एक्सप्लोरर

Maharashtra News: महाराष्ट्र स्थानीय निकाय चुनावों के विरोध में सभी पार्टियां, सीएम शिंदे चुनाव आयोग से की ये मांग

Maharashtra के 17 जिलों में 92 नगर परिषदों और चार नगर पंचायतों में घोषित स्थानीय निकाय चुनावों को टाला जा सकता है. सभी राजनीतिक दलों की इस बात पर सर्वसम्मति हो सकती है.

Maharashtra Local Body Poll: राज्य चुनाव आयोग (एसईसी) द्वारा महाराष्ट्र के 17 जिलों में 92 नगर परिषदों और चार नगर पंचायतों में घोषित स्थानीय निकाय चुनावों को टाला जा सकता है. दरअसल सभी राजनीतिक दलों की इस बात पर सर्वसम्मति हो सकती है कि चुनाव ओबीसी आरक्षण के बिना नहीं होने चाहिए. मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता से मुलाकात की और उनसे स्थानीय निकाय चुनावों में ओबीसी आरक्षण बहाल करने के लिए सुप्रीम कोर्ट में राज्य के मामले का प्रतिनिधित्व करने का अनुरोध किया.

सीएम शिंदे ने कही ये बात

शिंदे ने कहा कि हम राज्य चुनाव आयोग से चुनाव स्थगित करने का अनुरोध करने जा रहे हैं क्योंकि महाराष्ट्र के कई हिस्सों में बाढ़ के बाद स्थिति अनुकूल नहीं है." हम (शिंदे और फडणवीस) दिल्ली में तुषार मेहता से मिले. हमने उनसे ओबीसी मामले में राज्य का प्रतिनिधित्व करने का अनुरोध किया था.” राज्य चुनाव आयोग ने शुक्रवार को स्थानीय निकाय चुनावों की घोषणा की थी, जिसके अनुसार 18 अगस्त को चुनाव होने हैं और परिणाम 19 अगस्त को घोषित किए जाएंगे. कांग्रेस, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और भाजपा नेताओं ने ओबीसी कोटे के बिना चुनाव कराने पर कड़ी आपत्ति जताई है. बीजेपी की राष्ट्रीय सचिव पंकजा मुंडे ने कहा, "मुझे नहीं लगता कि नगर परिषद और नगर पंचायत चुनाव ओबीसी कोटे के बिना होने चाहिए."

पिछले साल सुप्रीम कोर्ट ने स्थानीय निकायों में ओबीसी आरक्षण को खत्म कर दिया था. शीर्ष अदालत ने राज्य सरकार को ट्रिपल टेस्ट का पालन करने का निर्देश दिया, जिसमें एक पिछड़ा वर्ग आयोग का गठन, अनुभवजन्य डेटा एकत्र करना और यह सुनिश्चित करना कि कुल आरक्षण 50 प्रतिशत की सीमा को पार नहीं करता है. शर्तें पूरी न होने के कारण ओबीसी कोटा बहाल करने की प्रक्रिया ठप पड़ी है.

Maharashtra Rain: महाराष्ट्र में भारी बारिश से कई हिस्सों में बिगड़े हालात, 130 गांव हुए प्रभावित

एनसीपी ने लगाया ये आरोप

एनसीपी के वरिष्ठ नेता छगन भुजबल ने कहा कि ओबीसी कोटा लागू किए बिना कोई भी चुनाव ओबीसी के साथ घोर अन्याय होगा. केंद्र और राज्य में बीजेपी के नेतृत्व वाले गठबंधन को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि ओबीसी आरक्षण जल्द से जल्द बहाल हो, जैसा कि पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश में किया गया था. महाराष्ट्र एनसीपी प्रमुख जयंत पाटिल ने कहा कि हम राज्य सरकार से ओबीसी कोटा बहाल होने तक चुनाव रद्द करने का आग्रह करते हैं."

कांग्रेस ने की ये मांग 

महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एमपीसीसी) के अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि नवनिर्वाचित भाजपा-शिंदे खेमे की गठबंधन सरकार को हस्तक्षेप करना चाहिए और यह सुनिश्चित करना चाहिए कि ओबीसी कोटे के बिना कोई चुनाव न हो." पटोले ने राज्य में ओबीसी कोटा बहाल करने के लिए पर्याप्त नहीं करने के लिए भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार को दोषी ठहराया.

