एक्सप्लोरर

Maratha Quota: महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण को लेकर 2 और ने कर ली आत्महत्या, अब तक मराठवाड़ा इलाके में 6 ने किया सुसाइड

Maharashtra News: मराठा समुदाय को आरक्षण दिए जाने की मांग को लेकर महाराष्ट्र में अब तक 6 लोगों ने आत्महत्या कर ली है. मराठा आरक्षण की मांग को लेकर गुरुवार के दिन दो अन्य ने आत्महत्या कर ली.

Maratha Reservation: महाराष्ट्र (Maharashtra) में मराठा समुदाय ने एक बार फिर से आरक्षण की मांग तेज कर दी है. यही कारण है कि इन दिनों महाराष्ट्र की राजनीति में यह मामला काफी गर्म है. वहीं इस बीच मराठवाड़ा इलाके में मराठा आरक्षण की मांग को लेकर दो और लोगों ने आत्महत्या कर ली है. जिससे यह आंकड़ा बढ़कर अब 6 तक पहुंच गया है.

दरअसल महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण को लेकर आंदोलन काफी समय पहले से ही तेज है. इस बीच 4 लोगों ने मराठा आंदोलन को लेकर आत्महत्या तक कर ली थी, वहीं अब गुरुवार को 2 अन्य ने मराठा आरक्षण की मांग को लेकर आत्महत्या कर ली. बताया जा रहा है कि दोनों ने मराठा आरक्षण की मांग को लेकर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी है.

संभाजीनगर में युवक ने की आत्महत्या

जानकारी के अनुसार छत्रपति संभाजीनगर के अपाटगांव में रहने वाले 28 वर्षीय गिरीश काकासाहेब कुबेर ने मराठा आरक्षण की मांग को लेकर अपने ही घर में फांसी लगाकर जान दे दी. उसने आत्महत्या से पहले एक संदेश छोड़ा है, जिसमें उसने अपनी अंतिम इच्छा के रूप में मांग की है कि उसका अंतिम संस्कार तभी किया जाए जब तक मराठा समुदाय को नौकरियों और शिक्षा में आरक्षण नहीं मिल जाता.

मराठवाड़ा क्षेत्र में पेड़ से लटका मिला शव

वहीं मराठवाड़ा क्षेत्र के हिंगोली के अखाड़ा बालापुर में एक अन्य 25 वर्षीय युवक कृष्ण कल्याणकर ने भी अपने खेत में एक पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. जिसकी सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतार कर जब उसकी तलाशी ली तो उन्हें एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें उसने आत्महत्या का कारण मराठा आरक्षण को बताया है. 

उद्धव ठाकरे ने मराठा आरक्षण के लिए पीएम मोदी से की मांग

बता दें कि शिवसेना-यूबीटी के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने पीएम नरेंद्र मोदी से गुरुवार को मांग करते हुए कहा कि उन्हें मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे से मिलना चाहिए. इसके साथ ही उन्होंने अपील करते हुए कहा कि पीएम मोदी को मराठा समुदाय के लिए आरक्षण के मुद्दे को सुलझाना चाहिए. जानकारी के अनुसार मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने मराठा आरक्षण की मांग को लेकर जालना जिले में अनिश्चितकालीन अनशन शुरू किया है.

यह भी पढ़ेंः 
Maratha Reservation: 'मनोज जरांगे से मिलकर मराठा आरक्षण का मुद्दा सुलझाएं', उद्धव ठाकरे ने पीएम मोदी से की मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देवेंद्र फडणवीस सबसे लंबे कार्यकाल वाले महाराष्ट्र के तीसरे CM बने, शरद पवार को छोड़ा पीछे
देवेंद्र फडणवीस सबसे लंबे कार्यकाल वाले महाराष्ट्र के तीसरे CM बने, शरद पवार को छोड़ा पीछे
शरद पवार के पाला बदलने की अटकलों पर संजय राउत का बड़ा बयान, 'वो दिन-ब-दिन...'
शरद पवार के पाला बदलने की अटकलों पर संजय राउत का बड़ा बयान, 'वो दिन-ब-दिन...'
कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन पर उद्धव ठाकरे का बड़ा बयान, 'राहुल गांधी को...'
कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन पर उद्धव ठाकरे का बड़ा बयान, 'राहुल गांधी को...'
नितेश राणे ने विपक्ष को बताया 'औरंगजेब का वंशज', प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं- 'वो रोज सुबह उठकर...'
नितेश राणे ने विपक्ष को बताया 'औरंगजेब का वंशज', प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं- 'वो रोज सुबह उठकर...'

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर; क्रिकेट जगत में मची खलबली
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Video: प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
Pregnancy in Monsoon: मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
Embed widget