एक्सप्लोरर

MVA में सीट शेयरिंग पर खींचतान के बीच शरद पवार का बड़ा बयान- 'हम महाराष्ट्र में सरकार को...'

Maharashtra Election 2024: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर शरद पवार ने कहा कि हम राज्य में सरकार बदलना चाहते हैं क्योंकि सत्ता में बैठे लोगों ने जनता के मुद्दे हल नहीं किए.

Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव को लेकर महाविकास अघाड़ी के घटक दलों के बीच कुछ सीटों पर अभी भी मतभेद बरकरार हैं. एनसीपी (एसपी) प्रमुख शरद पवार ने साफ किया है कि 288 सीटों में करीब 95 फीसदी सीटों पर आपसी सहमति से फैसला हो गया है. उन्होंने कहा कि लोगों के हित के लिए हम राज्य में सरकार बदलना चाहते हैं.

बारामती में मीडिया से बातचीत में एनसीपी (एसपी) अध्यक्ष शरद पवार ने कहा, ''मैं नियमित रूप से महाराष्ट्र के सभी जिलों की समीक्षा कर रहा हूं. लोकसभा चुनाव के दौरान, महाराष्ट्र के लोगों ने हमें जबरदस्त रिस्पांस दिया. उन्होंने हमें 48 में से 31 सीटें दीं. मैं उनका बहुत आभारी हूं. अब विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है.''

95 फीसदी सीटों पर सर्वसम्मति से फैसला- शरद पवार

उन्होंने आगे कहा, ''एमवीए महाराष्ट्र की सभी सीटों पर चुनाव लड़ रही है. 288 सीटों में से लगभग 95 फीसदी सीटों पर सर्वसम्मति से फैसला हो गया है. बाकी सीटों पर भी चर्चा जारी है. हम महाराष्ट्र में सरकार को बदलना चाहते हैं, महाराष्ट्र के लोगों के बहुत सारे मुद्दे लंबित हैं क्योंकि उन्हें उन लोगों द्वारा हल नहीं किया गया है जो वर्तमान में सत्ता में हैं. मैं महाराष्ट्र के लोगों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि MVA लोगों के हित में सरकार लाएगा.''

महाराष्ट्र में शरद पवार गुट की एनसीपी ने विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को तीसरी लिस्ट में 9 प्रत्याशियों की घोषणा की. इससे पहले शनिवार (26 अक्टूबर) को 22 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की थी, जिसमें पार्टी विधायक संदीप क्षीरसागर को बीड से मैदान में उतारा गया. नासिक जिले के डिंडोरी से सुनीता चारोस्कर को विधानसभा उपाध्यक्ष नरहरि जिरवाल के खिलाफ उम्मीदवार बनाया गया है, जिन्हें अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी ने मैदान में उतारा है. शरद पवार की पार्टी ने अब तक 76 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है.

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव को लेकर नामांकन पत्र दाखिल करने की समयसीमा 29 अक्टूबर को समाप्त हो रही है. राज्य में सभी 288 सीटों पर 20 नवंबर को चुनाव होंगे. वहीं, 23 नवंबर को वोटों की गिनती होगी.

ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र चुनाव के लिए CM एकनाथ शिंदे ने भरा नामांकन, क्या पूरा कर पाएंगे विधायकों को दिया वादा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र SIR: पहला फेज पूरा, 2 करोड़ से अधिक लोग हो सकते हैं बाहर
महाराष्ट्र SIR: पहला फेज पूरा, 2 करोड़ से अधिक लोग हो सकते हैं बाहर
CM फडणवीस और ताकतवर! किसी भी मंत्री के फैसले को पलटने का मिला पावर
CM फडणवीस और ताकतवर! किसी भी मंत्री के फैसले को पलटने का मिला पावर
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'दारू पीकर आता था प्रिंसिपल', दीपके की चेतावनी के बाद सस्पेंड
'दारू पीकर आता था प्रिंसिपल', दीपके की चेतावनी के बाद सस्पेंड

वीडियोज

Toxic के Intimate Scenes पर बोले Yash, Radhika Pandit के Reaction पर किया बड़ा खुलासा
Awarapan 2 में नहीं दिखा Emraan Hashmi का Kiss Scene, Fans ने कहा- Serial Kisser कहां है?
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh, Nirahua और Aamrapali ने Kajal Raghwani को किया जमकर Roast
Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
क्या आम्रपाली दुबे ने अक्षरा सिंह का नहीं दिया था साथ? एक्ट्रेस ने रोते हुए बोलीं- 'मैं शादी के दिन पवन सिंह से लड़ी थी'
क्या आम्रपाली दुबे ने अक्षरा सिंह का नहीं दिया था साथ? एक्ट्रेस रोते हुए बताया सच
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Video: शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
Embed widget