एक्सप्लोरर

मुंबई की अंडरग्राउंड एक्वा मेट्रो लाइन 3 में मोबाइल नेटवर्क गायब, उद्धव ठाकरे की पार्टी ने दी चेतावनी

मुंबई में मेट्रो लाइन 3 यानी एक्वा लाइन में लोगों को मोबाइल नेटवर्क की दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है. इसको लेकर शिवसेना यूबीटी ने मुंबई मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड (MMRCL) को पत्र लिखा है.

Mumbai Metro News: मुंबई की अंडरग्राउंड मेट्रो लाइन 3 यानी एक्वा लाइन , जिसे शहर की जीवनरेखा और अत्याधुनिक सार्वजनिक परिवहन प्रणाली कहा गया था, अब यात्रियों के लिए परेशानी का सबब बन गई है. इस रूट पर यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों को रोजाना मोबाइल नेटवर्क ब्लैकआउट का सामना करना पड़ रहा है.

इस दौरान न कॉल, न इंटरनेट, न UPI और न ही इमरजेंसी में किसी से संपर्क करने की सुविधा मिल रही है. इस मुद्दे को उठाते हुए शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) की आईटी, इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन विंग के अध्यक्ष अखिल अनिल चित्रे ने मुंबई मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड (MMRCL) की प्रबंध निदेशक को पत्र लिखा है.

शिववसेना यूबीटी ने क्या कहा?

उन्होंने मेट्रो प्रशासन से पूछा है कि मुंबईकरों की सहनशीलता की परीक्षा और कितने समय तक ली जाएगी. पत्र में आरोप लगाया गया है कि मोबाइल नेटवर्क इंफ्रास्ट्रक्चर का एकाधिकार किसी निजी ठेकेदार को दे दिया गया है और अन्य टेलीकॉम कंपनियों को मेट्रो से बाहर रखा गया है. इसका खामियाजा आम यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है.

गढ़चिरौली में पुलिस ने ढेर किए 4 खतरनाक नक्सली, ऑटोमैटिक राइफल समेत ये सामान बरामद

पत्र में उठाई गई मुख्य मांगें:

मेट्रो के सभी स्टेशनों और सुरंगों में तुरंत मोबाइल नेटवर्क सेवा बहाल की जाए.

टेलीकॉम ऑपरेटर्स के साथ चल रही बातचीत की स्थिति पर पारदर्शी जानकारी दी जाए.

यात्रियों को हुई असुविधा के लिए माफी मांगी जाए और आश्वासन दिया जाए कि भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा नहीं होगी.

अखिल चित्रे ने चेतावनी दी है कि मुंबई शहर विश्वास और जवाबदेही पर चलता है. अगर यह भरोसा टूटा, तो मुंबई अपनी आवाज बुलंद करना जानती है. यात्रियों की इस बढ़ती नाराजगी को देखते हुए अब MMRCL पर दबाव है कि वह जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान करे और मेट्रो को वास्तव में ‘वर्ल्ड-क्लास’ बनाए, जैसा वादा किया गया था.

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
महाराष्ट्र: नांदेड़ में शिक्षक ने अपने दो बच्चों के साथ की आत्महत्या, WhatsApp पर शेयर किया था सुसाइड नोट
नांदेड़ में शिक्षक ने अपने दो बच्चों के साथ की आत्महत्या, WhatsApp पर शेयर किया था सुसाइड नोट
महाराष्ट्र: बीजेपी प्रवक्ता नवनाथ बन के खिलाफ फर्जी पोस्ट, 14 सोशल मीडिया अकाउंट्स पर FIR
महाराष्ट्र: बीजेपी प्रवक्ता नवनाथ बन के खिलाफ फर्जी पोस्ट, 14 सोशल मीडिया अकाउंट्स पर FIR
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर भड़के आदित्य ठाकरे, कहा- 'लोकतंत्र तोड़ा जा रहा है'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर भड़के आदित्य ठाकरे, कहा- 'लोकतंत्र तोड़ा जा रहा है'

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
सफेद चादर और सिविल ड्रेस में पुलिस वाले... सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग कैसे ले जाया गया?
सफेद चादर और सिविल ड्रेस में पुलिस वाले... सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग कैसे ले जाया गया?
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा

Embed widget