एक्सप्लोरर

किस वजह से हुआ ठाणे लोकल ट्रेन हादसा? सामने आए कारण, 4 लोगों की गई जान

Thane Train Accident: भीड़ भाड़ के चलते लोकल ट्रेन से गिरने और मौत होने जैसी दुर्घटना सामने आती है, लेकिन एक साथ एक के पीछे एक 13 लोगों के गिरने से कई बड़े सवाल खड़े हो रहे है.

Maharashtra Train Accident: महाराष्ट्र के ठाणे में सोमवार (9 जून) की सुबह-सुबह हादसा हो गया. यहां मुंब्रा और दिवा रेलवे स्टेशन के बीच कसारा से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल की फास्ट चलती लोकल ट्रेन से 13 यात्री गिर गए. इनमें से 4 की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 4 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए.

यह घटना सेंट्रल रेलवे लाइन पर ठाणे जिले के मुंब्रा स्टेशन के पास हुई, जब एक लोकल ट्रेन छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) की ओर जा रही थी. वैसे में भीड़ भाड़ के चलते लोकल ट्रेन से गिरने और मौत होने जैसी दुर्घटना सामने आती है, लेकिन एक साथ एक के पीछे एक 13 लोगों के गिरने से कई बड़े सवाल खड़े हो रहे है .

मुंब्रा ट्रेन हादसे के ये हो सकते हैं कारण 

1. बताया जा रहा है कि जब ट्रेन मुंब्रा से गुजर रही थी, उसी समय विपरीत दिशा से एक अन्य लोकल ट्रेन तेज रफ्तार में आ रही थी. दोनों ट्रेनों के पास से गुजरने के दौरान गेट पर लटके यात्रियों के साथ साथ उनका बैग भी हद से ज्यादा बाहर की तरफ होता है, ऐसे में ठीक बगल से आ रही तेज रफ्तार से आ रही ट्रेन की के टच होने से संतुलन बिगड़ गया और वे नीचे रेलवे ट्रैक पर गिर पड़े.

2. हादसे की मुख्य वजह तो लोकल ट्रेन में अत्यधिक भीड़ भाड़ के चलते दरवाजे पर बाहर लटटकर यात्रा करना ही बताई जा रही है. यात्रियों के अनुसार ट्रेन के अंदर हल्की भी हलचल होने से पूरा दबाव दरवाजे पर लटके यात्री पर पड़ता है जिससे गिरने की घटना होती है.

3. एबीपी न्यूज़ ने आरपीएफ डीआईजी हेमंत कुमार से बातचीत की तो उन्होंने बताया कि इस स्थान पर पहले भी कई यात्रियों के इस तरह गिरने की घटना हुई है, इसे ब्लॉक स्पॉट तो नहीं कहा जा सकता लेकिन कर्व ट्रैक इसके पीछे की वजह बनता है. दअरसल कर्व ट्रैक का मतलब हैं जब ट्रेन तेज रफ्तार से दिवा स्टेशन से आती है तो मुंब्रा पहुंचने से हल्का पहले घुमाव है जिसके चलते ट्रेन में पूरा दबाव एक दिशा में चला जाता है और यात्री जो दरवाजे पर है वो एक साथ इतने लोगों का वजन नहीं संभल सकता जिससे उसका हाथ छूट जाता है और इस घटना में इसे सबसे बड़ी वजह बताई जा रही है .

4. ट्रेन के जनरल डिब्बे के हैंडल ऊंचाई पर होते है अक्सर महिलाएं और जो पुरुष आगे बैग रखते है उनके लिए हैंडल पकड़ना मुश्किल है. इसलिए वो दूसरों पर अपना प्रेशर देकर खड़े होते है, जिससे जिस पर प्रेशर है वो आगे दरवाजे पर लटके व्यक्ति पर और दबाव डालता है जिससे गिरने की घटना बढ़ जाती है.

नम्रता अरविंद दुबे 10 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न मुद्दों को कवर कर रही हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर संवाददाता कार्यरत हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उद्धव ठाकरे कल आएंगे दिल्ली, जंतर-मंतर आकर करेंगे छात्रों के प्रोटेस्ट का समर्थन
उद्धव ठाकरे कल आएंगे दिल्ली, जंतर-मंतर आकर करेंगे छात्रों के प्रोटेस्ट का समर्थन
मुंबई में CJP आंदोलन पर पुलिस का एक्शन, 8 थानों में 900 से ज्यादा लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
मुंबई में CJP आंदोलन पर पुलिस का एक्शन, 8 थानों में 900 से ज्यादा लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
महाराष्ट्र: 6 सांसद एकनाथ शिंदे के पाले में गए! उद्धव गुट ने सुप्रीम कोर्ट में रोका, मचा सियासी तूफान
महाराष्ट्र: 6 सांसद एकनाथ शिंदे के पाले में गए! उद्धव गुट ने सुप्रीम कोर्ट में रोका, मचा सियासी तूफान
'देश के बच्चों को अपने बच्चे की तरह प्यार दीजिए', दिल्ली प्रोटेस्ट के बीच अमित शाह से संजय राउत की अपील
'देश के बच्चों को अपने बच्चे की तरह प्यार दीजिए', दिल्ली प्रोटेस्ट के बीच अमित शाह से संजय राउत की अपील

वीडियोज

Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर? जानें कीमत, तरीका और साइड इफेक्ट्स
बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर और कीमत क्या?
'पुलिस वाले बिना बैज के थे...इनको जवाब मिलेगा', अखिलेश की महिला सांसद ने सरकार को सुनाई दो टूक
'पुलिस वाले बिना बैज के थे...इनको जवाब मिलेगा', अखिलेश की महिला सांसद ने सरकार को सुनाई दो टूक
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
Explained: चार शादी, तीन तलाक और बेटी को आधी प्रॉपर्टी समेत बहुत कुछ! MP का UCC बिल कैसे शरीयत बदल देगा?
चार शादी, तीन तलाक, बेटी को आधी प्रॉपर्टी! MP UCC बिल कैसे शरीयत बदलेगा?
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
Embed widget