एक्सप्लोरर

Maharashtra:सीएम शिंदे ने शेतकारी संवाद यात्रा को दिखाई हरी झंडी, घर-घर जाकर सुनी जाएगी किसानों की समस्या

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने बताया कि इस यात्रा के जरिए प्रगतिशील किसानों से बातचीत की जाएगी और उन्हें नए प्रकार की कृषि के बारे में बताया जाएगा.

Maharashtra News: महाराष्ट्र (Maharashtra) के सीएम एकनाथ शिंदे  (Eknath Shinde) ने गुरुवार को अपनी पार्टी शिवसेना (Shivsena) की किसान शाखा 'शेतकारी सेना' द्वारा शुरू की गई राज्यव्यापी 'शेतकारी संवाद यात्रा' को हरी झंडी दिखाई. इस पहल का उद्देश्य प्रदेश के किसानों की समस्याओं को जानना और फिर उन्हें राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देना है. 

यात्रा में शेतकारी सेना के पदाधिकारी हिस्सा ले रहे हैं. सीएम शिंदे ने तेम्भी नाका पर यात्रा को हरी झंडी दिखाई, जहां से उनके मेंटर और दिवंगत शिवसेना नेता आनंद दिघे पार्टी संचालित करते थे. इस यात्रा के दौरान शेतकारी सेना के पदाधिकारी किसानों के घर-घर जाएंगे और उनकी समस्याओं को सुनेंगे. अगर संभव हुआ तो वे वहीं पर उनकी समस्याओं का समाधान करने की कोशिश भी करेंगे. 

सीएम शिंदे ने यात्रा को लेकर दी यह जानकारी
वहीं, इस अवसर पर सीएम शिंदे ने कहा, ''आज शुरू हुई यह यात्रा प्रदेश के अलग-अलग जिलों में जाएगी. किसानों से सीधा संवाद करेगी. किसानों के लिए चल रही योजनाओं की जानकारी दी जाएगी. उन योजनाओं का सीधा लाभ दिलाकर और  प्रगतिशील किसानों से बातचीत कर नवीन कृषि के प्रति जागरूक किया जाएगा.''

किसानों से ऑनलाइन जुड़ेंगे सीएम शिंदे
सीएम शिंदे के कार्यालय द्वारा इस कार्यक्रम को लेकर बयान जारी किया गया है. कार्यालय की ओर से कहा गया है कि अगर जरूरी हुआ तो  एक बयान में कहा गया है  सीएम  किसानों से ऑनलाइन जुड़ेंगे और बातचीत करेंगे. किसानों को उनके पैदावार में सुधार के लिए नवीन और आधुनिक खेती के तरीकों के बारे में भी जानकारी दी जाएगी. बयान में यह बताया गया है कि यह यात्रा किसानों और सरकार के बीच संवाद स्थापित करने में मदद करेगी.  राज्य के कुछ क्षेत्रों में पर्याप्त बारिश नहीं हुई है जिस वजह से किसानों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. बयान में कहा गया है कि सरकार सकारात्मक रूप से इस पहल के जरिए समस्याओं का समाधान करने का प्रयास कर रही है.

ये भी पढ़ें-  Maharashtra: शरद पवार के पोते रोहित पवार को MPCB का नोटिस, NCP विधायक ने कहा- 'CM शिंदे ने जो बर्थडे गिफ्ट...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नागपुर में बनेगा कन्वेंशन सेंटर, 2029 तक पूरा करने का लक्ष्य
नागपुर में बनेगा कन्वेंशन सेंटर, 2029 तक पूरा करने का लक्ष्य
संसद में संजय राउत बोले- 'लापता गृहमंत्री' फिल्म बनाने वाला हूं
संसद में संजय राउत बोले- 'लापता गृहमंत्री' फिल्म बनाने वाला हूं
मुंबई: D-कंपनी की तर्ज पर चल रही थी Z-कंपनी, 12 लोग गिरफ्तार
मुंबई: D-कंपनी की तर्ज पर चल रही थी Z-कंपनी, 12 लोग गिरफ्तार
अभिजीत दीपके पर AIMIM नेता बोले, 'उसके मां-बाप की...'
अभिजीत दीपके पर AIMIM नेता बोले, 'उसके मां-बाप की...'

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
संसद में संजय राउत बोले- 'लापता गृहमंत्री' फिल्म बनाने वाला हूं
संसद में संजय राउत बोले- 'लापता गृहमंत्री' फिल्म बनाने वाला हूं
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
'राजेन्द्र प्रसाद ने की बड़ी गलती', वंदे मारतम् बिल पास होने पर भड़के ओवैसी
'राजेन्द्र प्रसाद ने की बड़ी गलती', वंदे मारतम् बिल पास होने पर भड़के ओवैसी
Embed widget