एक्सप्लोरर

बालासाहेब थोराट की बेटी पर आपत्तिजनक टिप्पणी, BJP नेता पर फूटा कांग्रेस कार्यकर्ताओं का गुस्सा, गाड़ियों में लगाई आग

Maharashtra Assembly Election 2024: नेता प्रतिपक्ष बालासाहेब थोराट की बेटी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में काफी गुस्सा है और उन्होंने प्रदर्शन किया है.

Maharashtra Assembly Election 2024: संगमनेर तालुका के धनदारफल में पूर्व बीजेपी सांसद सुजय विखे-पाटिल (Sujay Vikhe Patil) द्वारा एक संकल्प सभा का आयोजन किया गया था. इस बैठक में बीजेपी के एक वक्ता ने बालासाहेब थोराट (Balasaheb  Thorat) की बेटी जयश्री थोराट (Jaishree Thorat) को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया, जिससे संगमनेर तालुक में काफी बवाल होता हुआ दिखाई दिया.
 
इस घटना पर शहर में कांग्रेस पार्टी की ओर से तीखी प्रतिक्रिया हुई, इस बयान से गुस्साए कार्यकर्ताओं ने कुछ जगहों पर कई कारों के शीशे तोड़ दिए और कुछ जगहों पर कारों में आग भी लगा दी गई. बीजेपी नेता सुजय विखे पाटिल की तरफ से युवा मेला का आयोजन किया गया था, उस दौरान मंच पर बीजेपी के नेता वसंत राव देशमुख ने बालासाहेब थोराट की बेटी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की जिसके बाद विवाद बढ़ गया. 

पुलिस स्टेशन में कार्रवाई के लिए बैठी रहीं जयश्री
सुजय के काफिले की गाड़ी में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आग लगा दी. वहीं, जयश्री थोराट खुद पुलिस स्टेशन के बाहर करवाई के लिए बैठी रही जिसके बाद पुलिस ने वसंत देशमुख के खिलाफ केस दर्ज किया है, फिर भी मामला संगमनेर में गरमाया हुआ है. पूर्व मंत्री और महाराष्ट्र के नेता प्रतिपक्ष बालासाहेब थोराट संगमनेर से कांग्रेस उम्मीदवार हैं. उनके खिलाफ बीजेपी से राधाकृष्ण विखे पाटिल के बेटे सुजय पाटिल टिकट चाहते थे लेकिन बीजेपी ने उन्हें टिकट नहीं दिया है. 

पिता के लिए प्रचार कर रही हैं जयश्री थोराट
जयश्री पेशे से डॉक्टर हैं. हालांकि वह राजनीति में भी सक्रिय हैं. उन्हें राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में देखा गया था. वह संगमनेर में भी चुनाव प्रचार करती हुई देखी जा रही हैं जहां से उनके पिता प्रत्याशी हैं. इसके अलावा वह महाविकास अघाड़ी की युवा संवाद मेला में भी सक्रिय रूप से भागीदारी कर रही हैं.

सुप्रिया सुले ने भी जताई नाराजगी
सुप्रिया सुले ने भी इस मामले पर तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट कर लिखा, "संगमनेर तालुका के धनधरफल में बीजेपी नेता वसंत देशमुख ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बालासाहेब थोराट की बेटी जयश्रीताई थोराट को लेकर बेहद गंदा बयान दिया. विधानसभा में अपनी बेटी की उम्र के नेता की इतनी अभद्र भाषा में आलोचना करना महाराष्ट्र की संस्कृति नहीं है. दिलचस्प बात यह है कि इस बैठक में पूर्व सांसद सुजय विखे भी मौजूद थे. उन्होंने भी परोक्ष रूप से इस बयान का समर्थन किया. शिव राय के राज्य में स्त्रियों को टेढ़ी नजर से देखने वालों को कड़ी सजा दी जाती थी. उस राज्य में महिलाओं को लेकर बेहद गंदी भाषा का इस्तेमाल किया जा रहा है. ये बीजेपी के संस्कार हैं. इस बयान पर कड़ी आपत्ति है. भगवान उन्हें सद्बुद्धि दे."

ये भी पढ़ें- महाराष्ट्र चुनाव: इन सीटों पर उम्मीदवार उतारेंगे मनोज जरांगे? 30 इच्छुक कैंडिडेट के नाम जारी

नम्रता अरविंद दुबे 10 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न मुद्दों को कवर कर रही हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर संवाददाता कार्यरत हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, 32 लाख किसानों का कर्ज होगा माफ
महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, 32 लाख किसानों का कर्ज होगा माफ
अजित पवार के बेटे पार्थ की कायनात संग हुई सगाई, कई दिग्गज हुए शामिल
अजित पवार के बेटे पार्थ की कायनात संग हुई सगाई, कई दिग्गज हुए शामिल
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
मुंबई: 1000 करोड़ की ठगी का पर्दाफाश, मास्टरमाइंड गिरफ्तार
मुंबई: 1000 करोड़ की ठगी का पर्दाफाश, मास्टरमाइंड गिरफ्तार

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान पर क्या होगा अगला कदम? ट्रंप-नेतन्याहू की सीक्रेट मीटिंग में बना प्लान, जानें
ईरान पर क्या होगा अगला कदम? ट्रंप-नेतन्याहू की सीक्रेट मीटिंग में बना प्लान, जानें
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
22 राज्यों में तूफानी बारिश, यूपी-बिहार, दिल्ली समेत देश के लिए अलर्ट
22 राज्यों में तूफानी बारिश, यूपी-बिहार, दिल्ली समेत देश के लिए अलर्ट
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल, 'रावण' बन छाए यश
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल
Xप्लेन: साइबर क्राइम हब 'मिनी जामताड़ा' कैसे बना मथुरा, सबसे ज्यादा ठगी कहां?
साइबर क्राइम हब 'मिनी जामताड़ा' कैसे बना मथुरा, सबसे ज्यादा ठगी कहां?
'जयशंकर हमसे बात नहीं कर रहे', यूक्रेन ने भारत की एडवाइजरी पर ही उठाए सवाल
'जयशंकर हमसे बात नहीं कर रहे', यूक्रेन ने भारत की एडवाइजरी पर ही उठाए सवाल
फसल नुकसान पर कैसे मिलेगा बीमा क्लेम? जानें तरीका
फसल नुकसान पर कैसे मिलेगा बीमा क्लेम? जानें तरीका
Embed widget