एक्सप्लोरर

'महान दूरदर्शी नेता को जन्मदिन की बधाई', CM देवेंद्र फडणवीस ने कुछ यूं किया PM मोदी को बर्थडे विश

PM Modi Birthday: महाराष्ट्र के नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके 75वें जन्मदिन पर बधाई दी. मुख्यमंत्री फडणवीस ने उन्हें दूरदर्शी और वैश्विक नेता बताया.

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार (17 सितंबर) को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उनके 75वें जन्मदिन पर बधाई दी और उन्हें एक दूरदर्शी तथा वैश्विक नेता बताया. फडणवीस ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने विश्व मंच पर भारत की पहचान को पुनः परिभाषित और पुनर्जीवित किया है.

उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘महान दूरदर्शी, हमारे नेता और प्रेरणास्रोत प्रधानमंत्री मोदी को महाराष्ट्र की जनता की ओर से जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं.’’

उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा, ‘‘नये भारत के संकल्प के साथ माननीय मोदी जी ने मजबूत कदम उठाए हैं. जिस भारत को वैश्विक मंच पर ‘विकासशील देश’ कहकर दोयम दर्जे की नजर से देखा जाता था, आज उस भारत की महानता दुनिया में गूंज रही है.’’

'कहीं पीछे नहीं रहेगा महाराष्ट्र'

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ‘‘75 वर्षीय एक युवा’’ की तरह उसी उत्साह, जोश और जुनून के साथ काम कर रहे हैं. शिंदे ने कहा, ‘‘हम सभी मोदी जी की विकास यात्रा में सहयात्री हैं. वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के इस महायज्ञ में हमारा भी योगदान हो, इस उद्देश्य से हम उनके साथ कदम से कदम मिलाकर चल रहे हैं. महाराष्ट्र कहीं पीछे नहीं रहेगा.’’

उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा कि प्रधानमंत्री हमेशा समाज के सभी वर्गों की प्रगति के लिए काम करते हैं और राष्ट्र के विकास को नयी दिशा देते हैं. उन्होंने कहा, ‘‘मुझे विश्वास है कि आपके नेतृत्व में भारत और अधिक सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर बनेगा. आपके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं.’’ राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) प्रमुख शरद पवार ने प्रधानमंत्री मोदी के बेहतर स्वास्थ्य, खुशहाली और लंबी आयु की कामना की.

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘मैं आपके कुशल मार्गदर्शन में हमारे राष्ट्र की निरंतर प्रगति की कामना करता हूं और आने वाले वर्षों में इसके बेहतर कल्याण और विकास की कामना करता हूं.’’

'बेहतर कल्याण और विकास की करता हूं कामना'

सत्तारूढ़ राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के वरिष्ठ नेता प्रफुल्ल पटेल ने कहा, ‘‘आपका दूरदर्शी नेतृत्व और अटूट प्रतिबद्धता भारत की विकास और गौरव की यात्रा को आकार देती रहेगी. आपके बेहतर स्वास्थ्य और अनेक वर्षों तक आपके द्वारा राष्ट्र की सेवा करने की कामना करता हूं.’’

बीजेपी नेता राज पुरोहित ने प्रधानमंत्री मोदी को भारतीयों के लिए ‘‘पितातुल्य’’ बताया और कहा कि राष्ट्र के प्रति उनका समर्पण महात्मा गांधी के आदर्शों से मेल खाता है.

उन्होंनेपीटीआई-भाषासे कहा, ‘‘महात्मा गांधी को राष्ट्रपिता कहा जाता था और आज नरेन्द्र मोदी को एक ऐसे पिता के रूप में देखा जाता है जो देश के लिए अथक परिश्रम करते हैं. गरीबों, युवाओं और महिलाओं के लिए प्रधानमंत्री मोदी का काम दर्शाता है कि उनकी सेवा एक पिता की तरह देखभाल और मार्गदर्शन करने के समान है.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Maharashtra: धर्म छिपाकर नजदीकियां बढ़ाईं, फिर नाबालिग लड़की के साथ किया रेप, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज
Maharashtra: धर्म छिपाकर नजदीकियां बढ़ाईं, फिर नाबालिग लड़की के साथ किया रेप, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज
Maharashtra: नाशिक में जन्मदिन के दिन लापता हुआ 10वीं का छात्र, दो दिन बाद पेड़ से लटका मिला शव
Maharashtra: नाशिक में जन्मदिन के दिन लापता हुआ 10वीं का छात्र, दो दिन बाद पेड़ से लटका मिला शव
LPG Crisis News Live: LPG संकट पर दिल्ली में बदली वितरण नीति, ब्यावर, बीकानेर में 148 सिलेंडर जब्त
Live: LPG संकट पर दिल्ली में बदली वितरण नीति, ब्यावर, बीकानेर में 148 सिलेंडर जब्त
मुंबई: यात्रियों से वसूला 1 करोड़ से ज्यादा जुर्माना, ऐसा करने वाले पहले TTE बने मोहम्मद शम्स
मुंबई: यात्रियों से वसूला 1 करोड़ से ज्यादा जुर्माना, ऐसा करने वाले पहले TTE बने मोहम्मद शम्स

