एक्सप्लोरर

मीनाताई ठाकरे की मूर्ति पर रंग फेंकने वाला गिरफ्तार, उद्धव गुट के कार्यकर्ता का भाई निकला

Meenatai Thackeray Statue: पुलिस के सूत्रों ने बताया कि आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है. पुलिस ने आरोपी का बयान दर्ज कर लिया है.

सेंट्रल मुंबई के शिवाजी पार्क में शिवसेना संस्थापक बाल ठाकरे की पत्नी दिवंगत मीनाताई ठाकरे की मूर्ति पर रंग फेंकने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार आरोपी उद्धव ठाकरे की शिवसेना के एक कार्यकर्ता का चचेरा भाई बताया जा रहा है. आरोपी का नाम उपेंद्र गुणाजी पावसकर है. सूत्रों के मुताबिक, उसने अपराध स्वीकार किया है.

पूछताछ में आरोपी ने किया चौंकाने वाला खुलासा

पूछताछ में आरोपी ने चौंकाने वाला खुलासा किया. उसने आरोप लगाया कि संपत्ति विवाद में उद्धव ठाकरे और आदित्य ठाकरे हस्तक्षेप कर रहे हैं. सूत्रों का कहना है कि आरोपी लगातार दादर पुलिस स्टेशन में श्रीधर पावसकर और आदित्य ठाकरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने पहुंचता था. फिलहाल पुलिस ने उसका बयान दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है.

सुबर राहगीर ने देखी मूर्ति

ये मामला तब सामने आया जब एक राहगीर ने सुबह के समय मूर्ति को देखा. मूर्ति और उसके चबूतरे के आस-पास लाल रंग फेंका हुआ दिखाई पड़ा. जैसे ही इसकी जानकारी मिली उद्धव गुट के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच और वहां की सफाई शुरू कर दी. 

पुलिस ने बनाई आठ टीम

इसकी जानकारी पुलिस को भी दी गई. पुलिस ने आरोपी की पहचान के लिए आठ टीम बनाई और शिवाजी पार्क इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुजेट को खंगालना शुरू किया. 

उद्धव ठाकरे ने क्या कहा?

मौक पर उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे भी पहुंचे थे. दोनों अलग-अलग समय पर यहां पहुंचे. उद्धव ठाकरे ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि ऐसा लगता है कि इसका मकसद महाराष्ट्र में अशांति पैदा करना है. उन्होंने कहा कि इस घटना को वही अंजाम दे सकता है जिसे अपने मां-बाप का नाम लेने में शर्म महसूस होती है.

राज ठाकरे ने क्या कहा?

वहीं उद्धव के चचेरे भाई राज ठाकरे ने पुलिस से 24 घंटे के भीतर दोषियों का पता लगाने की मांग की. महाराष्ट्र के गृह एवं राजस्व राज्य मंत्री योगेश कदम ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया.

About the author सूरज ओझा

सूरज ओझा 2021 से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अंडरवर्ल्ड, साइबर जगत से जुड़े मामलों और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा जांच किए जाने वाले संवेदनशील केसों पर बारीकी से नजर रखते हैं. लॉरेंस बिश्नोई गैंग, आतंकी संगठन आईएसआईएस, जैश-ए-मोहम्मद और अन्य आतंकवादी संगठनों से जुड़ी खबरें भी कवर करते रहे हैं. पत्रकारिता करियर के दौरान तीन क्षेत्रीय न्यूज़ चैनलों और दो राष्ट्रीय न्यूज़ चैनलों में काम किया है. इसके अलावा टैब्लॉयड और ब्रॉडशीट अख़बारों में भी काम करने का अनुभव रहा है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र: रायगढ़ में निर्माणाधीन ढांचा गिरा, 8 मजदूर घायल, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
महाराष्ट्र: रायगढ़ में निर्माणाधीन ढांचा गिरा, 8 मजदूर घायल, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
'गलतियां हो सकती हैं...', राहुल गांधी की याचिका में खामियों पर बोले संजय राउत
'गलतियां हो सकती हैं...', राहुल गांधी की याचिका में खामियों पर बोले संजय राउत
'राहुल मदारी का खेल खेल रहे, उछल-कूद रहे', शिंदे गुट के नेता का बड़ा बयान
'राहुल मदारी का खेल खेल रहे, उछल-कूद रहे', शिंदे गुट के नेता का बड़ा बयान
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
अमृतसर, लुधियाना, जालंधर समेत इन जिलों में बिगड़ेगा AAP, Congress, BJP का गणित! क्यों?
अमृतसर, लुधियाना, जालंधर समेत इन जिलों में बिगड़ेगा AAP, Congress, BJP का गणित! क्यों?
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
कौन है तनय त्यागराजन? सिराज की कप्तानी में लिए 9 विकेट, हैदराबाद ने त्रिपुरा को हराया
कौन है तनय त्यागराजन? सिराज की कप्तानी में लिए 9 विकेट, हैदराबाद ने त्रिपुरा को हराया
महंगी शराब, Adult Toy और विदेशी ब्रांड की सिगरेट, श्रद्धा दुबे की लाइफस्टाइल पर उठे सवाल
महंगी शराब, Adult Toy और विदेशी ब्रांड की सिगरेट, श्रद्धा दुबे की लाइफस्टाइल पर उठे सवाल
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
रबी की बुवाई से पहले किसान करें ये काम, बचेगा पानी और घटेगा खर्च
रबी की बुवाई से पहले किसान करें ये काम, बचेगा पानी और घटेगा खर्च
Embed widget