एक्सप्लोरर

Maharashtra: महाराष्ट्र के ठाणे में फीस वृद्धि को लेकर मनसे कार्यकर्ताओं ने निजी स्कूल में की तोड़फोड़, 10 गिरफ्तार

Thane School Fee Hike: ठाणे के उल्हासनगर में एक निजी स्कूल में फीस वृद्धि को लेकर मनसे के कई कार्यकर्ताओं ने तोड़फोड़ किया. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 10 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है.

MNS: महाराष्ट्र के ठाणे जिले के उल्हासनगर में फीस वृद्धि को लेकर एक निजी स्कूल में तोड़फोड़ करने के आरोप में पुलिस ने बुधवार को महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के कम से कम 10 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ हिल लाइन थाने में मामला दर्ज किया जा रहा है.  अधिकारी ने कहा, “फीस में कटौती की मांग कर रहे मनसे कार्यकर्ताओं ने स्कूल परिसर में धावा बोल दिया और खिड़कियों के शीशे और परिसर में मौजूद अन्य सामग्री तोड़ दी. उन्होंने स्कूल के नाम वाले बोर्ड पर भी रंग पोत दिया.” अधिकारी ने कहा कि पुलिस की एक टीम स्कूल पहुंची और उपद्रवियों को पकड़ लिया.

क्या है पूरा मामला?
राज ठाकरे के नेतृत्व वाली मनसे द्वारा न्यू इंग्लिश हाई स्कूल पर हमला करने के बाद हिल लाइन पुलिस ने एक प्राथमिकी दर्ज की, जिसमें दावा किया गया कि उसने फीस वृद्धि को तर्कसंगत बनाने की उनकी दलीलों को नहीं सुना. छात्रों के माता-पिता ने शिकायत की थी कि स्कूल ने बिना किसी पूर्व सूचना के जून से कुछ फीस तीन गुना तक बढ़ा दी है.

मनसे (MNS) ने कहा, "स्कूल ने चालू शैक्षणिक वर्ष में पहली से चौथी कक्षा तक अपनी फीस 10,000 रुपये से बढ़ाकर 20,000 रुपये कर दी है, और पांचवीं कक्षा से आगे, जो सहायता प्राप्त श्रेणी में आती है, उसने फीस 4,500 रुपये से बढ़ाकर 15,000 रुपये कर दी है."

स्कूल के सीईओ ने क्या कहा?
स्कूल के सीईओ प्रकाश गुरनानी ने TOI को बताया, "हमने फीस बढ़ा दी है लेकिन हम उन्हें स्कूल ड्रेस, जूते और अन्य चीजें भी दे रहे हैं. जो लोग उन्हें स्कूल से लेने में रुचि नहीं रखते हैं, हमने उन्हें बाहर से खरीदने के लिए कहा है और हम उन पर दबाव नहीं डाल रहे हैं.'' पिछले महीने, माता-पिता द्वारा मदद के लिए संपर्क करने के बाद बीजेपी विधायक गणपत गायकवाड़ ने स्कूल का दौरा किया था. एक टीचर ने गायकवाड़ के साथ अभद्र व्यवहार किया और इस घटना का वीडियो वायरल हो गया. स्कूल प्रशासन अड़े रहे और फीस कम नहीं की.

ये भी पढ़ें: Maharashtra Politics: 'ये आधा सच नहीं बल्कि...', पीएम मोदी के 'ठाकरे ने तोड़ा गठबंधन' वाले बयान पर NCP ने किया पलटवार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विरार: महिला ने की आत्महत्या, म्यूजिक डायरेक्टर पर ब्लैकमेलिंग का आरोप
विरार: महिला ने की आत्महत्या, म्यूजिक डायरेक्टर पर ब्लैकमेलिंग का आरोप
पुणे: ड्रग्स केस में फंसाने की धमकी, 22 साल के IT इंजीनियर ने दी जान
पुणे: ड्रग्स केस में फंसाने की धमकी, 22 साल के IT इंजीनियर ने दी जान
गोरेगांव में बच्चे की मौत, 12 साल की नाबालिग पर छत से फेंकने का आरोप
गोरेगांव में बच्चे की मौत, 12 साल की नाबालिग पर छत से फेंकने का आरोप
एकनाथ शिंदे का ऐलान, सूखाग्रस्त किसानों को समर्पित होगी दशहरा रैली
एकनाथ शिंदे का ऐलान, सूखाग्रस्त किसानों को समर्पित होगी दशहरा रैली

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget