एक्सप्लोरर

संकट में महाराष्ट्र सरकार? 25 विधायकों के साथ एकनाथ शिंदे 'नॉटरीचेबल', BJP बोली- उद्धव सरकार की उल्टी गिनती शुरू

Maharashtra में Rajya sabha Chunav के बाद विधान परिषद चुनाव में भी उद्धव सरकार को झटका लगा है और इसका साइड इफेक्ट दिखने लगा है.

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में राज्यसभा चुनाव के बाद विधान परिषद चुनाव में भी उद्धव सरकार को झटका लगा है और इसका साइड इफेक्ट दिखने लगा है. महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) नाराज हो गए हैं. बताया जा रहा है कि अपने समर्थक करीब 25 विधायकों के साथ एकनाथ शिंदे गुजरात चले गए हैं. विधान परिषद चुनाव में कल क्रॉस वोटिंग हुई थी. 

क्रॉस वोटिंग के बाद से कयास लगाए जा रहे थे कि शिवसेना में एकनाथ शिंदे के साथ कई विधायक नाराज़ हैं.  जानकारी के मुताबिक, एकनाथ शिंदे के साथ पालघर के विधायक श्रीनिवास वनगा, अलिबाग के विधायक महेंद्र दलवी, भिवंडी ग्रामिण के विधायक शांताराम मोरे भी हैं. 

महाराष्ट्र में विधान परिषद चुनाव में अघाड़ी गठबंधन में हार से नाराजगी केवल शिवसेना खेमे में नहीं है कहा जा रहा है कि  बालासाहेब थोराट विधानसभा में कांग्रेस दल के नेता के पद से इस्तीफा दे सकते हैं. 

विधान परिषद चुनाव में क्या हुआ ?
महाराष्ट्र में राज्य सभा चुनाव के बाद विधान परिषद चुनाव में भी BJP ने बड़ा उलटफेर करते हुए 10 में पांच सीट पर जीत हासिल कर ली. इस चुनाव में बड़ी बात ये रही कि शिवसेना और कांग्रेस में जमकर क्रॉस वोटिंग हुई, जिससे बीजेपी का पलड़ा भारी पड़ गया. बीजेपी से जीतने वाले श्रीकांत भारतीय को 30 वोट, राम शिंदे को भी 30 वोट, प्रवीण दरेकर को 29 वोट मिले. वहीं उमा खापरे को 28 वोट  और प्रसाद लाड़ को 25 वोट मिले लेकिन दूसरी प्राथमिकता के आधार पर उन्हें विजय घोषित कर दिया गया.

वहीं महाविकास अघाड़ी की तरफ से शिवसेना के सचिन अहीर और अमाशा पाड़्वी जीते जबकि एनसीपी से एकनाथ खदसे और राम राजे नाइक निम्बालकर को  जीत मिली. लेकिन कांग्रेस को यहां बड़ा झटका लगा. मैदान में उसके दो उम्मीदवार थे, जिनमें भाई जगताप तो जीत गए लेकिन चंद्रकांत हंडोरे को कांग्रेस के ही कुछ विधायकों ने झटका दे दिया.  दावा किया जा रहा है कि कांग्रेस में करीब पांच विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की जिसकी वजह से उसकी हार हुई.

यह भी पढ़ें:

Maharashtra MLC Election Result: NCP ने BJP पर लगाया खरीद फरोख्त का आरोप, कांग्रेस ने किया ये दावा

Sangli News: सनसनीखेज! घर में मिली एक ही परिवार के नौ लोगों की लाश, सुसाइड नोट में हुआ बड़ा खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आई लव मोहम्मद से नहीं चलेगी मुंबई बल्कि...', बोले मंत्री नितेश राणे
'आई लव मोहम्मद से नहीं चलेगी मुंबई बल्कि...', बोले मंत्री नितेश राणे
'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
छत्रपति संभाजीनगर में 3 मौतों की वजह पर सस्पेंस, जांच का दायरा बढ़ा
छत्रपति संभाजीनगर में 3 मौतों की वजह पर सस्पेंस, जांच का दायरा बढ़ा
विधायक रोहित पवार के PA की नाबालिग बेटी की संदिग्ध मौत, घर के पास मिला शव
विधायक रोहित पवार के PA की नाबालिग बेटी की संदिग्ध मौत, घर के पास मिला शव

वीडियोज

Picnic बनी मुसीबत! नदी के बीच फंसे युवक-युवतियां
सत्ता की डगर...Gen-Z वोटर 'नया किंगमेकर'
कंगना के हमले के बाद बाबा रामदेव का पलटवार
Bollywood News: कंगना रनौत और तापसी पन्नू में फिर छिड़ी जंग! 'सस्ती कॉपी' तंज पर बरसीं विवादों की क्वीन (23-08-26)
YRKKH: 💗Mayra और Mukti ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिखा बहनों का अटूट प्यार! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
यूपी: 'भ्रामक तरीके से...', राष्ट्रगान वाले वीडियो पर सतीश महाना ने दी सफाई
यूपी: 'भ्रामक तरीके से...', राष्ट्रगान वाले वीडियो पर सतीश महाना ने दी सफाई
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म, 'पेद्दी'-'द राजा साब' का तोड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म
शुभमन गिल ने रचा इतिहास, तोड़ दिया विराट कोहली के सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड
शुभमन गिल ने रचा इतिहास, तोड़ दिया विराट कोहली के सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
शाहरुख खान के मन्नत में काम करता हेल्पर, वायरल किया बेडरूम का वीडियो
शाहरुख खान के मन्नत में काम करता हेल्पर, वायरल किया बेडरूम का वीडियो
क्या होती हैं लाल रोशनी वाली टॉर्च? जानें किन जगहों पर होता है इनका यूज
क्या होती हैं लाल रोशनी वाली टॉर्च? जानें किन जगहों पर होता है इनका यूज
Embed widget