एक्सप्लोरर

Mumbai Police: इंटरनेट पर ‘सुसाइड’ सर्च कर रहा था युवक, इंटरपोल ने मुंबई पुलिस को किया अलर्ट, इसके बाद...

Mumbai Suicide News: मुंबई में इंटरपोल के अलर्ट और पुलिस की मुस्तैदी के कारण एक जिंदगी बच गई. एक शख्स ने ऑनलाइन ‘सुसाइड बेस्ट वे’ सर्च किया था. जिसके बाद पुलिस हरकत में आई. 

Mumbai Suicide News: मुंबई में रहने वाला 28 वर्षीय एक व्यक्ति गूगल पर ‘आत्महत्या करने का सबसे अच्छा तरीका’ खोज रहा था जिस पर इंटरपोल के अलर्ट करने के बाद मुंबई पुलिस ने उसका पता लगाया और उसे खुदकुशी करने से रोका. उन्होंने बताया कि राजस्थान के रहने वाले इस व्यक्ति को मंगलवार को उपनगरीय मालवणी से बचाया गया, जब पुलिस ने इंटरपोल द्वारा साझा किए गए उसके मोबाइल नंबर के आधार पर उसकी लोकेशन का पता लगाया. अंतरराष्ट्रीय आपराधिक पुलिस संगठन, जिसे आमतौर पर इंटरपोल के नाम से जाना जाता है, एक अंतरराष्ट्रीय संगठन है जो दुनिया भर में पुलिस सहयोग और अपराध नियंत्रण की सुविधा प्रदान करता है.

इंटरपोल के अलर्ट से पुलिस ने बचाई जान
पुलिस अधिकारी ने कहा, “मंगलवार दोपहर इंटरपोल द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर मुंबई पुलिस की अपराध शाखा की यूनिट-11 द्वारा बचाव अभियान चलाया गया.” उन्होंने कहा, “पीड़ित, मलाड पश्चिम के मालवणी में रहता है और मूल रूप से राजस्थान का रहने वाला है. जांच के दौरान, पुलिस ने पाया कि वह दबाव में था क्योंकि वह दो साल पहले एक आपराधिक मामले में अपनी मां की गिरफ्तारी के बाद से मुंबई की जेल से उसकी रिहाई नहीं करा पा रहा था.” उन्होंने बताया कि वह व्यक्ति पश्चिमी उपनगर मालवणी में रहने से पहले अपने रिश्तेदारों के साथ मीरा रोड इलाके (पड़ोसी ठाणे जिले में) में रहता था. अधिकारी ने कहा, “वह पिछले छह माह से बेरोजगार है. वह अपनी मां को जेल से नहीं छुड़ा पाने की वजह से अवसाद में था.

ऑनलाइन सर्च किया था ‘सुसाइड बेस्ट वे’
जैसे ही उसके मन में जीवन समाप्त करने का विचार आया, उसने आत्महत्या करने के तरीके ऑनलाइन तलाशने शुरू कर दिए.” उसने कई बार गूगल पर ‘सुसाइड बेस्ट वे’ सर्च किया, जिस पर इंटरपोल अधिकारियों का ध्यान गया, जिन्होंने उसके मोबाइल फोन नंबर के साथ मुंबई पुलिस को इसके बारे में एक ईमेल भेजा. उन्होंने बताया कि उस जानकारी के आधार पर अपराध शाखा को पता चला कि मोबाइल फोन का उपयोगकर्ता मालवणी में था.

उन्होंने कहा, “तदनुसार, पुलिस वहां पहुंची. फिर पीड़ित को हिरासत में ले लिया गया और उसकी काउंसलिंग की गई.” पुलिस अधिकारी ने कहा, पेशेवर परामर्शदाताओं द्वारा सलाह दिए जाने के बाद उसे शहर में अपने रिश्तेदारों के यहां जाने के लिए कहा गया है.

ये भी पढ़ें: Maharashtra News: NCP विधायक रोहित पवार को मिला नोटिस, 72 घंटे के भीतर बारामती एग्रो प्लांट बंद करने का निर्देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
छत्रपति संभाजीनगर में 3 मौतों की वजह पर सस्पेंस, जांच का दायरा बढ़ा
छत्रपति संभाजीनगर में 3 मौतों की वजह पर सस्पेंस, जांच का दायरा बढ़ा
विधायक रोहित पवार के PA की नाबालिग बेटी की संदिग्ध मौत, घर के पास मिला शव
विधायक रोहित पवार के PA की नाबालिग बेटी की संदिग्ध मौत, घर के पास मिला शव
मुंबई में 22 फीट ऊंची गणेश प्रतिमा गिरी, हादसे में 2 लोगों की मौत
मुंबई में 22 फीट ऊंची गणेश प्रतिमा गिरी, हादसे में 2 लोगों की मौत

वीडियोज

Bollywood News: कंगना रनौत और तापसी पन्नू में फिर छिड़ी जंग! 'सस्ती कॉपी' तंज पर बरसीं विवादों की क्वीन (23-08-26)
YRKKH: 💗Mayra और Mukti ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिखा बहनों का अटूट प्यार! #sbs
Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
चीन जाएंगे NSA अजीत डोभाल, सामने आया बड़ा कारण
चीन जाएंगे NSA अजीत डोभाल, सामने आया बड़ा कारण
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
इंटरनेट पर होगा AI का राज? जानें क्या है Dead Internet Theory
इंटरनेट पर होगा AI का राज? जानें क्या है Dead Internet Theory
NTA को खत्म करना नहीं, मजबूत करना जरूरी, पूर्व UGC चीफ ने बताया पूरा प्लान
NTA को खत्म करना नहीं, मजबूत करना जरूरी, पूर्व UGC चीफ ने बताया पूरा प्लान
Embed widget