एक्सप्लोरर

14 आतंकी, 400 किलो RDX, मुंबई को दहलाने की साजिश! नोएडा से पकड़ा गया धमकी भेजने वाला

Bomb Blast Threat Update: मुंबई ट्रैफिक पुलिस को व्हाट्सएप पर बड़े धमाके की धमकी देने वाला आरोपी नोएडा से गिरफ्तार हुआ. पुलिस ने उसके पास से मोबाइल बरामद कर सुरक्षा व्यवस्था शहर में कड़ी कर दी है.

मुंबई पुलिस को धमकी संदेश भेजने वाले को गिरफ्तार कर लिया गया है. 5 सितंबर को मुंबई ट्रैफिक पुलिस के व्हाट्सएप नंबर पर आतंकियों की घुसपैठ और बड़े धमाके की धमकी देने वाले आरोपी अश्विनी को आज (6 सितंबर) नोएडा से गिरफ्तार किया गया है.

आरोपी ने दावा किया कि 14 लश्कर-ए-जिहादी आतंकी मुंबई में दाखिल हो चुके हैं और 34 गाड़ियों में 400 किलो आरडीएक्स के जरिए विस्फोट की साजिश रची गई है. फिलहाल आरोपी को नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार कर मुंबई पुलिस के हवाले कर दिया है.

आरोपी खुद को बता रहा था ज्योतिषी

बता दें कि आरोपी अश्विनी को नोएडा सेक्टर-113 से गुरुवार को पकड़ा गया. वहीं मुंबई ट्रैफिक पुलिस के आधिकारिक व्हाट्सएप नंबर पर भेजे गए संदेश से पुलिस अलर्ट हो गई है. आईएएनएस के मुताबिक, पुलिस ने उसके पास से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है. जांच में सामने आया कि आरोपी खुद को पहले ज्योतिषी बताने की कोशिश कर रहा था, लेकिन उसके इरादों को लेकर अब गहराई से छानबीन की जा रही है.

धमकी संदेश की गंभीरता

धमकी भरे संदेश में कहा गया था कि 34 मानव बम जैसी गाड़ियां शहर में खड़ी कर दी गई हैं और इनसे मुंबई को दहला दिया जाएगा. संदेश भेजने वालों ने खुद को लश्कर-ए-जिहादी संगठन से जुड़ा बताया और दावा किया कि 14 पाकिस्तानी आतंकी भारत में आ चुके हैं. पुलिस के मुताबिक, संदेश में 400 किलो आरडीएक्स के इस्तेमाल का भी जिक्र किया गया. इस चेतावनी ने मुंबई पुलिस को चौकन्ना कर दिया है, क्योंकि किसी भी तरह की लापरवाही से बड़ा हादसा हो सकता था.

सुरक्षा इंतजाम और आगे की कार्रवाई

मुंबई पुलिस ने पूरे शहर और राज्यभर में सुरक्षा कड़ी कर दी है. धमकी की जांच के लिए अलग-अलग एंगल से पड़ताल हो रही है. आरोपी से पूछताछ जारी है और उसके बैकग्राउंड की जानकारी खंगाली जा रही है.

खास बात यह है कि धमकी का संदेश गणेश चतुर्थी के दौरान आया, जब पूरे मुंबई में लाखों लोग त्योहार में शामिल थे. आज गणेश विसर्जन का दिन है, ऐसे में पुलिस ने सुरक्षा और भी मजबूत कर दी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
'अगर दम है तो...', CJP आंदोलन को लेकर राहुल गांधी समेत विपक्ष पर भड़के CM देवेंद्र फडणवीस
'अगर दम है तो...', CJP आंदोलन को लेकर राहुल गांधी समेत विपक्ष पर भड़के CM देवेंद्र फडणवीस
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'जेब में पाउडर डाल दूंगा, जिंदगी खराब हो जाएगी', प्रदर्शनकारी छात्रों को मुंबई पुलिसकर्मी ने दी धमकी
'जेब में पाउडर डाल दूंगा, जिंदगी खराब हो जाएगी', प्रदर्शनकारी छात्रों को मुंबई पुलिसकर्मी ने दी धमकी

वीडियोज

Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: JP Nadda ने वांगचुक का ऐसे तुड़वाया अनशन
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: वांगचुक के अनशन तोड़ने पर CJP का फूटा गुस्सा?
Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन, 26 दिन पहले किन मुद्दों से शुरू हुआ, कौन से 3 आश्वासन पर खत्म?
सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन, 26 दिन पहले किन मुद्दों से शुरू हुआ, कौन से 3 आश्वासन पर खत्म?
Bihar Protest Live: प्रदर्शन के बीच जहानाबाद में हिरासत में लिए गए 40 लोग, कांग्रेस ने कहा- 'हमारा मकसद...'
प्रदर्शन के बीच जहानाबाद में हिरासत में लिए गए 40 लोग, कांग्रेस ने कहा- 'हमारा मकसद...'
Parliament Monsoon Session Day 5 LIVE: संसद भवन परिसर में विपक्ष ने शुरू किया प्रदर्शन, पेपर लीक को लेकर संसद में फिर होगी चर्चा
LIVE: संसद भवन परिसर में विपक्ष ने शुरू किया प्रदर्शन, पेपर लीक को लेकर संसद में फिर होगी चर्चा
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी का खुलासा, बोलीं- 'मैं और खुलकर क्या कहूं?'
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
Explained: क्या सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने से CJP आंदोलन कमजोर होगा? एक्सपर्ट्स ने बताए ये तीन बड़े सिनेरियो
क्या वांगचुक के अनशन तोड़ने से CJP आंदोलन कमजोर होगा? एक्सपर्ट्स ने बताए ये 3 बड़े सिनेरियो
IGNOU स्टूडेंट्स और एलुमनाई के लिए बड़ा मौका, शुरू होने वाली है प्लेसमेंट ड्राइव
IGNOU स्टूडेंट्स और एलुमनाई के लिए बड़ा मौका, शुरू होने वाली है प्लेसमेंट ड्राइव
Embed widget