एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र में कौन होगा मुख्यमंत्री, डिप्टी CM का क्या रहेगा फार्मूला? अजित पवार ने कर दिया सबकुछ साफ

Maharashtra CM: महाराष्ट्र में महायुति को मिली ऐतिहासिक जीत के बाद सरकार गठन में देरी हो रही है. हालांकि शनिवार को अजित पवार ने ये साफ कर दिया कि राज्य में अगला मुख्यमंत्री किस पार्टी का होगा.

Maharashtra CM: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री के नाम पर से अब पर्दा उठ गया है. शनिवार (30 नवंबर) को एनसीपी प्रमुख अजित पवार ने सीएम पद को लेकर बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र का अगला मुख्यमंत्री बीजेपी से होगा और सत्तारूढ़ महायुति के अन्य घटकों से दो उपमुख्यमंत्री होंगे.

दरअसल, अजित पवार 95 वर्षीय सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. बाबा अधव से मिलने शहर में आए थे. अधव ने हाल में संपन्न महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) के कथित दुरुपयोग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था. यहां अजित पवार से जब पूछा गया कि राज्य का मुख्यमंत्री कौन होगा तो उन्होंने कहा, "राज्य में बीजेपी से मुख्यमंत्री और महायुति के दो अन्य दलों से दो उप मुख्यमंत्री होंगे. संभावित रूप से शपथ ग्रहण समारोह पांच दिसंबर को होगा. हमने एक मजबूत दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ने का फैसला किया है."

5 दिसबंर को शपथ ग्रहण
वहीं बीजेपी की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने शनिवार शाम घोषणा की कि नई महायुति सरकार पांच दिसंबर की शाम को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति में दक्षिण मुंबई के आजाद मैदान में शपथ लेगी.

क्या होगा फार्मूला?
हालांकि, अभी तक मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा नहीं की गई है लेकिन बीजेपी सूत्रों ने कहा कि देवेंद्र फडणवीस इस दौड़ में सबसे आगे हैं. फडणवीस दो बार मुख्यमंत्री रह चुके हैं और पिछली एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार में उपमुख्यमंत्री थे. इस बार भी महाराष्ट्र में सीएम के साथ दो डिप्टी सीएम का फार्मूला होने वाला है.
 
सरकार गठन में देरी
बता दें कि महायुति में बीजेपी के अलावा एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी शामिल हैं. गठबंधन ने हाल में संपन्न महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में शानदार जीत दर्ज की है. बीजेपी 132 सीट जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है जबकि शिवसेना और एनसीपी ने क्रमशः 57 और 41 सीट जीतीं हैं. हालांकि,अगले मुख्यमंत्री को लेकर स्थिति अब भी स्पष्ट नहीं हुई है और सरकार गठित करने में देरी हुई है.

ये भी पढ़ें

शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे की तबीयत बिगड़ी, घर पहुंची डॉक्टरों की टीम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
शिंदे गुट के नेता रमेश म्हात्रे से जुड़े मामले में हाईकोर्ट की ठाणे पुलिस को फटकार, जानें क्या कहा?
शिंदे गुट के नेता रमेश म्हात्रे से जुड़े मामले में हाईकोर्ट की ठाणे पुलिस को फटकार, जानें क्या कहा?
Maharashtra: SIR ने पकड़ी रफ्तार, 84% वोटर्स तक पहुंचे इम्यूरेशन फॉर्म, 5 करोड़ से ज्यादा डिजिटल
महाराष्ट्र: SIR ने पकड़ी रफ्तार, 84% वोटर्स तक पहुंचे इम्यूरेशन फॉर्म, 5 करोड़ से ज्यादा डिजिटल
राहुल गांधी के PM आवास के पास प्रदर्शन के सवाल पर उद्धव ठाकरे का बड़ा बयान, 'इनसे अच्छे तो...'
राहुल गांधी के PM आवास के पास प्रदर्शन के सवाल पर उद्धव ठाकरे का बड़ा बयान, 'इनसे अच्छे तो...'

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget