एक्सप्लोरर

Maharashtra: मुंबई के भायखला में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3.46 करोड़ की एमडी और चरस जब्त

Maharashtra News: मुंबई के भायखला में पुलिस ने 3.46 करोड़ की एमडी और चरस बरामद की है. एक आरोपी गिरफ्तार हुआ है. NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच जारी है.

मुंबई के भायखला इलाके में पुलिस ने ड्रग्स के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है. पेट्रोलिंग के दौरान, पुलिस ने एक संदिग्ध कार से 3.46 करोड़ रुपये मूल्य की एमडी ड्रग्स और चरस बरामद की है. इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है.

गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान 24 साल के साहिल जुनैद अंसारी के रूप में हुई है, जो भिवंडी (ठाणे) का निवासी है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वह मुंबई में ड्रग्स की आपूर्ति करने आया था. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि वह किसे यह मादक पदार्थ देने वाला था.

कुल 1710.3 ग्राम MD और 18.07 ग्राम चरस बरामद

भायखला पुलिस थाने के अनुसार, पुलिसकर्मी अमोल भाबड, गांगुर्डे और भोये रानीबाग जंक्शन क्षेत्र में गश्त कर रहे थे, तभी उन्हें काले शीशों वाली एक तेज रफ्तार एर्टिगा कार नजर आई. पुलिस ने जब कार को रोकने का इशारा किया, तो चालक घबरा गया और पूछताछ में टालमटोल करने लगा.

संदेह होने पर कार और आरोपी की तलाशी ली गई. तलाशी के दौरान युवक की पैंट की जेब से तीन पारदर्शी पाउच में चरस जैसा पदार्थ और एक मोबाइल फोन मिला. इसके बाद पंचों की मौजूदगी में कार की जांच की गई, जिसमें चार पैकेटों में कुल 1710.3 ग्राम एमडी और 18.07 ग्राम चरस बरामद की गई.

आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज

जब्त किए गए मादक पदार्थों की अनुमानित कीमत 3.46 करोड़ रुपये है, वहीं आरोपी की एर्टिगा कार की कीमत लगभग 10 लाख रुपये बताई जा रही है. भायखला पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है और मामले की आगे की जांच जारी है.

पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि आरोपी किन-किन लोगों के संपर्क में था और मादक पदार्थों की आपूर्ति का नेटवर्क कितना बड़ा है. मामले में और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं. जांच के लिए आरोपी का मोबाइल जब्त कर लिया गया है, जिससे और सुराग मिलने की उम्मीद है. 

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राज्यसभा में उद्धव गुट के सांसद संजय राउत बोले, 'ईरान की मेहरबानी से तो आपके...'
राज्यसभा में उद्धव गुट के सांसद संजय राउत बोले, 'ईरान की मेहरबानी से तो आपके...'
Pune News: SSC परीक्षा केंद्र में नाबालिग ने छात्र पर कक्षा में घुसकर किया हमला, थी पुरानी रंजिश
Pune News: SSC परीक्षा केंद्र में नाबालिग ने छात्र पर कक्षा में घुसकर किया हमला, थी पुरानी रंजिश
Mumbai: बाइक-कैब की मामूली टक्कर बना खूनी विवाद, धारदार हथियार से हमला कर हत्या
Mumbai: बाइक-कैब की मामूली टक्कर बना खूनी विवाद, धारदार हथियार से हमला कर हत्या
हल्दी समारोह में खून-खराबा! 'इसे अब नहीं छोड़ना है' कहकर दोस्तों ने ही साथी पर किया हमला
हल्दी समारोह में खून-खराबा! 'इसे अब नहीं छोड़ना है' कहकर दोस्तों ने ही साथी पर किया हमला

वीडियोज

Iran-Israel-US War: महायुद्ध के 18 दिन हमले और तबाही 'अंतहीन' | Trump | World War 3 | Abp News
Tum se Tum Tak:😲Aryavardhan के लिए Anu की अग्नि परीक्षा, 48 घंटे में साबित करना होगा अपने आप को
LPG Gas Crisis: गैस किल्लत पर अब भी भयंकर घमासान! | Strait of Hormuz | Iran Israel War Breaking
Pakistan Airstrike on Kabul: पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक की भारत ने की कड़ी निंदा..! | Afganistan
LPG Gas Crisis: Hormuz के रास्ते में 22 जहाज अटके, धीरे-धीरे होगी एंट्री | Iran Israel War Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस ने केरल विधानसभा चुनाव के लिए जारी की 55 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, पेरावूर से लड़ेंगे प्रदेश अध्यक्ष सनी जोसेफ
कांग्रेस ने केरल विधानसभा चुनाव के लिए जारी की 55 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, पेरावूर से लड़ेंगे प्रदेश अध्यक्ष सनी जोसेफ
दिल्ली में तीन दिन बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में तीन दिन बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
राजस्थान रॉयल्स को छोड़ संजू सैमसन ने क्यों थामा चेन्नई सुपर किंग्स का हाथ? IPL 2026 से पहले खुद बताया
राजस्थान रॉयल्स को छोड़ संजू सैमसन ने क्यों थामा CSK का हाथ? IPL 2026 से पहले खुद बताया
'भोजुपरी को सिर्फ बदनाम किया जाता है...', अश्लील गानों के सवाल पर निरहुआ ने दिया था ऐसा जवाब
'भोजुपरी को सिर्फ बदनाम किया जाता है...', अश्लील गानों के सवाल पर निरहुआ ने दिया था ऐसा जवाब
USCIRF का असली चेहरा बेनकाब! क्या है इसकी रिपोर्ट्स का डार्क सीक्रेट, पढ़िए पूरा कच्चा चिट्ठा
USCIRF का असली चेहरा बेनकाब! क्या है इसकी रिपोर्ट्स का डार्क सीक्रेट, पढ़िए पूरा कच्चा चिट्ठा
Israel Iran War: इजरायल के हमले में मारे गए ईरान के कमांडर सुलेमानी, IDF ने किया बड़ा दावा
Israel Iran War: इजरायल के हमले में मारे गए ईरान के कमांडर सुलेमानी, IDF ने किया बड़ा दावा
Lean Fatty Liver Disease: बाहर से फिट, अंदर से अनफिट? दुबले लोगों में तेजी से बढ़ रहा 'साइलेंट' फैटी लिवर, एक्सपर्ट से जानें कारण
बाहर से फिट, अंदर से अनफिट? दुबले लोगों में तेजी से बढ़ रहा 'साइलेंट' फैटी लिवर, एक्सपर्ट से जानें कारण
AC सर्विस करवाने से पहले ये 3 चीजें चेक कराना है जरूरी, तभी मिल पाएगी अच्छी कूलिंग
AC सर्विस करवाने से पहले ये 3 चीजें चेक कराना है जरूरी, तभी मिल पाएगी अच्छी कूलिंग
Embed widget