एक्सप्लोरर

राज ठाकरे पर बीजेपी नेता का बड़ा बयान, 'जैसा कोई तूफान के रास्ते का...'

BJP MNS Alliance: महाराष्ट्र में निकाय चुनाव से पहले राज ठाकरे के रुख का इंतजार है. इस बीच बीजेपी के वरिष्ठ नेता चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि राज ठाकरे एक तूफान की तरह हैं.

BJP MNS Alliance: महाराष्ट्र में एमएनएस प्रमुख राज ठाकरे के अगले कदम पर सस्पेंस बरकरार है. इस बीच महाराष्ट्र बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने कहा है कि राज ठाकरे के बारे में भविष्यवाणी करना कठिन है.

सांगली में पाटिल ने कहा, ''वह (राज ठाकरे) एक तूफान की तरह हैं. जैसा कि कोई तूफान के रास्ते का अनुमान नहीं लगा सकता, कोई भी उनके कदम का अनुमान नहीं लगा सकता. लेकिन हमें जल्द ही पता चल जाएगा कि तूफान किस ओर जा रहा है.'' 

राज ठाकरे ने सीएम फडणवीस से की थी मुलाकात

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) प्रमुख राज ठाकरे ने हाल ही में मुंबई के एक होटल में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की थी. इससे उनके अगले राजनीतिक कदम के बारे में अटकलें तेज हो गईं. 

इससे पहले तक चर्चा थी कि राज ठाकरे चचेरे भाई और शिवसेना (यूबीटी) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के साथ गठबंधन कर सकते हैं. इसके संकेत खुद राज ठाकरे ने एक इंटरव्यू में दिए थे. 

जल्द ही अगला रुख बनाएंगे राज ठाकरे

राज ठाकरे के बयान का उद्धव ठाकरे ने भी स्वागत किया, लेकिन अचानक राज की फडणवीस से मुलाकात ने नई बहस छेड़ दी. माना जा रहा है कि राज ठाकरे जल्द ही अगले रुख का ऐलान करेंगे. महाराष्ट्र में निकाय चुनाव होने वाले हैं. इससे पहले राज ठाकरे सियासी जमीन तलाश रहे हैं.

देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात पर शिवसेना यूबीटी के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने कहा कि वो मुलाकात कर माहौल बना रहे है, लेकिन मुंबई और महाराष्ट्र में मराठी माणूस की जो दुर्गति हुई है, उसके लिए देवेंद्र फडणवीस जिम्मेदार हैं.

पीएम मोदी के समर्थक से आलोचक बने राज ठाकरे ने 2024 के लोकसभा चुनावों में बीजेपी के नेतृत्व वाली महायुति का समर्थन किया था. हालांकि इसके बाद हुए विधानसभा चुनाव के दौरान अपने उम्मीदवार उतारे. 

जीवन प्रकाश एबीपी लाइव में बतौर इनपुट लीड काम कर रहे हैं. वो करीब 8 सालों से एबीपी में कार्यरत है. ब्रेकिंग न्यूज के साथ चुनाव और राजनीतिक मुद्दों पर खास ध्यान रखते हैं. पत्रकारिता जगत में करीब 10 सालों का अनुभव है. माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से मास कम्युनिकेशन में 2015 में मास्टर की डिग्री ली. पत्रकारिता में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव को समझने की कोशिश कर रहे हैं. फैक्ट चेक और सोशल मीडिया को लेकर कई वर्कशॉप किए हैं. संपर्क के लिए मेल आईडी- jeevanp@abpnetwork.com.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई: नाबालिग गर्लफ्रेंड की आंखों पर पट्टी बांधी और काट दिया गला! क्राइम पेट्रोल देखकर रची साजिश
मुंबई: नाबालिग गर्लफ्रेंड की आंखों पर पट्टी बांधी और काट दिया गला! क्राइम पेट्रोल देखकर रची साजिश
फेमस कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. मेहुल राठोड़ की मौत से सनसनी, कार में बेहोश मिले, सुसाइड की आशंका
फेमस कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. मेहुल राठोड़ की मौत से सनसनी, कार में बेहोश मिले, सुसाइड की आशंका
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया गोयल के कर्मों की सजा भुगतेगा परिवार? बिजनेस बंद करने का मिला नोटिस
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया गोयल के कर्मों की सजा भुगतेगा परिवार? बिजनेस बंद करने का मिला नोटिस
घाटकोपर: एकनाथ शिंदे के ही दो नेताओं में भयंकर झड़प, हो गई मारपीट, सामने आई तस्वीर
घाटकोपर: एकनाथ शिंदे के ही दो नेताओं में भयंकर झड़प, हो गई मारपीट, सामने आई तस्वीर

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
NEET में 5 लाख की डील, 111 सवाल और कोचिंग कनेक्शन... CBI ने खोली परत-दर-परत साजिश
NEET में 5 लाख की डील, 111 सवाल और कोचिंग कनेक्शन... CBI ने खोली परत-दर-परत साजिश
Haiwaan First Look out: 'हैवानियत अब नहीं रूकेगी...' धांसू है अक्षय-सैफ की 'हैवान' का फर्स्ट लुक, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म
'हैवानियत अब नहीं रूकेगी...' धांसू है अक्षय-सैफ की 'हैवान' का फर्स्ट लुक, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म
गंभीर के फैसलों पर उठे सवाल, आयरलैंड-इंग्लैंड में हार के बाद एबी डिविलियर्स ने टीम इंडिया को सुनाई खरी-खरी
गंभीर के फैसलों पर उठे सवाल, आयरलैंड-इंग्लैंड में हार के बाद एबी डिविलियर्स ने टीम इंडिया को सुनाई खरी-खरी
'नहीं मिलेगी जीत...', ट्रंप के पूर्व रक्षा प्रमुख की अमेरिका को चेतावनी, ईरान को लेकर क्या कहा?
'नहीं मिलेगी जीत...', ट्रंप के पूर्व रक्षा प्रमुख की अमेरिका को चेतावनी, ईरान को लेकर क्या कहा?
यूपी चुनाव से पहले मायावती की राह चले चिराग पासवान! दोहरा दी बसपा चीफ की सालों पुरानी मांग
यूपी चुनाव से पहले मायावती की राह चले चिराग पासवान! दोहरा दी बसपा चीफ की सालों पुरानी मांग
IIT online Courses: घर बैठे IIT से कर सकते हैं ये सीक्रेट कोर्स, कोई नहीं बताएगा इनके बारे में, बन जाएगी जिंदगी
घर बैठे IIT से कर सकते हैं ये सीक्रेट कोर्स, कोई नहीं बताएगा इनके बारे में, बन जाएगी जिंदगी
Embed widget