एक्सप्लोरर

आखिर महाराष्ट्र सरकार को 6 महीने के अंदर वापस क्यों लेने पड़े अपने ही 7 फैसले? जानें वजह

Maharashtra News: महाराष्ट्र की महायुति सरकार ने अपने कई फैसले वापस लिए हैं, जिनमें शिक्षा संबंधी निर्णय प्रमुख हैं. इनमें आरक्षण, हिंदी भाषा और परीक्षा टिकट पर जाति जैसे बड़े फैसले शामिल हैं.

महाराष्ट्र की महायुति सरकार में कई ऐसे फैसले लिए गए हैं, जिन्हें कुछ ही समय में वापस लेना पड़ा. 6 महीने के अंदर एक या दो नहीं, बल्कि 7 ऐसे फैसले देवेंद्र फडणवीस सरकार की ओर से लिए गए, जिन्हें या तो विरोध के चलते या फिर असफल रिपोर्ट की वजह से वापस लिया गया. ऐसे में महायुति सरकार राजनीतिक एक्सपर्ट्स और विपक्ष के निशाने पर आ गई है. ये दावे किए जा रहे हैं कि फडणवीस सरकार बिना सोचे-समझे और बिना एक्सपर्ट की सलाह के खुद से ही फैसले लेती है.

आय और जाति के आधार पर आरक्षण, तीसरी भाषा के रूप में हिंदी, एग्जाम हॉल टिकट पर जाति लिखी होना और स्कूल के मिड-डे मील में मिठाई शामिल करना... ये सब ऐसे फैसले हैं जिन्हें सरकार ने घोषणा के कुछ दिन बाद ही वापस ले लिया. एक फैसला यह भी लिया गया था कि बच्चों के स्कूल बैग का वजन कम करने के लिए टेक्स्टबुक में ही खाली पन्ने जोड़ दिए जाएं. 

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, इनमें से 6 फैसलों को बच्चों के माता-पिता के तीखे विरोध के बाद वापस लिए गए. सेंट्रलाइज्ड यूनिफॉर्म पॉलिसी की खराब क्वॉलिटी औऱ देरी से यूनिफॉर्म दिए जाने की खूब आलोचना हुई. दूसरा मामला था अल्पसंख्यक ट्रस्ट द्वारा संचालित जूनियर कॉलेजों का, जिसमें सरकार ने आदेश दिया था कि यहां सोशल रिजर्वेशन लागू किया जाए. बॉम्बे हाई कोर्ट ने हस्तक्षेप कर कॉलेजों को अंतरिम राहत दी थी.

सरकार के ये सात फैसले हुए रोल-बैक
1. प्राइवेट मेडिकल कॉलेज में 10 फीसदी EWS आरक्षण: सरकार ने यह फैसला 23 जुलाई को लिया था, जिसे एक हफ्ते बाद ही यानी 30 जुलाई को वापस ले लिया गया. 
2. तीसरी भाषा के तौर पर हिंदी: 16 अप्रैल को लिया गया यह निर्णय सरकार ने 29 जून को वापस ले लिया
3. अल्पसंख्यक ट्रस्ट द्वारा संचालित कॉलेजों में FYJC प्रवेश के लिए आरक्षण: जून के पहले हफ्ते में लिया गया यह फैसला 23 जून को वापस ले लिया गया. 
4. हाई स्कूल के एग्जाम हॉल टिकट पर जाति लिखी होना: सरकार ने साल 2024 के जून में यह ऐलान किया था, जिसे 28 जनवरी 2025 को वापस ले लिया गया. 
5. सरकारी स्कूलों के मिड-डे मील में मिठाई: मई 2023 में लिया गया यह फैसला 2 अप्रैल 2025 को वापस ले लिया गया. 
6. एक राज्य-एक यूनिफॉर्म: मई 2023 में ऐलान और 2 अप्रैल 2025 को फैसले की वापसी
7. टेक्स्टबुक में खाली पन्ने: 8 मार्च 2023 को लिया गया फैसला, 28 जनवरी 2025 को लिया गया वापस

सात में से 6 फैसले शिक्षा विभाग के
वापस लिए गए सात फैसलों मे से 6 शिक्षा विभाग के हैं, जिसकी जिम्मेदारी एकनाथ शिंदे के मंत्री दादा भुसे संभाल रहे हैं. दिसंबर 2024 में ही उन्होंने शिक्षा मंत्री पद की शपथ ली थी. उनका एक और फैसला था, प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों में 10 फीसदी EWS आरक्षण का, जिसे वापस लिया गया.

