एक्सप्लोरर

Diwali 2024: मुंबईकर की दिवाली का जश्न रहेगा फीका? बारिश को लेकर IMD ने दिया बड़ा अपडेट

Diwali 2024 News: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई दिवाली के जश्न के लिए पूरी तरह से तैयार है. लेकिन मौसम की परिस्थितियां जिस प्रकार बन रही हैं उस हिसाब से दिवाली पर भी बारिश हो सकती है.

Mumbai Rains: मुंबई में दिवाली (Diwali) के जश्न का इंतजार कर रहे लोगों को मौसम की मार झेलनी पड़ सकती है क्योंकि मौसम विभाग ने आने वाले कुछ दिनों के लिए बारिश की संभावना जताई है. मुंबई के साथ ही ठाणे में भी बारिश हो सकती है. जबकि रायगढ़ के लिए बुधवार और गुरुवार को येलो अलर्ट जारी किया गया है. गुरुवार यानी 31 अक्टूबर को देश में दिवाली मनाई जाएगी. 

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी 15 अक्टूबर को ही हो गई है. हालांकि इसके बाद भी बारिश जारी रही. आईएमडी के मुताबिक रविवार और सोमवार की सुबह मुंबई और उपनगरीय इलाके में कोई बारिश नहीं हुई और तापमान 33 और 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. हालांकि मुंबई और ठाणे जिले में बुधवार को हल्की बारिश देखी जाएगी.  गुरुवार और शुक्रवार को गरज के साथ बारिश होगी. 

भारी बारिश का नहीं है पूर्वानुमान

आईएमडी ने रायगढ़ और रत्नागिरी में बुधवार और शुक्रवार के बीच येलो अलर्ट जारी किया. आईएमडी मुंबई के निदेशक सुनील कांबले ने कहा कि शहर में भारी बारिश नहीं होगी लेकिन शाम के वक्त गरज के साथ हल्की बारिश होगी. 

चक्रवात के असर से बन रहा बारिश का सिस्टम
मौसम वैज्ञानिक सुनील कांबले ने कहा, ''फिलहाल अरब सागर के ऊपर हवा का चक्रवात बना हुआ है जो कि समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर ऊपर है. मौसम के इस सिस्टम के कारण ही हम आने वाले दिनों में कुछ बारिश की उम्मीद कर रहे हैं.रायगढ़ में येलो अलर्ट जारी किया गया है ऐसे में सिस्टम के प्रभाव से मुंबई में भी हल्की बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं.''

बता दें कि अक्टूबर मध्य में मानसून की वापसी के बाद भी मध्यम से भारी बारिश हुई है. इस अप्रत्याशित बारिश से मुंबई नगरी प्रभावित हुई है. बारिश के कारण नवरात्र के त्योहार में भी लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा. वहीं, आईएमडी के डेटा को देखें तो मुंबई के सांता क्रूज़ स्टेशन में अक्टूबर में 86 मिलीमीटर और कोलाबा कोस्टल ऑब्जर्वेटरी में 131 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई है.

ये भी पढ़ें- उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका, पार्टी उम्मीदवार ने वापस लिया नाम, CM शिंदे को दिया समर्थन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्रपति संभाजीनगर: कर्णपुरा मेले में पुलिस की वर्दी पहनकर घूम रही थी युवती, FIR दर्ज
छत्रपति संभाजीनगर: कर्णपुरा मेले में पुलिस की वर्दी पहनकर घूम रही थी युवती, FIR दर्ज
'इतिहास का काला दिन था', INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन पर एकनाथ शिंदे का निशाना
'इतिहास का काला दिन था', INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन पर एकनाथ शिंदे का निशाना
महाराष्ट्र: रायगढ़ में निर्माणाधीन ढांचा गिरा, 8 मजदूर घायल, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
महाराष्ट्र: रायगढ़ में निर्माणाधीन ढांचा गिरा, 8 मजदूर घायल, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
'गलतियां हो सकती हैं...', राहुल गांधी की याचिका में खामियों पर बोले संजय राउत
'गलतियां हो सकती हैं...', राहुल गांधी की याचिका में खामियों पर बोले संजय राउत

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget