एक्सप्लोरर

Sanjay Raut की गिरफ्तारी पर सीएम शिंदे ने कसा तंज, कहा- रोज सुबह बजने वाला लाउडस्पीकर अब बंद हो गया

Maharashtra News: सीएम एकनाथ शिंदे ने संजय राउत की गिरफ्तारी पर करारा तंज कसा है. उन्होंने अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा कि रोज सुबह बजने वाला लाउडस्पीकर अब बंद हो गया.

CM Eknath Shinde on Sanjay Raut: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shidne) ने सोमवार को शिवसेना सांसद संजय राउत (Sanjay Raut) पर कटाक्ष किया, जब उन्हें प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पात्रा चॉल भूमि घोटाले से जुड़े धन शोधन मामले में गिरफ्तार किया. शिंदे ने किसी का नाम लिए बिना कहा, "रोजाना सुबह आठ बजे बजने वाला लाउडस्पीकर अब बंद है." राउत के संदर्भ में, शिंदे ने अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा, "आवाज आ रही है क्या? उस लाउडस्पीकर को ठीक करो. कोई आवाज नहीं होगी, क्योंकि जो लाउडस्पीकर रोज सुबह 8 बजे बजता था वह अब बंद हो गया है."

4 अगस्त तक हिरासत में भेजे गए संजय राउत

केंद्रीय जांच एजेंसी ने राउत को मुंबई 'चॉल' के पुनर्विकास में कथित अनियमितताओं से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया और उनके आवास से 11.5 लाख रुपये नकद भी जब्त किए. राउत को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत छह घंटे से अधिक की पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया क्योंकि एजेंसी के अनुसार वह जांच में सहयोग नहीं कर रहे थे. धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) अदालत के न्यायाधीश एमजी देशपांडे ने मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में शिवसेना नेता को चार अगस्त तक ईडी की हिरासत में भेज दिया.

Maharashtra Politics: जेपी नड्डा के एक बयान पर भड़की महाराष्ट्र कांग्रेस, परिवार संचालित दलों पर टिप्पणी को लेकर घेरा

गिरफ्तारी पर उद्धव ठाकरे ने कही ये बात

राउत के खिलाफ ईडी की कार्रवाई के विरोध में शिवसेना नेताओं और कार्यकर्ताओं ने महाराष्ट्र के कई इलाकों में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया. शिवसेना नेता सुधाकर बडगुजा ने कहा, "ईडी का इस्तेमाल कर राउत के खिलाफ एक साजिश रची गई है और इसके पीछे बीजेपी है. चाहे कितनी भी आपदाएं क्यों न आएं शिवसेना पीछे नहीं हटेगी और पार्टी राउत का समर्थन करेगी." शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने संजय राउत की गिरफ्तारी को लेकर भाजपा पर निशाना साधा और कहा कि उन्हें उन पर गर्व है क्योंकि वह किसी दबाव के आगे नहीं झुके. ठाकरे ने कहा, "मुझे संजय राउत पर गर्व है. उन्होंने क्या अपराध किया है? वह एक पत्रकार हैं, एक शिव सैनिक हैं, निडर है और वह बोलते हैं, जो उन्हें मंजूर नहीं है."

Maharashtra के राज्यपाल कोश्यारी ने ‘गुजराती-राजस्थानी’ टिप्पणी के लिए मांगी माफी, कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आई लव मोहम्मद से नहीं चलेगी मुंबई बल्कि...', बोले मंत्री नितेश राणे
'आई लव मोहम्मद से नहीं चलेगी मुंबई बल्कि...', बोले मंत्री नितेश राणे
'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
छत्रपति संभाजीनगर में 3 मौतों की वजह पर सस्पेंस, जांच का दायरा बढ़ा
छत्रपति संभाजीनगर में 3 मौतों की वजह पर सस्पेंस, जांच का दायरा बढ़ा
विधायक रोहित पवार के PA की नाबालिग बेटी की संदिग्ध मौत, घर के पास मिला शव
विधायक रोहित पवार के PA की नाबालिग बेटी की संदिग्ध मौत, घर के पास मिला शव

वीडियोज

Gen-Z की आधी आबादी पर सबकी नजर! 2029 का बड़ा समीकरण
Gen-Z को लुभाने की सियासत? युवाओं के मुद्दों पर विश्लेषकों का विश्लेषण
Picnic बनी मुसीबत! नदी के बीच फंसे युवक-युवतियां
सत्ता की डगर...Gen-Z वोटर 'नया किंगमेकर'
कंगना के हमले के बाद बाबा रामदेव का पलटवार

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म, 'पेद्दी'-'द राजा साब' का तोड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म
शुभमन गिल ने रचा इतिहास, तोड़ दिया विराट कोहली के सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड
शुभमन गिल ने रचा इतिहास, तोड़ दिया विराट कोहली के सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
शाहरुख खान के मन्नत में काम करता हेल्पर, वायरल किया बेडरूम का वीडियो
शाहरुख खान के मन्नत में काम करता हेल्पर, वायरल किया बेडरूम का वीडियो
क्या होती हैं लाल रोशनी वाली टॉर्च? जानें किन जगहों पर होता है इनका यूज
क्या होती हैं लाल रोशनी वाली टॉर्च? जानें किन जगहों पर होता है इनका यूज
Embed widget