एक्सप्लोरर

मालेगांव ब्लास्ट केस में कोर्ट के फैसले पर उद्धव ठाकरे की पार्टी का बड़ा बयान, 'भगवा को आतंकवाद...'

Malegaon Blast Case: उद्धव ठाकरे की पार्टी ने कोर्ट के फैसले पर कहा कि दुर्भाग्य है कि कुछ लोग भगवा को आतंकवाद कहते हैं.

मालेगांव ब्लास्ट केस में NIA कोर्ट के फैसले पर उद्धव ठाकरे की पार्टी शिवसेना यूबीटी ने प्रतिक्रिया दी. पार्टी ने कहा कि कुछ नेताओं ने 'भगवा आतंकवाद' की संज्ञा दी थी लेकिन भगवा कभी आतंकवाद से जुड़ा नहीं हो सकता. दुर्भाग्य है कि कुछ लोग भगवा को आतंकवाद कहते हैं. न्याय मांगने में समय लगता है लेकिन न्याय जरूर मिलता है."

क्या है मालेगांव ब्लास्ट केस?

मुंबई से लगभग 200 किलोमीटर दूर मालेगांव शहर में 29 सितंबर 2008 को एक मस्जिद के पास एक मोटरसाइकिल में विस्फोट हो गया था. इस विस्फोट में छह लोगों की मौत हो गई थी और 101 अन्य घायल हो गए थे. इसमें बीजेपी की पूर्व सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर समेत सभी सातों आरोपियों को NIA की कोर्ट ने संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया. कोर्ट ने कहा कि शक के आधार पर किसी को दोषी नहीं ठहराया जा सकता.

कोर्ट ने ये भी कहा कि आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता- दुबे

कोर्ट के इस फैसले पर राजनीतिक प्रतिक्रियाओं का सिलसिला शुरू हो गया. शिवसेना यूबीटी के प्रवक्ता आनंद दुबे ने कहा कि कोर्ट का जो निर्णय है वह स्वागत योग्य है. 17 साल बाद ही सही सत्य तो मिला. सोचिए कि इन 7 आरोपियों के जीवन में 17 साल कैसे बीते होंगे? साथ ही साथ एक प्रश्न  भी उठता है कि 17 साल लग गए न्याय मांगने में? हम कोर्ट का धन्यवाद देते हैं कि देर आए दुरुस्त आए. कोर्ट ने ये भी कहा कि आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता.

जांच विभाग और पुलिस विभाग की घोर विफलता- अरविंद सावंत

वहीं शिवसेना (UBT) के सांसद अरविंद सावंत ने कहा, "कोर्ट ने कहा है कि सबूतों की कमी है. मुंबई रेल ब्लास्ट घटना, जिसमें लगभग 187 लोगों की मृत्यु हुई और 800 से अधिक लोग घायल हुए, उसमें भी सभी आरोपियों को बरी कर दिया गया था. दो सवाल खड़े होते हैं कि यदि वे गुनहगार नहीं थे तो उन्हें इतने साल तक बंदी क्यों बनाए रखा? दूसरा क्यों हमारी पुलिस सबूत तक नहीं दे पा रही है? यह जो जांच चल रही है, उसे लेकर मुझे ज्यादा चिंता होती है. किसी ने तो इसे(मालेगांव ब्लास्ट) अंजाम दिया था. यह जांच विभाग और पुलिस विभाग की घोर विफलता है."

सनातन कुमार 10 सालों से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. साल 2016 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हुए हैं और मौजूदा वक्त में एसोसिएट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. अपने एक दशक के अनुभव में उन्हें टीम लीड और डिजिटल मीडिया की बारीक समझ है. राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय डेस्क की भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय के रामलाल आनंद कॉलेज से 2015 में हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक की डिग्री हासिल की. राजनीति, चुनाव, सामाजिक विषयों और साहित्य में रुचि है. तथ्यों की गहराई और भाषा की संवेदनशीलता पर जोर देते हैं. राजनीति से जुड़ी खबरों पर लगातार लिख रहे हैं. संपर्क करें: Email: sanatank@abpnetwork.com 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विरार: महिला ने की आत्महत्या, म्यूजिक डायरेक्टर पर ब्लैकमेलिंग का आरोप
विरार: महिला ने की आत्महत्या, म्यूजिक डायरेक्टर पर ब्लैकमेलिंग का आरोप
पुणे: ड्रग्स केस में फंसाने की धमकी, 22 साल के IT इंजीनियर ने दी जान
पुणे: ड्रग्स केस में फंसाने की धमकी, 22 साल के IT इंजीनियर ने दी जान
गोरेगांव में बच्चे की मौत, 12 साल की नाबालिग पर छत से फेंकने का आरोप
गोरेगांव में बच्चे की मौत, 12 साल की नाबालिग पर छत से फेंकने का आरोप
एकनाथ शिंदे का ऐलान, सूखाग्रस्त किसानों को समर्पित होगी दशहरा रैली
एकनाथ शिंदे का ऐलान, सूखाग्रस्त किसानों को समर्पित होगी दशहरा रैली

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
Mattress Care Tips: नया गद्दा खरीदने की नो टेंशन! मैट्रेस टॉपर से होगा बड़ा कमाल
नया गद्दा खरीदने की नो टेंशन! मैट्रेस टॉपर से होगा बड़ा कमाल
भारत में MG Astor का सफर हुआ खत्म, आखिर क्यों बंद हुई इस SUV की बिक्री?
भारत में MG Astor का सफर हुआ खत्म, आखिर क्यों बंद हुई इस SUV की बिक्री?
Embed widget