एक्सप्लोरर

Maharashtra News: अब जल्द से जल्द भरे जा सकेंगे मेडिकल कॉलेजों के रिक्त पद, महाराष्ट्र सरकार ने लिया ये बड़ा फैसला

Maharashtra News: महाराष्ट्र सरकार ने मेडिकल कॉलेजों के रिक्त पदों पर जल्द से जल्द भर्ती के लिए महाराष्ट्र चिकित्सा सेवा आयोग बनाने का निर्णय लिया है, मंत्री ने कहा कि इसका गठन जल्द किया जाएगा.

Mumbai News: महाराष्ट्र (Maharashtra) की नई शिंदे सरकार जनहित में लगातार एक के बाद एक बड़े फैसले ले रही है.अब सरकार ने  राज्य के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए जल्द ही महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) की तर्ज पर महाराष्ट्र चिकित्सा सेवा आयोग (Maharashtra Medical Service Commission) की स्थापना करने का फैसला लिया है. राज्य के चिकित्सा शिक्षा मंत्री  गिरीश महाजन (Girish Mahajan) ने सोमवार को  यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि विभाग इस मुद्दे पर गंभीरता से चर्चा कर रहा है और प्राथमिकता के आधार पर महाराष्ट्र चिकित्सा सेवा आयोग के गठन के बारे में निर्णय लेगा. इससे मेडिकल कॉलेजों (Medical Colleges) में रिक्त पदों पर नियुक्तियों में आसानी होगी.

सरकारी कॉलेजों में अभी कितने पद खाली

सोमवार को महाजन विधान परिषद में सरकारी मेडिकल कॉलेजों में रिक्त पदों को लेकर एक सवाल का जवाब दे रहे थे. उसी दौरान उन्होंने यह घोषणा की. मंत्री ने कहा कि राज्य में 22 सरकारी मेडिकल कॉलेज हैं, जिनमें प्रोफेसरों के 490 में से 166 पद खाली हैं. एसोसिएट प्रोफेसर के लिए 1,126 पदों में से 206 रिक्त हैं, और सहायक प्रोफेसरों के लिए 1,765 पदों में से 824 रिक्त हैं. उन्होंने बताया कि एमपीएससी ने 22 प्रोफेसरों, 56 एसोसिएट प्रोफेसरों और 72 सहायक प्रोफेसरों की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी है और 44 पदों के लिए अनुशंसित उम्मीदवारों और मौजूदा अधिकारियों की पदोन्नति के बाद नौ रिक्त पदों को भरा गया है.

विपक्ष ने मांगी पदों को भरने की समयसीमा

वहीं नागपुर शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी नागोराव गणर ने इस देरी पर सवाल उठाते हुए रिक्तियों को भरने की समयसीमा बताने को कहा. इस पर महाजन ने कहा कि  एमपीएससी ने इन पदों को जल्द से जल्द भरने का आश्वासन दिया है, लेकिन एमपीएससी की ओर से इन रिक्तियों को भरने की समयसीमा  एक या दो साल है. इसी प्रक्रिया को कारगर बनाने के लिए महाराष्ट्र चिकित्सा सेवा आयोग के गठन का निर्णय लिया गया है.

यह भी पढ़ें:

Maharashtra News: मराठी भाषा में पढ़ाई की वजह से रिजेक्ट हुए थे 252 अभ्यर्थी, अब सीएम शिंदे ने दिलाया ये भरोसा

Maharashtra: ऑनलाइन फ्रॉड को लेकर डिप्टी सीएम फडणवीस का एलान- साइबर खुफिया यूनिट की होगी स्थापना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'UBT यानी उलेमा बचाव टोली', उद्धव ठाकरे के 'बाबर जनता पार्टी' वाले बयान पर शिंदे गुट का पलटवार
'UBT यानी उलेमा बचाव टोली', उद्धव ठाकरे के 'बाबर जनता पार्टी' वाले बयान पर शिंदे गुट का पलटवार
नागपुर महानगरपालिका के गार्डन में ही उगा दी गांजे की फसल! सोचा कौन ही देखेगा? वीडियो से हड़कंप
नागपुर महानगरपालिका के गार्डन में ही उगा दी गांजे की फसल! सोचा कौन ही देखेगा? वीडियो से हड़कंप
'आमिर खान तो बहाना हैं...', एक्टर की तीसरी शादी पर नितेश राणे ने दिया था बयान, अब कांग्रेस ने घेरा
'आमिर खान तो बहाना हैं...', एक्टर की तीसरी शादी पर नितेश राणे ने दिया था बयान, अब कांग्रेस ने घेरा
देवेंद्र फडणवीस सबसे लंबे कार्यकाल वाले महाराष्ट्र के तीसरे CM बने, शरद पवार को छोड़ा पीछे
देवेंद्र फडणवीस सबसे लंबे कार्यकाल वाले महाराष्ट्र के तीसरे CM बने, शरद पवार को छोड़ा पीछे

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UNSC का फिर अस्थायी सदस्य बनेगा भारत? इस देश के साथ होगा मुकाबला, एस जयशंकर ने शुरू किया प्रचार
UNSC का फिर अस्थायी सदस्य बनेगा भारत? इस देश के साथ होगा मुकाबला, एस जयशंकर ने शुरू किया प्रचार
नागपुर महानगरपालिका के गार्डन में ही उगा दी गांजे की फसल! सोचा कौन ही देखेगा? वीडियो से हड़कंप
नागपुर महानगरपालिका के गार्डन में ही उगा दी गांजे की फसल! सोचा कौन ही देखेगा? वीडियो से हड़कंप
भारत ने कर दिया अमेरिका संग ट्रेड डील से इनकार? ट्रंप के दूत सर्जियो गोर ने दिया इसका जवाब
भारत ने कर दिया अमेरिका संग ट्रेड डील से इनकार? ट्रंप के दूत सर्जियो गोर ने दिया इसका जवाब
Welcome To The Jungle BO Day 18: 'वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
सूर्यकुमार यादव की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, BCCI सूत्र का टीम इंडिया में उनकी वापसी पर बड़ा खुलासा
सूर्यकुमार यादव की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, BCCI सूत्र का टीम इंडिया में उनकी वापसी पर बड़ा खुलासा
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बोलीं- ‘दो दिन ज्यादा बीत गए, पर अभी तक...'
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बोलीं- ‘दो दिन ज्यादा बीत गए, पर अभी तक...'
Rats In House: क्या चूहों ने कर दिया है नाक में दम? देखें बिना जहर के घर से बाहर खदेड़ने की जादुई ट्रिक
क्या चूहों ने कर दिया है नाक में दम? देखें बिना जहर के घर से बाहर खदेड़ने की जादुई ट्रिक
हर महीने खूब बिक रही Maruti की ये हाइब्रिड कार, अब कंपनी दे रही 2 लाख का डिस्काउंट
हर महीने खूब बिक रही Maruti की ये हाइब्रिड कार, अब कंपनी दे रही 2 लाख का डिस्काउंट
Embed widget