एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र की DGP रश्मि शुक्ला का तबादला, कांग्रेस की शिकायत पर ECI ने लिया एक्शन

Maharashtra DGP Transfer: महाराष्ट्र डीजीपी रश्मि शुक्ला को विपक्षी दलों की शिकायतों पर चुनाव आयोग ने स्थानांतरित कर दिया है. अगले डीजीपी की नियुक्ति के लिए मुख्य सचिव को 5 नवंबर तक का समय मिला है.

Maharashtra DGP Transferred: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बीच राज्य की डीजीपी रश्मि शुक्ला का ट्रांसफर कर दिया गया है. चुनाव आयोग ने यह फैसला कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों की शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए लियाय भारत के चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र की डीजीपी रश्मि शुक्ला को तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित करने का आदेश दिया और उनकी जगह कैडर में अगले सबसे वरिष्ठ IPS अधिकारी को उनका कार्यभार सौंपने का निर्देश दिया.

फिलहाल, मुंबई कमिश्नर विवेक फंसालकर को महाराष्ट्र DGP का एडिशनल चार्ज दिया गया है. अगले डीजीपी के चयन के लिए मुख्य सचिव जुट गए हैं.  दरअसल, मुख्य सचिव को महाराष्ट्र के डीजीपी के पद पर नियुक्ति के लिए 05 नवंबर 2024 (दोपहर 1.00 बजे) तक का समय दिया गया है. सूत्रों की मानें तो इस समय के अंदर तीन IPS अधिकारियों का पैनल मुख्य सचिव को भेजना होगा. 

महाराष्ट्र कैडर के तीन सीनियर मोस्ट अधिकारी हैं- 
1. संजय वर्मा, डीजी विधि एवं तकनीकी
2. रितेश कुमार, डीजी होम गार्ड 
3. संजीव कुमार सिंघल, डीजी एसीबी

अधिकारियों को गैर-पक्षपाती होने की दी गई थी चेतावनी

वहीं, मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने पहले समीक्षा बैठकों और राज्य में विधानसभा चुनावों की घोषणा के दौरान अधिकारियों को न केवल निष्पक्ष रहने की चेतावनी दी थी, बल्कि अपने कर्तव्यों का पालन करते समय उनके आचरण में गैर-पक्षपाती होने की भी चेतावनी भी दी थी.

गौरतलब है कि केंद्रीय चुनाव आयोग को IPS अधिकारी रश्मि शुक्ला के खिलाफ शिकायतें मिली थीं. विधानसभा चुनाव के मद्देनजर महाराष्ट्र में आचार संहिता लागू है. इस बीच कांग्रेस ने आयोग से रश्मि शुक्ला को हटाने की मांग की थी. महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव शेड्यूल का ऐलान हुआ, तब मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कांग्रेस की इस मांग को खारिज कर दिया था. हालांकि, अब चुनाव आयोग ने इस शिकायत पर एक्शन लिया है. कांग्रेस ने आशंका व्यक्त की थी कि रश्मि शुक्ला के नेतृत्व में महाराष्ट्र में निपष्क्ष चुनाव नहीं हो पा रहे.

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव कब?
महाराष्ट्र में 20 नवंबर को सभी 288 सीटों पर एक ही चरण में वोटिंग होनी है. इसके बाद 23 नवंबर को मतगणना के बाद चुनावी नतीजों का ऐलान होगा.

यह भी पढ़ें: राज ठाकरे के बेटे के लिए शिवसेना के सदा सरवणकर को महायुती का बड़ा ऑफर, 'नामांकन वापस लेते हैं तो...'

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब धाराशिव में मिली जहरीली कोल्ड ड्रिंक! पीते ही दो नर्सें बीमार, पालकी यात्रा में बांटी जानी थी
अब धाराशिव में मिली जहरीली कोल्ड ड्रिंक! पीते ही दो नर्सें बीमार, पालकी यात्रा में बांटी जानी थी
'आमिर खान ने 3 शादी कीं, तो तुम चार कर लो...', वारिस पठान का मंत्री नितेश राणे पर तंज!
'आमिर खान ने 3 शादी कीं, तो तुम चार कर लो...', वारिस पठान का मंत्री नितेश राणे पर तंज!
'आमिर खान लव जिहाद के ब्रांड एंबेसडर', तीसरी शादी से नाराज BJP मंत्री नितेश राणे का बड़ा बयान
'आमिर खान लव जिहाद के ब्रांड एंबेसडर', तीसरी शादी से नाराज BJP मंत्री नितेश राणे का बड़ा बयान
मुंबई में 7 साल की मासूम से दरिंदगी, बिल्डिंग के सिक्योरिटी गार्ड ने वॉशरूम में किया रेप
मुंबई में 7 साल की मासूम से दरिंदगी, बिल्डिंग के सिक्योरिटी गार्ड ने वॉशरूम में किया रेप

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
'आमिर खान ने 3 शादी कीं, तो तुम चार कर लो...', वारिस पठान का मंत्री नितेश राणे पर तंज!
'आमिर खान ने 3 शादी कीं, तो तुम चार कर लो...', वारिस पठान का मंत्री नितेश राणे पर तंज!
Aaj Ka Mausam: यूपी के 65 जिलों में बारिश, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी
यूपी के 65 जिलों में बारिश, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी
Welcome To The Jungle BO Day 17: 'धमाल 4' के आगे 'वेलकम टू द जंगल' ने तीसरे संडे दिखाई तेजी, जानें- कितना कमा डाला प्रॉफिट
'धमाल 4' के आगे 'वेलकम टू द जंगल' ने तीसरे संडे दिखाई तेजी, जानें- कितना कमा डाला प्रॉफिट
IND W ENG W: भारतीय बेटियां इतिहास रचने से सिर्फ 4 विकेट दूर, लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड के छूटे पसीने, जानिए लेटेस्ट अपडेट
भारतीय बेटियां इतिहास रचने से सिर्फ 4 विकेट दूर, लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड के छूटे पसीने, जानिए लेटेस्ट अपडेट
Delhi Weather: उमस के बीच तेज हवाएं देंगी राहत, AQI हुआ खराब, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
दिल्ली-एनसीआर में उमस के बीच तेज हवाएं देंगी राहत, AQI हुआ खराब, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
Video: लड़की ने रात 2 बजे बेंगलुरु की सड़क पर टहलते हुए बनाया वीडियो, जमकर की आईटी हब की तारीफ
लड़की ने रात 2 बजे बेंगलुरु की सड़क पर टहलते हुए बनाया वीडियो, जमकर की आईटी हब की तारीफ
Embed widget