पश्चिमी समुद्री तट के साथ बना हुआ है और यह मरीन ड्राइव को वर्ली से जोड़ता है. वर्ली से आगे बांद्रा तक बांद्रा वर्ली सी लिंक का हिस्सा आता है.

ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र के चर्चित अश्विनी बिद्रे हत्याकांड में आया फैसला, आरोपी को सुनाई गई ये सजा

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई के कुर्ला में घर पर गिरी क्रेन, शिफ्टिंग के दौरान हादसा, कई घायल
मुंबई के कुर्ला में घर पर गिरी क्रेन, शिफ्टिंग के दौरान हादसा, कई घायल
वंदे मातरम्: कांग्रेस के रुख पर संजय सिंह बोले, 'यह देश के...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के रुख पर संजय सिंह बोले, 'यह देश के...'
'शिंदे गुट ने दल-बदल का भरपूर फायदा उठाया', उद्धव गुट की दलील
'शिंदे गुट ने दल-बदल का भरपूर फायदा उठाया', उद्धव गुट की दलील
महाराष्ट्र: ऑटो टैक्सी ड्राइवर पर मराठी न बोलने पर एक्शन, 1268 को नोटिस
महाराष्ट्र: ऑटो टैक्सी ड्राइवर पर मराठी न बोलने पर एक्शन, 1268 को नोटिस

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
UPSSSC 5369 पदों का रिजल्ट 10 सितंबर को संभव, चयन की तैयारी पूरी
UPSSSC 5369 पदों का रिजल्ट 10 सितंबर को संभव, चयन की तैयारी पूरी
Embed widget