वीडियोज

Sansani:अलविदा माफ करना हरीश! |Ghaziabad | Crime News
Maharashtra News: नवी मुंबई में मौत का तांडव! युवक ने फुटपाथ पर चढ़ाई Scorpio...! | Road Saftey
Iran Israel War: कौन हैं Mojtaba Khamenei? 25 कहानियों मेंसमझिए ईरान की सत्ता का पूरा गणित! | Trump
Iran Israel War: ईरान के ताबड़तोड़ हमले जारी...कैसे रोकेगा इजरायल? | Trump | Breaking
Sandeep Chaudhary: 21 दिन..निष्पक्ष चुनाव कैसे संभव? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Election 2026

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नहीं रुकेगी जंग- गैस और तेल के संकट के बीच बोले इजरायली राजदूत, होर्मुज स्ट्रेट को लेकर भी कह दी बड़ी बात
नहीं रुकेगी जंग- गैस और तेल के संकट के बीच बोले इजरायली राजदूत, होर्मुज स्ट्रेट को लेकर भी कह दी बड़ी बात
कांशीराम के लिए भारत रत्न की मांग बढ़ा सकती है कांग्रेस की मुश्किल! BJP ने याद दिलाया 'इतिहास'
कांशीराम के लिए भारत रत्न की मांग बढ़ा सकती है कांग्रेस की मुश्किल! BJP ने याद दिलाया 'इतिहास'
'हॉर्मुज स्ट्रेट में...', ट्रंप का साथ देने पर जापान की प्रधानमंत्री की No, जहाजों को एस्कॉर्ट करने पर खोले पत्ते
'हॉर्मुज स्ट्रेट में...', ट्रंप का साथ देने पर जापान की प्रधानमंत्री की No, जहाजों को एस्कॉर्ट करने पर खोले पत्ते
जसप्रीत बुमराह का ‘हैप्पी एनिवर्सरी’ पोस्ट हुआ वायरल, पत्नी संजना के जवाब ने लूटी महफिल
जसप्रीत बुमराह का ‘हैप्पी एनिवर्सरी’ पोस्ट हुआ वायरल, पत्नी संजना के जवाब ने लूटी महफिल
Oscar 2026 में प्रियंका चोपड़ा का दिखा रॉयल अंदाज, देसी गर्ल का 'ओल्ड हॉलीवुड' स्टाइल लुक हुआ वायरल
Oscar 2026 में प्रियंका चोपड़ा का दिखा रॉयल अंदाज, देसी गर्ल का 'ओल्ड हॉलीवुड' स्टाइल लुक वायरल
युद्ध, कूटनीति और जनमत का दबाव.... ईरान युद्ध ले रहा ट्रंप की अग्नि परीक्षा, जल्द लेना पड़ सकता है बड़ा फैसला
युद्ध, कूटनीति और जनमत का दबाव.... ईरान युद्ध ले रहा ट्रंप की अग्नि परीक्षा, जल्द लेना पड़ सकता है बड़ा फैसला
इस ऐप पर मिलेगी चुनाव की सारी अपडेट, जानें कैसे कर सकते हैं डाउनलोड?
इस ऐप पर मिलेगी चुनाव की सारी अपडेट, जानें कैसे कर सकते हैं डाउनलोड?
Heart Failure Symptoms: सावधान! अगर बार-बार सूज जाते हैं आपके पैर, तो यह महज थकान नहीं, हो सकता है हार्ट फेल्योर का बड़ा संकेत
सावधान! अगर बार-बार सूज जाते हैं आपके पैर, तो यह महज थकान नहीं, हो सकता है हार्ट फेल्योर का बड़ा संकेत
Embed widget