फडणवीस सरकार को फैसले वापस क्यों लेने पड़े?
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, पूर्व शिक्षा मंत्री दीपक केसरकर ने दावा किया कि जमीनी स्तर पर कार्यान्वयन में कुछ चुनौतियां आने की वजह से ये रोलबैक हुए हैं. वहीं, दादा भुसे ने फीडबैक के बाद किए गए कुछ 'एडजस्टमेंट' की ओर इशारा करते हुए उसे जिम्मेदार बताया. 

महाराष्ट्र में नगर निगम चुनाव का असर?
विपक्षी दलों ने आरोप लगाया है कि सरकार के ये खराब फैसले महाराष्ट्र में निकाय चुनाव में लाभ उठाने के लिए लिए गए थे. खासकर वो फैसले जो आरक्षण से जुड़े थे और जिन्हें एक महीने के अंदर ही रद्द करना पड़ा था. हालांकि, सत्ता पक्ष ने ऐसे आरोपों को निराधार बताया है.

निमिषा श्रीवास्तव ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में मास्टर्स की डिग्री ली है. इनको पत्राकारिता के क्षेत्र  में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. इस दौरान निमिषा ने राजनीति, क्राइम, पॉलिटिकल एनालिसिस और इलेक्शन रीसर्च पर काम किया है. अभी निमिषा एबीपी लाइव में स्टेट्स सेक्शन में बतौर शिफ्ट हेड अपनी सेवाएं दे रही हैं. निमिषा इतिहास और साहित्य की किताबों में रुचि रखती हैं और खबरों से हटकर भी लिखना पसंद करती हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Maharashtra News: 'मिसिंग लिंक' को लेकर अफवाहों पर CM देवेंद्र फडणवीस सख्त, '...मैं छोड़ूंगा नहीं'
'मिसिंग लिंक' को लेकर अफवाहों पर CM देवेंद्र फडणवीस सख्त, '...मैं छोड़ूंगा नहीं'
Mumbai Rain: भारी बारिश से मुंबई अस्त-व्यस्त, मेयर की अपील, 'समुद्र तटों से दूर रहें, नाले में कचरा न फेंके'
भारी बारिश से मुंबई अस्त-व्यस्त, मेयर की अपील, 'समुद्र तटों से दूर रहें, नाले में कचरा न फेंके'
मारपीट मामले में शिवसेना के पार्षद रमेश म्हात्रे गिरफ्तार, श्रीकांत शिंदे बोले, 'कानून हाथ में लेने...'
मारपीट मामले में शिवसेना के पार्षद रमेश म्हात्रे गिरफ्तार, श्रीकांत शिंदे बोले, 'कानून हाथ में लेने...'
Pune Building Collapsed: पुणे के पिंपरी चिंचवड़ में गिरी बिल्डिंग, 14-15 लोग दबे, रेस्क्यू जारी
पुणे के पिंपरी चिंचवड़ में गिरी बिल्डिंग, 14-15 लोग दबे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
5 बार पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बदला कप्तान, आखिर क्या है कंफ्यूजन
5 बार पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बदला कप्तान, आखिर क्या है कंफ्यूजन
BJP विधायक से भिड़ गए बीजेपी के ही नेता, इथेनॉल फैक्ट्री लगाने का विरोध, बताया जनता के लिए अभिशाप
BJP विधायक से भिड़ गए बीजेपी के ही नेता, करोड़ों की लागत वाली इथेनॉल फैक्ट्री लगाने का विरोध
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
Embed widget