इससे पूर्व, भाजपा के वरिष्ठ महासचिव चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा, “महा विकास अघाड़ी (एमवीए) को यह बताना चाहिए कि वह स्थानीय निकायों में ओबीसी कोटा बनाए रखने में विफल क्यों रही. पिछले 2.5 वर्षों के एमवीए शासन में, उन्होंने ओबीसी कोटा को बचाने या बहाल करने के लिए कुछ नहीं किया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस को अपनी गलतियों को छिपाने के लिए केंद्र पर उंगली उठाने की आदत है.

Maharashtra Politics: राष्ट्रपति कोविंद से मिले CM एकनाथ शिंदे, डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस भी रहे मौजूद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Maharashtra: कोल्हापुर तीर्थ स्थल पर अफरा-तफरी, 35 श्रद्धालु कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद हुए बीमार
Maharashtra: कोल्हापुर तीर्थ स्थल पर अफरा-तफरी, 35 श्रद्धालु कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद हुए बीमार
Maharashtra: 17 साल की लड़की से रेप, विरोध करने पर आरोपी देता था जान से मारने की धमकी
Maharashtra: 17 साल की लड़की से रेप, विरोध करने पर आरोपी देता था जान से मारने की धमकी
Maharashtra: ब्लैकमेलिंग से टूटा फार्मा कंपनी का कर्मचारी, लाखों रुपये देने के बाद किया सुसाइड
Maharashtra: ब्लैकमेलिंग से टूटा फार्मा कंपनी का कर्मचारी, लाखों रुपये देने के बाद किया सुसाइड
Maharashtra: पहले मोबाइल फॉर्मेट किया, फिर 19 साल के युवक ने सीट बेल्ट से अपनी जान दी
Maharashtra: पहले मोबाइल फॉर्मेट किया, फिर 19 साल के युवक ने सीट बेल्ट से अपनी जान दी

वीडियोज

Iran- Israel War: America अकेला, Trump की 7 देशों से अपील बेअसर | Iran Israel War | Netanyahu
55,000 मीट्रिक टन LPG...कितने लोगों को मिलेगी राहत?
LPG संकट पर सरकार के खिलाफ Mamata Banerjee का प्रदर्शन
Jagadhatri: 😱Jagdhatri का ब्रह्म, क्या Shivya हो जाएगा Jagdhatri से हमेशा के लिए दूर? #sbs
Sansani:अलविदा माफ करना हरीश! |Ghaziabad | Crime News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हरियाणा की राज्यसभा सीटों पर फंसा पेच! खरगे ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, क्या कर दी डिमांड?
हरियाणा की राज्यसभा सीटों पर फंसा पेच! खरगे ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, क्या कर दी डिमांड?
Rajya Sabha Election Results 2026 Live: बिहार एनडीए ने सभी पांच सीटों पर दर्ज की जीत, हरियाणा में निर्दल सतीश के चुनाव जीतने का दावा
Live: बिहार एनडीए ने सभी पांच सीटों पर दर्ज की जीत, हरियाणा में निर्दल सतीश के चुनाव जीतने का दावा
ट्रंप की जी-हुजूरी करने वाले शहबाज शरीफ ने ऐसा क्या किया कि ईरान बोला- Thank You Pakistan!
ट्रंप की जी-हुजूरी करने वाले शहबाज शरीफ ने ऐसा क्या किया कि ईरान बोला- Thank You Pakistan!
पाकिस्तान को धोखा देकर IPL 2026 में खेलेगा वेस्टइंडीज का ये स्टार? LSG का बन सकता है हिस्सा
पाकिस्तान को धोखा देकर IPL 2026 में खेलेगा वेस्टइंडीज का ये स्टार? LSG का बन सकता है हिस्सा
1 घंटे 49 मिनट की एक्शन फिल्म का OTT पर तहलका, 39 मिलियन व्यूज के साथ 83 देशों में है नंबर 1
1 घंटे 49 मिनट की एक्शन फिल्म का OTT पर तहलका, 39 मिलियन व्यूज के साथ 83 देशों में है नंबर 1
'मैं ईरान से एक घंटे के अंदर बिजली खत्म कर दूंगा, लेकिन...', ट्रंप ने फिर दी धमकी, तेल की कीमतों पर क्या कहा?
'ईरान से एक घंटे के अंदर बिजली खत्म कर दूंगा', ट्रंप ने फिर दी धमकी, तेल की कीमतों पर क्या कहा?
यूपी के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर, प्रीपेड बिजली मीटर पर मिली राहत, नया फार्मूला लागू
यूपी के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर, प्रीपेड बिजली मीटर पर मिली राहत, नया फार्मूला लागू
Banana Peel Slip: केले के छिलके पर क्यों फिसल जाता है पैर, किसी और पर क्यों नहीं?
केले के छिलके पर क्यों फिसल जाता है पैर, किसी और पर क्यों नहीं?
Embed widget