एक्सप्लोरर

Maharashtra: सीएम देवेंद्र फडणवीस ने किया 'निर्भया' साइबर लैब का उद्घाटन, जानें- कैसे करेगा काम?

Maharashtra News: साइबर अपराध से आम जनता की सुरक्षा को लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई पुलिस के लिए हाई-टेक 'निर्भया' साइबर लैब का उद्घाटन किया.

Maharashtra Latest News: मुंबई में बढ़ते साइबर अपराधों पर नियंत्रण पाने और आम जनता को डिजिटल सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से महाराष्ट्र सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने हाल ही में मुंबई पुलिस को तीन अत्याधुनिक 'निर्भया' साइबर लैब की सौगात दी है. इन लैब्स का उद्घाटन डी.बी. मार्ग पुलिस स्टेशन परिसर, वर्ली और गोवंडी स्थित प्रादेशिक साइबर सेल परिसर में किया गया. इन लैब्स को आधुनिक तकनीकों से लैस किया गया है ताकि साइबर अपराधों की जांच तेज और सटीक हो सके.

'निर्भया' लैब्स में कॉल डाटा रिकॉर्ड, इंटरनेट प्रोटोकॉल डिटेल रिकॉर्ड  (आईडीपीआर) लोकेशन ट्रैकिंग, इंटरनेट गतिविधियों की निगरानी जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं. इनका इस्तेमाल कर किसी भी संदिग्ध नंबर या डिजिटल गतिविधि की तुरंत जांच की जा सकती है. कुछ ही मिनटों में अपराधी की लोकेशन, उसकी कॉल हिस्ट्री और इंटरनेट गतिविधियों की पूरी जानकारी हासिल की जा सकती है, जिससे उसे पकड़ना आसान हो जाएगा.

यह लैब्स सिर्फ वर्तमान मामलों की नहीं, बल्कि पुराने और जटिल साइबर अपराधों की गुत्थी सुलझाने में भी अहम भूमिका निभाएंगी. यदि किसी अपराध में प्रयुक्त वाहन का नंबर धुंधला हो, तो उसकी तस्वीर को लैब के सिस्टम में डालते ही पूरी जानकारी प्राप्त की जा सकेगी. इससे कई ऐसे केस सुलझ सकेंगे, जिनमें अब तक कोई ठोस सुराग नहीं मिल पा रहा था.

सीएम देवेंद्र फडणवीस ने क्या कहा?

सीएम देवेंद्र फडणवीस ने यह भी घोषणा की कि मुंबई पुलिस जल्द ही एक सोशल मीडिया मॉनिटरिंग लैब और एक डेटा एनालिटिक्स लैब भी शुरू करने जा रही है. सोशल मीडिया लैब सोशल प्लेटफॉर्म्स पर चल रही गतिविधियों की निगरानी करेगी, जबकि डेटा लैब विभिन्न अपराधों के डेटा का विश्लेषण कर अपराध के रुझानों को समझने और पुलिस की रणनीति को मजबूत करने में मदद करेगी.

साइबर अपराध की बात करे तो मुंबई में एक साल में 1300 करोड़ की ठगी होती है. साइबर ठग 2024 में मुंबईकरों से 1,300 करोड रुपये ठग चुके हैं. इसके लिए अलग-अलग तरीके अपनाए गए. साइबर ठगों के निशाने पर सबसे ज्यादा बुजुर्ग नागरिक रहे हैं. 

मुंबईकरों से की गई 1300 करोड़ रुपये की ठगी

दुबई और कंबोडिया में बैठे साइबर ठग अत्याधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करते हैं. 2024 में ठगों ने मुंबईकरों के 1,200 करोड रुपये ठगे थे, इसमें में सिर्फ 150 करोड़ रुपये ही रिकवर कर पाई पुलिस 2023 में 262 करोड़ रुपये की ठगी में 1.58 करोड रुपये ही रिकवर कर पाई. 2022 में 32.35 करोड़ रुपये की ठगी दर्ज की गई थी. तीन वर्षों में कुल मिलाकर 1500 करोड़ से अधिक की साइबर ठगी हो चुकी है.

ये भी पढ़ें- एकनाथ शिंदे पर 'गद्दार' वाली टिप्पणी मामले में कुणाल कामरा ने उठाया बड़ा कदम, बॉम्बे हाईकोर्ट से लगाई ये गुहार

नम्रता अरविंद दुबे 10 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न मुद्दों को कवर कर रही हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर संवाददाता कार्यरत हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई में 7 साल की मासूम से दरिंदगी, बिल्डिंग के सिक्योरिटी गार्ड ने वॉशरूम में किया रेप
मुंबई में 7 साल की मासूम से दरिंदगी, बिल्डिंग के सिक्योरिटी गार्ड ने वॉशरूम में किया रेप
'मुझे इस बात पर कोई हैरानी नहीं...', CM उमर अब्दुल्ला के आरोपों पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
'मुझे इस बात पर कोई हैरानी नहीं...', CM उमर अब्दुल्ला के आरोपों पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
पूर्व सांसद विनायक राउत और परिवार पर बहू ने दर्ज कराया केस, गंभीर आरोपों में दर्ज हुई FIR
पूर्व सांसद विनायक राउत और परिवार पर बहू ने दर्ज कराया केस, गंभीर आरोपों में दर्ज हुई FIR
पूर्व सांसद विनायक राउत मामले में आधी रात गिरफ्तार हुआ ढोंगी बाबा, FIR में तंत्र-मंत्र के आरोप
पूर्व सांसद विनायक राउत मामले में आधी रात गिरफ्तार हुआ ढोंगी बाबा, FIR में तंत्र-मंत्र के आरोप

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
Embed widget